न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

करने लगा हैं पार्टनर इग्नोर, इन 7 तरीकों से रिलेशनशिप को बनाए संतुलित

जरूरी हैं कि परिस्थिति को सूझबूझ के साथ संभाला जाए ताकि रिश्ते में आई गलतफहमी को दूर किया जा सकें और दूरियां बढ़ने से रोकी जा सके। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से इस स्थिति में रिलेशनशिप को संतुलित बनाने में मदद मिलेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 30 Nov 2021 6:41:08

करने लगा हैं पार्टनर इग्नोर, इन 7 तरीकों से रिलेशनशिप को बनाए संतुलित

रिलेशनशिप में एक-दूसरे का साझा व्यवहार इसे मजबूत बनता हैं और प्यार को बढ़ाता हैं। हर किसी को अपने पार्टनर से उम्मीद होती हैं कि वह उन्हें महत्व दे। लेकिन कई बार देखा जाता हैं कि एक पार्टनर अपने लाइफ पार्टनर को इग्नोर करने लगता हैं। ऐसे में यह रिश्ता कमजोर होने लगता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि परिस्थिति को सूझबूझ के साथ संभाला जाए ताकि रिश्ते में आई गलतफहमी को दूर किया जा सकें और दूरियां बढ़ने से रोकी जा सके। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से इस स्थिति में रिलेशनशिप को संतुलित बनाने में मदद मिलेगी। तो आइये जानते हैं तरीकों के बारे में।

बार-बार कॉल या मैसेज करने से बचें


ये बहुत स्वाभाविक है कि जब कोई आपके कॉल या मैसेज का रिपलाई करनी करता है या आपकी बातों का जबाव नहीं देता तो ऐसे में आप उसे बार-बार कॉल या मैसेज करना शुरू कर देते हैं। बता दें कि ये गलत है। इससे बात बनने की जगह बिगड़ सकती है। याद रखें कि पार्टनर के इग्नोर करने पर हो सकता है कि आपका धैर्य खो जाए लेकिन उसे बार-बार कॉल या मैसेज ना करें। इससे हो सकता है कि वो आपसे परेशान हो जाए और आपको ज्यादा अवॉइड करना शुरू कर दे।

relationship tips,relationship tips in hindi,partner is ignoring

हर रिश्ते में स्पेस जरूरी

माना कि आप दोनों का रिश्ता करीबी है और एक दूसरे की हर छोटी-बड़ी बातों में दखल भी रहता है। पर कोई भी रिश्ता हेल्दी तभी बनता है, जब उसमें पार्टनर्स एक दूजे को स्पेस दें। अगर आपका साथी कुछ देर किसी बात नहीं करना चाहता तो उससे जबरदस्ती बात करने की कोशिश न करें। इससे उसकी इर्रिटेशन बढ़ेगी। उस वक्त बहस करने से स्थ‍ितियां और रिश्ता दोनों बिगड़ सकती हैं।

इमोशनल माहौल बनाएं


पार्टनर का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए एक माहौल खुद से तैयार कीजिए। हंसी, गुस्सा, जलन व खुशी तो समय और माहौल के हिसाब से होता है। लेकिन अगर आप अपने पार्टनर से अटेंशन पाना चाहते हैं तो एक ऐसा माहौल बनाइए जिससे पार्टनर का आपकी तरफ झुकाव बढ़ेगा और वह आपकी हर मुसीबत को हल करने की कोशिश करे।

relationship tips,relationship tips in hindi,partner is ignoring

अपने पार्टनर से खुलकर करें बात

कुछ लोगों की आदत होती है कि वे पार्टनर के इग्नोर करने पर भी उनसे इस विषय पर बात नहीं करते और मन ही मन परेशान होते रहते हैं। ऐसे लोगों को बता दें कि यदि आपका पार्टनर आपको इग्नोर कर रहा है तो ऐसे में सबसे पहले उससे बात करनी जरूरी है। बिना सोचे-समझे कदम ना उठाएं। अगर आपके मैसेज करने पर वो आपके सवालों का जबाव नहीं दे रहा है तो ऐसे में उसे सीधे कॉल करें या सामने बैठाकर बाते करें।

अपने पार्टनर को दे समय


कभी-कभी लोग क्या करते हैं कि यदि उनका पार्टनर इग्नोर कर रहा है तो वे भी उसे इग्नोर करना शुरू कर देते हैं। बता दें कि ऐसा करना गलत हैं। इससे परिस्थिति सुधरने की बजाय बिगड़ सकती है। यदि आपका पार्टनर इग्नोर कर रहा है तो ऐसे में उसे और प्यार और अपनापन दिखाएं। कभी-कभी इसके पीछे कारण इनसिक्योरिटी भी हो सकती है। ऐसे में बात बंद करने की बजाय उसे थोड़ा समय दें और परिस्थिति को समझने की कोशिश करें।

relationship tips,relationship tips in hindi,partner is ignoring

बाहर घूमने जाएं

अकसर हम पार्टनर के इग्नोर करने पर दुखी हो जाते हैं। ऐसे में ये लोग अपने दोस्तों के साथ बाहर घुमने का प्लान बना सकते हैं। ऐसे में ना केवल आपका माइंड डाइवर्ट होगा बल्कि आपको पार्टनर को भी आपकी कमी महसूस होगी। इससे अळग आप अपने पार्टनर के साथ भी बाहर घूमने जा सकते हैं। इससे ना केवल आप दोनों का रिश्ता मजबूत होगा बल्कि आप इग्नोर करने का कारण भी पूछ सकते हो।

अपने किसी करीबी से करें इस विषय पर बात


यदि हम किसी से अपने मन की बात करते हैं तो इससे ना केवल आपका मन हल्का होगा बल्कि हो सकता है कि आपको उस बात का सॉल्यूशन भी मिल जाए। ऐसे में आप अपने किसी करीबी दोस्त या परिवारवालों का सहारा भी ले सकते हैं। आप उनसे सलाह के रूप में अपनी परिस्थिति के बारे में बता सकते हैं। ऐसा करने से ना केवल आपको एक सपोर्ट मिलेगा बल्कि परिस्थिति से निपटने का हल भी मिल सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत