न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

करने जा रहे हैं शादी, होने वाले पार्टनर से जरूर पूंछे ये 6 सवाल

आज इस कड़ी में हम आपको उन सवालों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको शादी से पहले अपने होने वाले पार्टनर से जरूर पूछने चाहिए। इन बातों से आप अंदाजा लगा सकती हैं कि आपका उनके साथ शादी के रिश्ते में बंधना ठीक है या नहीं। तो आइये जानते है इन सवालों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 28 Jan 2022 7:59:38

करने जा रहे हैं शादी, होने वाले पार्टनर से जरूर पूंछे ये 6 सवाल

शादी का फैसला बहुत सोच-समझकर लेना चाहिए क्योंकि इससे आपकी पूरी जिंदगी जुडी होती हैं। आप जिससे शादी करने जा रहे हैं उसके बारे में हर जानकारी लेने चाहते है। लेकिन शादी से पहले क्या आप उनसे खुलकर बात कर पाते हैं। जी हां, शादी से पहले जरूरी हैं कि आपकी अपने होने वाले पार्टनर से बातचीत हो ताकि अप शादी के बाद आने वाली परेशानियों से बच सकें। आज इस कड़ी में हम आपको उन सवालों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको शादी से पहले अपने होने वाले पार्टनर से जरूर पूछने चाहिए। इन बातों से आप अंदाजा लगा सकती हैं कि आपका उनके साथ शादी के रिश्ते में बंधना ठीक है या नहीं। तो आइये जानते है इन सवालों के बारे में...

questions to be ask to your life partner,mates and me,relationship tips

शादी के लिए दबाव तो नहीं?

जिसके साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं उससे ये सवाल जरूर करें कि वह किसी दबाव में आकर शादी तो नहीं कर रहा है। अगर ऐसा है तो इस बारे में अपने परिवार को जरूर बताएं। क्योंकि दबाव में लिए गए फैसले अमूमन सफल नहीं होते हैं। और ये तो पूरे जीवन का सवाल है तो इसमें किसी तरह का समझौता ठीक नहीं है।

शादी के बाद अलग रहेंगे या परिवार के साथ

पार्टनर से यह सवाल करना इसलिए जरूरी है क्योंकि हो सकता है कि आप शादी के बाद अलग रहना चाहती हूं और आपका पार्टनर परिवार के साथ ऐसे में इन बातों को लेकर आपसी मनमुटाव होना आपके वैवाहिक जीवन पर असर डाल सकता है। तो ये बात पहले से ही सुनिश्चित कर लें।

फैमिली प्लानिंग के बारे में क्या सोचते हैं

फैमिल प्लानिंग शादी का अहम हिस्सा है। इसलिए अपने होने वाले पार्टनर से जानें कि उनके इसको लेकर क्या विचार हैं। बच्चे कितने समय के बाद करना चाहते हैं ताकि आप पहले से ही मानसिक रूप से तैयार रहें।

questions to be ask to your life partner,mates and me,relationship tips

कंपनी का नाम और सैलरी कितनी है

हालांकि ये सवाल अटपटा है लेकिन उतना ही अहम भी है। होने वाले साथी से जरूर पूछें की वह किस कंपनी में काम करते हैं। साथ ही कंपनी के बारे में टेक्नोलॉजी की सहायता लेते हुए पूरी जानकारी इक्ट्ठा करें, जैसे कंपनी रजिस्टर्ड है कि नहीं, कितनी पुरानी है, फर्जी तो नहीं है आदि। साथ ही सैलरी के बारे में भी पूछें। इसके अलावा अगर आपके होने वाले पार्टनर का कोई बिजनेस है तो जानने की कोशिश करें की कहीं उस पर किसी प्रकार का लोन तो नहीं बिजनेस से कितनी आमदनी हो रही है, बिजनेस पार्टनरशिप में है या फैमिली बिजनेस है आदि।

शादी के बाद खर्चो की जिम्मेदारी किसकी

यह सवाल वर्किंग लड़कियों के लिए ज्यादा जरूरी है, क्योंकि कई बार देखा गया है यदि लड़की कमाती है तो पति कोई जिम्मेदारी ही नहीं लेना चाहता। धीरे-धीरे सारी जिम्मेदारियां लड़की के कंधों पर ही आ जाती हैं। इसलिए ये बातें पहले से ही तय कर लें।

घर का काम किसकी जिम्मेदारी

यह सवाल भी थोड़ा अटपटा है लेकिन आज के वक्त के हिसाब से बिल्कुल सटीक। दरअसल आज के समय में लड़का हो या लड़की दोनों ही वर्किंग हैं। ऐसे में घर का काम सिर्फ लड़की की जिम्मेदारी नहीं हो सकती। इसलिए पहले से ही इस विषय पर बात करना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत