न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 8 अनजान कारणों से रिलेशनशिप लगने लगती हैं बोझ, समय रहते संभाले स्थिति

आप इसके कारणों से भी अनजान होते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे कारणों की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी वजह से रिलेशनशिप बोझ लगने लगती हैं। इन्हें जानकर स्थिति संभालने की जरूरत हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Apr 2022 5:20:54

इन 8 अनजान कारणों से रिलेशनशिप लगने लगती हैं बोझ, समय रहते संभाले स्थिति

रिलेशनशिप कोई बच्चों का खेल तो हैं नहीं कि आज जुड़े और कल अलग हो गए। इससे जुड़े फैसले पर आपका पूरा जीवन निर्भर करता हैं। इसलिए रिलेशनशिप में आने से पहले इसे निभाने की जिम्मेदारी उठाने पर जोर देना जरूरी होता हैं। रिलेशनशिप की मजबूती होती हैं दोनों का एक-दूसरे पर विश्वास। हांलाकि जरा सी चूक इस रिश्ते में कड़वाहट भरने के लिए काफी होती है। ऐसा कई रिश्तों में देखा गया हैं कि कुछ कारणों की वजह से रिलेशनशिप बोझ लगने लगती हैं और अंत में रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाता हैं। कई बार तो आप इसके कारणों से भी अनजान होते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे कारणों की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी वजह से रिलेशनशिप बोझ लगने लगती हैं। इन्हें जानकर स्थिति संभालने की जरूरत हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

reasons why relationship start becoming burden,mates and me,relationship tips

झगड़ों का लगातार बढ़ना

अगर आपका पार्टनर से हर दूसरी बात पर झगड़ा होने लगता है, तो यह संकेत है कि आपके बीच अंडरस्टैंडिंग की समस्या है। आप एक-दूसरे की बातों को समझने से पहले ही रिएक्ट करते हैं, जिस कारण आपके बीच लड़ाई शुरू हो जाती है। आपको यह समझना होगा कि दो लोग एक रिलेशनशिप में बिल्कुल एक जैसे नहीं हो सकते हैं। आपके विचारों से लेकर सोच में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उसे एक्सेप्ट करते हुए आपको एक दूसरे का सम्मान करना होता है।

बातचीत कम होना

कम्यूनिकेशन से बड़े बड़े मुद्दे भी हल हो जाते हैं, लेकिन अगर आप और आपका पार्टनर आपस में ज्यादा बात नहीं करते, तो आपके बीच स्ट्रेस बढ़ना स्वाभाविक है। स्ट्रेस हमेशा आपके मूड को खराब करेगा और इसके कारण आपके बीच दूरियां बढ़ेंगी। इसलिए आपकी दिनचर्या कितनी ही व्यस्त क्यों न हो, अपने पार्टनर के लिए थोड़ा समय निकालें और उससे अपने मन की बातों को शेयर करें और उसके भी मन की बातों को जानें और समझें।

सेल्फ रिस्पेक्ट सभी का हक़

आप अपने पार्टनर से किस तरह के व्यवहार करते हैं, यह एक रिश्ते को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। अगर आप अपने साथी के साथ बुरी तरह से बर्ताव करते हैं और हर वक्त उसे नीचा दिखाने का प्रयास करते हैं, तो यकीनन यह उसे अच्छा नहीं लगेगा। हो सकता है कि शुरुआती दौर में वह रिलेशनशिप को बचाने के लिए इसे बर्दाश्त कर ले, लेकिन एक वक्त ऐसा जरूर आता है जब उसे इस रिश्ते में घुटन महसूस होने लगती है।

reasons why relationship start becoming burden,mates and me,relationship tips

रिश्ते में बोरियत महसूस होना

कई बार लोगों को पार्टनर के साथ रहते रहते बोरियत महसूस होने लगती है। रिश्ते में बोरियत महसूस होना भी बुरा साइन है। ये आपके रिश्ते को आपके लिए बोझ बना देता है, ऐसा रिश्ता कभी खुशी नहीं दे सकता। इसलिए अगर आपके साथ ऐसा कुछ हो रहा है, तो आपको इस रिश्ते में एक बार फिर से जान डालने की जरूरत है। इसके लिए अपने पार्टनर के साथ थोड़ा क्वालिटी समय बिताएं। बाहर घूमने जाएं, सुबह की सैर साथ में करें, सरप्राइज प्लान करें। इन चीजों से रिश्ते में ताजगी बनी रहती है।

रिेलेशनशिप में स्पेस छीनने की गलती

रिश्ते को हेल्दी बनाए रखने के लिए उसमें स्पेस को मेंटेन रखना जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर की स्पेस को छीनने का प्रयास करते हैं और हर वक्त उसके साथ बने रहने की कोशिश करते हैं, तो हो सकता है कि आप अपना रिश्ता खुद ही कमजोर बना रहे हो। ऐसा इसलिए क्योंकि हर किसी का अपना एक मी-टाइम होता है, उसे अपने हिसाब से चलाने की कोशिश करना पार्टनर से उसकी लाइफ छीनने जैसा है। ऐसे में शख्स का रिश्ते में दम घुटने लग सकता है और वह इसे खत्म करने का निर्णय लेने पर मजबूर हो सकता है।

हमेशा खुद को साबित करना

रिश्ते में खुद को साबित करना एक बड़ी लेकिन बेवजह की चुनौती होती है। अगर आप दोनों को एक दूसरे से प्रेम है तो किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं पड़ती, सब अच्छा लगता है लेकिन प्यार में कमी हुई तो अच्छी चीजें भी आपके पार्टनर को चुभने लगती हैं। ऐसे में पार्टनर से खुलकर बात करें और हल निकालने की कोशिश करें।

बिजी शेड्यूल के बीच फिक्र करना न भूलें

भले ही दो लोगों के बीच कितना भी प्यार क्यों न हो, लेकिन एक-दूसरे के फिक्र करना कभी कम न करें। कई बार आप अपने बिजी शेड्यूल के कारण यह सोच बैठते हैं कि पार्टनर आपके प्यार पर यकीन करता है, वह समझ जाएगा। मगर जब ऐसा लगातार होने लगता है तो साथी अकेलेपन से घिरने लगता है। इसलिए पार्टनर को कभी भी फॉर ग्रांटेड न लें और उन्हें भरपूर टाइम देने के साथ उनके लिए अपनी परवाह भी जरूर दिखाएं।

रिश्ते में आ गया है बनावटीपन

आप पार्टनर के साथ हमेशा असहज महसूस करते हैं। आप जानते हैं कि चीजें ठीक नहीं हैं लेकिन सब चीजों को जबरदस्ती सही मानकर आप खुश रहने की कोशिश करते हैं तो आपको फिर से सोचना चाहिए। पार्टनर से इस पर बात करें। झूठा और दिखावे का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम
ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर