न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर क्यों दूसरे मर्दों की ओर आकर्षित होने लगती हैं शादीशुदा महिलाएं? यहां जानें इसका जवाब

ऐसे मामलों को देखने के बाद लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल उठता हैं कि आखिर इसकी जरूरत ही क्यों पड़ी! ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन कारणों के बारे में जिनकी वजह से शादीशुदा महिलाएं दूसरे मर्दों की ओर आकर्षित होने लगती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Mar 2023 6:49:45

आखिर क्यों दूसरे मर्दों की ओर आकर्षित होने लगती हैं शादीशुदा महिलाएं? यहां जानें इसका जवाब

शादी का रिश्ता बनाने के बाद उसे अच्छे से निभाना एक बड़ी चुनौती होता हैं। दोनों पार्टनर के बीच का प्यार और समझ ही उनके रिश्ते को मजबूत बनाने का काम करती हैं। लेकिन जब दोनों के बीच किसी कारण कड़वाहट बढ़ने लगती हैं तो यह स्थिति रिश्ते के लिए घातक बन जाती है। कई बार तो किसी न किसी कारण से शादीशुदा जिंदगी में तीसरे की भी एंट्री हो जाती है। आजकल के समय में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरें काफी सुनने में आती हैं। ये शादी के रिश्ते को बर्बाद कर देती हैं। ऐसे मामलों को देखने के बाद लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल उठता हैं कि आखिर इसकी जरूरत ही क्यों पड़ी! ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन कारणों के बारे में जिनकी वजह से शादीशुदा महिलाएं दूसरे मर्दों की ओर आकर्षित होने लगती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

reasons why  married women get attracted towards other men,mates and me,relationship tips

अतीत के तरफ झुकाव

कई मामलों में जब लड़की की मर्जी के खिलाफ दूसरे व्यक्ति से शादी करवा दी जाती है तो वो अपने पहले प्यार को भूल नहीं पाती है। अपने बीते हुए कल को भूल न पाने के कारण वह अपने नए पार्टनर से कभी भी भावनात्मक रूप से जुड़ नहीं पाती है। और ऐसे में वह अपने पहले प्यार की ओर दोबारा से आकर्षित होने लगती है।

छोटी उम्र में शादी होना

छोटी उम्र में शादी होना पति-पत्नी के रिश्ते के लिए घातक साबित हो सकता है। छोटी उम्र में इंसान करियर के प्रति संजीदा होता है। इस उम्र में समझदारी भी कम होती है। इस उम्र में करियर को लेकर चिंता इतनी होती है कि किसी और चीज पर ध्यान नहीं जाता। समय के साथ जब जिंदगी में ठहराव आता है और करियर सुचारू रहता है तो इंसान अपनी इच्छाओं पर ध्यान देता है। ऐसे में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खतरा बढ़ने लगता है।

शादी से बोर हो जाने के बाद

कई बार पुरुष अपनी पत्नी को समय नहीं दे पाते, अपने पार्टनर की तरफ से प्यार और वक्त की कमी के चलते महिलाएं अपने रिश्ते से बोर हो जाती हैं। अपनी ही शादी से ऊब जाती हैं, ऐसे में अगर कोई अन्य व्यक्ति उन्हें अटेंशन देने लगता है तो महिलाएं उनके प्रति अकर्षित होने लगती हैं। जिसकी वजह से अवैध प्रेम सम्बन्ध बनते हैं। अपनी पार्टनर को समय ना देना रिश्तों के टूटने की सबसे बड़ी वजह बनती है।

reasons why  married women get attracted towards other men,mates and me,relationship tips

बच्चे होने के बाद रिश्ते में बिखराव

शादीशुदा जीवन में प्यार की प्रगाढ़ता तब तक होती है जब तक आप मां-बाप नहीं बन जाते। ऐसा देखा गया है कि बच्चे के जन्म के बाद मर्द अपनी पत्नी से दूर जाने लगते हैं। ऐसे में देखने को मिलता है कि पार्टनर का मन उचटने लगता है। ऐसे में महिलाओं को दूसरे पुरुष ज्यादा अच्छे लगने लगते हैं।

अकेलेपन का एहसास

कई बार ऐसा होता है जब महिलाएं खुद को भावनात्मक रूप से अकेलापन महसूस करने लगती हैं तो वो अपने इस अकेलेपन को दूर करने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति का सहारा लेने लगती हैं। सामान्य तौर पर महिलाएं तब अकेला फील करती हैं जब उन्हें अपने पति से प्यार, सम्मान और साथ बैठकर वक्त बिताने का मौका नहीं मिलता है।

जरूरत पूरी करने के लिए

वैवाहिक रिश्ते में कई बार जब पति अपनी पत्नी की मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक जरूरतों का ख्याल ठीक तरह से नहीं रख पाते हैं तो ऐसी स्थिति में महिलाएं अपनी इन जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी और जरिए को तलाशती हैं। कई बार वो अपनी इन्हीं जरूरतों को पूरी करने के लिए शादीशुदा होते हुए भी किसी पराए मर्द से अफेयर करती हैं।

बदले की भावना

कई बार महिलाएं अपने पार्टनर द्वारा मिले अनादर से इस कदर आहत हो जाती हैं कि पति से इस बात का बदला लेने के लिए किसी और से अफेयर कर लेती हैं। इसके जरिए वो अपने पति को जताती हैं कि हमेशा किसी को दबाव में रखने और उसका अनादर करने पर कैसा लगता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती