न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राखी की जगह हाथों में बांधे ये स्मार्ट फिटनेस बैंड, भाई के स्वास्थ्य का रखेंगे ख्याल

यह स्मार्ट बैंड ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट से लेकर आप कितना चले, ये सबकुछ बता देते हैं। कुल मिलाकर ये भाई की सेहत को ट्रैक करके उसके स्वास्थ्य की सुरक्षा करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Aug 2021 5:47:29

राखी की जगह हाथों में बांधे ये स्मार्ट फिटनेस बैंड, भाई के स्वास्थ्य का रखेंगे ख्याल

रक्षाबन्धन का त्योहार भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधता है। इस दिन बहन अपने भाई के मस्तक पर टीका लगाकर रक्षा का बन्धन बांधती है, जिसे राखी कहते हैं। राखी कच्चे सूत जैसे सस्ती वस्तु से लेकर रंगीन कलावे, रेशमी धागे, तथा सोने या चाँदी जैसी मँहगी वस्तु तक की हो सकती है। इसके अलावा आप स्मार्टबैंड भी राखी की तरह भाई की कलाई पर बांध सकते है. कोरोना काल में हेल्थ को लेकर चिंता बढ़ी है, जिससे ये बैंड और जरूरी हो जाते हैं। यह स्मार्ट बैंड ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट से लेकर आप कितना चले, ये सबकुछ बता देते हैं। कुल मिलाकर ये भाई की सेहत को ट्रैक करके उसके स्वास्थ्य की सुरक्षा करेंगे।

raksha bandhan,rakhi gifts,rakhi girfts for brothers,fitness band for brother,rakhi special

आइए जानते हैं उन लो बजट स्मार्ट बैंड के बारे में, जिनकी कीमत 345 से 599 रुपए के बीच है।

M4 इंटेलिजेंस (M4 Intelligence)

M4 इंटेलिजेंस एंड्रॉयड, iOS फोन, टैबलेट पर ब्लूटूथ से कनेक्ट होता है। ये ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन का पता लगाता है। आप कितना चले और कितनी नींद लिए, ये भी बता देता है। कॉल रिसीव करना, SMS और वॉट्सऐप के नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं। इसकी कीमत 345 रूपये है।

raksha bandhan,rakhi gifts,rakhi girfts for brothers,fitness band for brother,rakhi special

रीजर M4

रीजर M4 बैंड में कलरफुल LED डिस्प्ले मिलता है। कितना चले, ये पता लगाने के लिए स्पीडोमीटर फीचर, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम काम करता है। ये हार्ट रेट, SPO2 चेक करता है। इसकी कीमत 350 रूपये है।

raksha bandhan,rakhi gifts,rakhi girfts for brothers,fitness band for brother,rakhi special

निशान M4 प्लस

ये स्पोर्ट्स वॉच शाओमी, ओपो, वीवो मोबाइल फोन के साथ कनेक्ट हो जाती है। BP मॉनिटर, कैलोरी काउंटर फीचर को सपोर्ट करती है। वाटरप्रूफ/ स्वेट प्रूफ स्मार्ट ब्रेसलेट- IP67 रेटिंग मिलती है। इसे बारिश में उतारने की जरूरत नहीं होगी, लेकिन तैरते या नहाते समय इसे पहनना बेहतर नहीं है। इसकी कीमत 499 रूपये है।

raksha bandhan,rakhi gifts,rakhi girfts for brothers,fitness band for brother,rakhi special

टोकडिस स्मार्ट बैंड

स्मार्ट बैंड आर्मी ब्लू कलर ऑप्शन में मिलती है। 1.1 इंच का कलर डिस्प्ले, USB चार्जिंग मिलती है। तीन स्पोर्ट मोड के साथ ऐप नोटिफिकेशन, कॉल्स, हार्ट रेट, SPO2 मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है। इसकी कीमत 599 रूपये है।

स्पाई ID115

ये भी ब्लूटूथ से कनेक्ट होती है। ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, SMS और वॉट्सऐप के नोटिफिकेशन का पता चलता है। वॉच के फाइंड माय फोन फीचर से फोन कहां है पता लगा सकते हैं। इसकी कीमत 599 रूपये है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत