न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी ये 8 गलतियां बन सकती हैं रिश्ते के लिए घातक, रखें इनका ध्यान

रिश्ते बनाना तो बहुत आसान होता है, लेकिन उन्हें संभालना बहुत मुश्किल होता है। रिश्ता बनाते समय सभी अपने पार्टनर से कई वादे करते हैं, लेकिन समय के साथ वे सभी धुंधले पड़ते जाते हैं जिनकी वजह से रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 13 Feb 2023 8:24:13

आपकी ये 8 गलतियां बन सकती हैं रिश्ते के लिए घातक, रखें इनका ध्यान

रिश्ते बनाना तो बहुत आसान होता है, लेकिन उन्हें संभालना बहुत मुश्किल होता है। रिश्ता बनाते समय सभी अपने पार्टनर से कई वादे करते हैं, लेकिन समय के साथ वे सभी धुंधले पड़ते जाते हैं जिनकी वजह से रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगती हैं। रिश्ता चाहे जो भी हो, लड़ाई-झगड़े और तकरार होना लाजमी है। कोई भी रिलेशनशिप परफेक्ट नहीं होता हैं, उसे बनाना पड़ता हैं। इसके लिए आपको यह समझने की जरूरत हैं कि आप कुछ ऐसी गलतियां कर रहे हैं जिनकी वजह से रिश्ते प्रभावित हो रहे हैं और दूरियां बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में आज हम आपको उन गलतियों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें दूर करते हुए आप अपने रिश्ते को बर्बाद होने से बचा सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

reason for disputes in relationship,relationship tips in hindi

खुद को या साथी को बदलने की कोशिश न करें

कभी भी अपने पार्टनर को खुश करने के लिए खुद को नहीं बदले या फिर अपनी खुशी के लिये साथी को बदलने की कोशिश ना करें। अगर आप प्यार में हैं तो आप जैसे हैं उन्हें वैसे ही अच्छे लगेंगे और आपको भी उन्हें ऐसे ही पसंद करना चाहिए। अगर कोई आपको बदलना चाहता है तो उन्हें आपसे ज्यादा दिखावे से प्यार है। प्यार करने का मतलब एक-दूसरे की हर छोटी-बड़ी चीजों से प्यार करना होता है। हर तरह से एक-दूसरे को समझना होता है।

दुराभाव रखना

कारण जो आपके रिलेशनशिप को नष्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, वह है द्वेष। मानें या न मानें, आप उस व्यक्ति के साथ सुखी जीवन नहीं जी सकते हैं जिसके खिलाफ आप द्वेष रखते हैं। एक महान संबंध बनाने के लिए क्षमा आवश्यक है। जान लें कि गलती करना मानवीय है, लोग गलतियां करते हैं, और यदि आप उनके क्षमा याचना के बाद भी चीजों को जाने नहीं दे सकते हैं, तो आप जीवन में कभी खुश नहीं रह सकते।

reason for disputes in relationship,relationship tips in hindi

अपने विचार थोपने की कोशिश

अगर आप ये सोच रहे हैं कि पार्टनर आंख मूंदकर विश्वास कर लेगा या आपके कहे अनुसार कुछ भी कर देगा तो ये गलत है। अगर आप रिश्ते को लंबा चलाना चाहते हैं तो पार्टनर की बात भी सुनें और उसका विचार जानने की कोशिश करें।

पर्याप्त समय न देना

मौजूदा समय में हर कोई अपने काम में काफी व्यस्त है। ऐसे में एक-दूसरे के लिए समय निकाल पाना काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर आप किसी रिलेशन में हैं या अपने परिवार के साथ रह रहे हैं, तो यह बेहद जरूरी है कि आप अपने करीबियों को समय दें। किसी भी रिश्ते को खुशहाल बनाए रखने के लिए साथ समय बिताना बेहद जरूरी है। ऐसे में अक्सर समय न देने की वजह से रिश्तों में दूरियां आनी शुरू हो जाती है।

माफी न मांगना

किसी भी रिश्ते में लड़ाई-झगड़े होना आम बात है। जहां प्यार और अपनापन होता है, वहां दो बर्तन आपस में जरूर खटकते हैं। हालांकि, अगर आप दोनों के बीच में किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई है और इसके बाद अपनी गलती होने पर भी आप पार्टनर से माफी नहीं मांगते हैं तो यहां आप गलत हैं। अपनी गलती के लिए माफी न मांगना आपके रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकता है।

reason for disputes in relationship,relationship tips in hindi

पार्टनर के इर्द-गिर्द अपनी सारी दुनिया समेट लेना

यदि आप उन लोगों में से हैं जिन्होंने अपनी पूरी दुनिया पार्टनर के इर्द-गिर्द बसा ली है तो जल्द ही आप फ्रस्ट्रेटेड लाइफ जीने वाले हैं। यह अच्छी बात है कि आप पार्टनर को अहमियत देते हैं पर खुद की अपनी दुनिया को भूल जाना गलत है। अगर आप ऐसा करेंगे तो वह दिन दूर नहीं जब पार्टनर आपको फॉर ग्रांटेड लेने लगेगा और आपकी इच्छाओं की फिक्र किए बिना फैसले लेना शुरू कर देगा। ऐसे में अपनी पहले की दुनिया को बचाए रखें।

धारणाएं बनाना

अगर आपको धारणाएं बनाने की आदत है तो इसे जल्द से जल्द सुधार लें। दरअसल, ये आदत आपके रिलेशनशिप पर बुरा असर डालती हैं। इसकी वजह से आपके मन में ऐसी कई बातें आती हैं जो आपके रिश्ते के लिए ठीक नहीं होतीं। धारणा बनाने से पार्टनर आपसे दूर जा सकता है। प्यार को किसी पैमाने से मापना नहीं चाहिए क्योंकि दुनिया में जितने भी दुख हैं उनकी शुरुआत बेवजह की तुलना से ही होती है। ऐसे में भूलकर भी अपने रिश्ते की तुलना किसी से न करें।

झूठ बोलना या बातें छिपाना

झूठ किसी भी रिश्ते के लिए सबसे खतरनाक माना गया है। झूठ बोलने से आप न सिर्फ अपने पार्टनर का विश्वास खो सकते हैं, बल्कि सच सामने आने बातें और भी ज्यादा बिगड़ सकती है। किसी भी रिश्ते की नींव सच से रखी जाती है, ऐसे में झूठ बोलने से आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है। इसके अलावा अपने पार्टनर से बातें छिपाना भी आपके रिश्ते में दरार ला सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती