न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी से पहले ये सवाल पैदा करते हैं लड़कियों के मन की उलझन, आइये जानें

शादी जीवन का एक अहम फैसला होता है जिसे लड़का हो या लड़की बहुत सोच-समझकर लेना चाहिए। सही समय और उचित सोच के साथ लिया गया फैसला आपका जीवन संवार सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 26 Apr 2023 10:10:21

शादी से पहले ये सवाल पैदा करते हैं लड़कियों के मन की उलझन, आइये जानें

शादी जीवन का एक अहम फैसला होता है जिसे लड़का हो या लड़की बहुत सोच-समझकर लेना चाहिए। सही समय और उचित सोच के साथ लिया गया फैसला आपका जीवन संवार सकता हैं। हांलाकि यह फैसला लेते समय सभी के मन में कई सवाल उठते हैं, खासतौर से लड़कियों के मन में। शादी के एक दिन पहले तक लड़कियां सवालों की उलझनों का सामना करती हैं। शादी के धूम-धड़ाके वाले माहौल में जहां एक तरफ उत्साह-आनंद देख खुशी की अनुभूति होती है, तो वहीं दूसरी तरफ होने वाली दुल्हन खुद को बहुत सारी भावनाओं के बीच दबा हुआ महसूस करती है। आज इस कड़ी में हम आपको उन बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जो किसी भी होने वाली दुल्हन को परेशान करती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

confusing questions before marriage for girls,pre-wedding doubts and confusion in girls,questions that perplex girls before marriage,doubts in the minds of brides-to-be,common confusions for girls before getting married,uncertainties about marriage for women,overwhelming questions before tying the knot,confusing thoughts before the wedding day,questions that create anxiety before marriage for girls,addressing pre-wedding confusion in brides

मेरे बाद मायके का ख्याल कौन रखेगा

हमारे समाज में ऐसी कई लड़कियां हैं जो अपने घर की जिम्मेदारी उठाती हैं। मां-बाप से लेकर छोटे भाई बहनों तक की जिम्मेदारी लड़की के कंधे पर होती है। ऐसे में इस तरह की लड़कियां ये सोचती हैं कि ससुराल जाने के बाद उसके घर का यानी मायके का ख्याल कौन रखेगा।

एडजस्ट कर पाऊंगी या नहीं

आजकल की लड़कियों को भी बेटों की तरह सम्मान-स्वतंत्रता और कुछ भी करने सीखने का पूरा अधिकार दिया जा रहा है। बेटियां भी बेटों की तरह कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। यही एक वजह भी है कि शादी से एक दिन पहले उनके मन में इस बात का डर सताने लगता है कि क्या वह दूसरे घर जाकर उनके तौर-तरीकों में ढल भी पाएंगी या नहीं। क्या वहां अपनी मनमानी-मस्ती करने के पहले उसे सोचना पड़ेगा। यही नही, इस दौरान माता-पिता को मिस करने वाली फीलिंग भी पूरी तरह से अलग होती है।

confusing questions before marriage for girls,pre-wedding doubts and confusion in girls,questions that perplex girls before marriage,doubts in the minds of brides-to-be,common confusions for girls before getting married,uncertainties about marriage for women,overwhelming questions before tying the knot,confusing thoughts before the wedding day,questions that create anxiety before marriage for girls,addressing pre-wedding confusion in brides

शादी के बाद हमसफर बदल गया तो

रिश्ता तय होते ही लड़की के ससुराल से फोन आने लगते हैं। ऐसे में लड़कियां ये भी सोचती हैं कि क्या शादी के बाद पति का नेचर ऐसा ही रहेगा। कहीं पति बदल गया तो। पता नहीं तब इतना ही समझेगा या नहीं। लड़ाई झगड़ा तो नहीं करेगा, बात बात पर ताना तो नहीं मारेगा। क्या मेरा पति मेरे पापा की तरह मुझे प्यार से रखेगा।

इम्प्रेस करने का प्रेशर

शादी से पहले भले ही सुसराल वालों से कितनी भी बात क्यों न हो जाएं लेकिन जब दूसरे घर जाने की बात आती है, तो हर होने वाली दुल्हन पर अपनी सास-ससुर, ननद-नंदोई, भाभी को इम्प्रेस करने का प्रेशर बना रहता है। यही एक वजह भी है कि शादी के बाद लड़कियों को एडजस्ट करने में काफी समय लग जाता है। यही नहीं, एकल परिवार में पली बढ़ी लड़कियां संयुक्त परिवार में प्राइवेसी न मिलने की बात सोचकर की परेशान होने लगती हैं।

आजादी खोने का डर

लड़कियां शादी से पहले इस बात को लेकर भी डरती हैं कि कहीं शादी के बाद उनकी आजादी खत्म न हो जाए। वो यही बात सोचकर परेशान होती रहती हैं कि शादी से पहले वो जिस तरह खुलकर अपने फैसले ले पाती थीं। क्या शादी के बाद भी ले पाएंगी या नहीं। क्या उन्हें अपने पति का सपोर्ट मिलेगा।

confusing questions before marriage for girls,pre-wedding doubts and confusion in girls,questions that perplex girls before marriage,doubts in the minds of brides-to-be,common confusions for girls before getting married,uncertainties about marriage for women,overwhelming questions before tying the knot,confusing thoughts before the wedding day,questions that create anxiety before marriage for girls,addressing pre-wedding confusion in brides

मैं सबसे खूबसूरत दिखूं

शादी से एक रात पहले दुल्हन अपने हेवी लहंगे और मेकअप के बारे में सोचना बिल्कुल भी नहीं भूलती। हर लड़की की तमन्ना होती है कि वह अपने बड़े दिन पर सबसे ज्यादा खूबसूरत लगे। हालांकि, शादी वाले दिन हर दुल्हन ही खूबसूरत लगती है लेकिन सामने वाला अगर गलती से भी कोई कमी निकाल दें, तो वह पूरी तरह सोच में पड़ जाती है। यही नहीं, पार्टनर के साथ फर्स्ट नाइट में इंटेमेसी का ख्याल भी उन्हें डराने लगता है।

करियर खत्म हो गया तो

कामकाजी लड़कियों के लिए ये सबसे बड़ी परेशानी है। अक्सर ये देखा जाता है कि शादी के बाद लड़कियों का करियर खत्म हो जाता है। नया शहर, नई जगह पर जॉब की दिक्कतें पेश आती हैं। ऐसे में लड़कियां सोचती हैं कि जिस करियर के लिए उन्होंने इतनी मेहनत की है, उसमें कोई भी रोकावट तो नहीं आ जाएगी।

जल्दबाजी तो नहीं कर दी

इस बात में कोई दोराय नहीं कि शादी को लेकर हर लड़की के मन में तरह-तरह के अरमान होते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि शादी से एक रात पहले लड़कियां अपने हनीमून डेस्टिनेशन को लेकर सोचती हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है, शादी से एक रात पहले हर लड़की इस चीज पर विचार करती है कि क्या वह इतनी बड़ी जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार है भी या नहीं। कहीं उसने जल्दबाजी में आकर गलत फैसला तो नहीं कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती