न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पार्टनर से हुई अनबन को बढ़ाने का काम करेगी आपकी कही ये बातें, जानें और दिखाएं समझदारी

नोंकझोंक होना किसी भी रिलेशनशिप के लिए आम बात हैं। दोनों पार्टनर के बीच किसी मुद्दे को लेकर बहस होना आम बात हैं, लेकिन दिक्कत तब हो जाती हैं जब यह बहस बढ़ते हुए विवाद में बदल जाती हैं जो कि रिश्ते को नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 28 Aug 2022 3:13:39

पार्टनर से हुई अनबन को बढ़ाने का काम करेगी आपकी कही ये बातें, जानें और दिखाएं समझदारी

नोंकझोंक होना किसी भी रिलेशनशिप के लिए आम बात हैं। दोनों पार्टनर के बीच किसी मुद्दे को लेकर बहस होना आम बात हैं, लेकिन दिक्कत तब हो जाती हैं जब यह बहस बढ़ते हुए विवाद में बदल जाती हैं जो कि रिश्ते को नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं। किसी भी रिश्ते को चलाने के लिए आपसी समझ का होना बेहद जरुरी है। इसलिए इस दौरान ऐसी बातों को नजरअंदाज करना चाहिए जिन्हें कहने से पार्टनर को गुस्सा आए। आपकी कही गई इन बातों से रिश्ते में धीरे-धीरे दूरियां आने लगती हैं और रिश्ते खत्म होने तक की कगार पर पहुंच जाते है। आज इस कड़ी में हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें कभी भी लड़ाई के दौरान अपने पार्टनर से नहीं कहना चाहिए।

partner,dispute between partner,relationship,healthy relationship

अपने रिश्ते को न कोसें

कुछ लोगों की आदत होती है कि वो लड़ाई के समय अपना आपा खो बैठते हैं और अपने रिश्ते को कोसने लग जाते हैं। जैसे- तुमसे शादी करना मेरी सबसे बड़ी भूल थी, जब से तुम मेरी जिंदगी में आई मेरी तो किस्मत ही फूट गई। अगर आप इस तरह की बातें बोलेंगे तो लड़ाई खत्म होने के बजाय बढ़ जाएगी। इसलिए कभी भी गुस्से में अपने रिश्ते को भला बुरा न कहें और आपस में बैठकर मामले को निपटा लें।

पार्टनर के घरवालों को अपशब्द कहने से बचें

हर किसी को अपने मां-बाप से बेहद प्यार होता है। क्योंकि सभी को पता होता है कि उनके मां-बाप ने कितने नाजों से उनका पालन-पोषण किया है। मां-बाप को लेकर हर कोई इमोशनल होता है लेकिन कई बार कुछ लोग गुस्से में अपने पार्टनर के मां-बाप के बारे में अपशब्द बोलते हैं। जिसकी वजह से लड़ाई और मनमुटाव बढ़ने लगता है और फिर एक दिन रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच जाता है। इसलिए हमेशा अपने पार्टनर के मां-बाप का सम्मान करें और उनके बारे में कोई ऐसी बात न बोलें जिससे पार्टनर का दिल दुखे।

कभी भी रिश्ता खत्म करने की बात न कहें

कई बार ऐसा होता है कि आपस में किए वादे और बातें समय पर नहीं पूरी हो पाते। इसका मतलब ये नहीं है कि आपका पार्टनर आपसे प्यार नहीं करता और आप उस एक वादे के पूरा न होने की वजह से अपना रिश्ता ही खत्म करने की बात करने लगें। जब भी लड़ाई-झगड़े की स्थिति बने तो बेवजह की बातें न करें। बल्कि अपने पार्टनर से ज्यादा से ज्यादा बात करने की कोशिश करें और उनकी बातों को समझना भी सीखें।

partner,dispute between partner,relationship,healthy relationship

एक-दूसरे को दोषी ना ठहराए

झगड़ा होने पर सबसे पहला काम हम यही करते हैं कि एक-दूसरे की गलतियां गिनाने लगते हैं। ‘यह तुमने किया’, ‘ये तुम्हारी वजह से हुआ’, वगैरह वगैरह। हालांकि यह बिल्कुल सही नहीं कि आप रिश्ते में लड़ाई होने के बाद एक-दूसरे को हर एक चीज के लिए दोषी बताते रहें। बल्कि अपनी गलतियों को स्वीकार करना किसी झगड़े को सुलझाने का सबसे बेहतर आइडिया है।

अपने किसी क्रश के बारे में बात न करें

आपके ऑफिस या किसी पार्टी में आपको कोई पसंद आया हैं तो उसकी तुलना अपने पार्टनर से करने से बचें। कई बार स्ट्रेस के कारण या फिर रिश्ते में उतार चढ़ाव के चलते ऐसी स्थिति सामने आ जाती है। कभी भी ऐसी स्थिति में खुद को कमजोर न होने दें। ऐसे किसी भी क्रश या लाइक को बस सपनों तक ही रखें। हकीकत में आपके पार्टनर से बेहतर कुछ नहीं है।

पर्सनल अटैक

अनबन के दौरान एक समय ऐसा भी आता है कि बहस में जीतना हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बन जाता है। ऐसे में आप मुख्य मुद्दे से हट जाते हैं और एक दूसरे की पर्सनल चीजों को बीच में खींचने लगते हैं। वास्तव में, बहस और झगड़े में जीतने के लिए आप किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। ऐसा करना आपके पार्टनर की भावनाओं को आहत कर सकता है और रिश्ते पर नकारात्मक असर डाल सकता है, जिसे कम करना शायद मुश्किल हो।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती