न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेरेंट्स ना करें बच्चों में भेदभाव करने की गलती, जानें किस तरह पड़ता हैं नकारात्मक प्रभाव

। अगर समय रहते आपको यह अहसास नहीं होता हैं तो आगे चलकर यह बड़ी परेशानी का कारण बन सकता हैं। इससे बच्चों में कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 29 Jul 2022 3:49:07

पेरेंट्स ना करें बच्चों में भेदभाव करने की गलती, जानें किस तरह पड़ता हैं नकारात्मक प्रभाव

पेरेंट्स अपने बच्चों से समान प्यार करते हैं। लेकिन कई बार उनके फैसले ऐसे हो जाते हैं जो दिखाते हैं कि आप बच्चों में भेदभाव कर रहे हैं। हो सकता है ये बात सुनकर आपको दुख हुआ हो लेकिन ये एक कड़वा सच है। न चाहते हुए भी कई बार दो बच्चों के बीच भेदभाव हो ही जाता हैं जिसका अहसास बाद में होता हैं। लेकिन बच्चों पर इसका असर बहुत नकारात्मक पड़ता हैं। अगर समय रहते आपको यह अहसास नहीं होता हैं तो आगे चलकर यह बड़ी परेशानी का कारण बन सकता हैं। इससे बच्चों में कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...

parents should not do partiality between kids,parenting tips,relationship tips,mates and me

बच्चों में अवसाद

माता-पिता जब किसी एक बच्चे के साथ भेदभाव करते हैं तो, दूसरे बच्चे के मन में काफी असहज भावनाएं उत्पन्न होने लगती है। वह अपने परिवार से खुद को दूर महसूस करने लगते हैं। साथ ही अवसाद से घिर जाते हैं और कभी तो ये स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि वह किसी से भी बात तक करना बंद कर देते हैं। साथ ही आत्महत्या तक का प्रयास भी करते हैं। इसलिए बच्चों के कोमल मन का हमेशा ध्यान रखना चाहिए।

अकेलेपन की भावना

यदि आप अपने छोटे बच्चे पर ही अपना सारा ध्यान केंद्रित कर देंगे, तो आपके बड़े बच्चे के अंदर अकेलेपन की भावना घर कर जाएगी। उसे लगेगा कि अब आप उसे अधिक प्यार नहीं करते हैं। उससे भेदभाव करते हैं। आपके दो बच्चे हों या चार, कभी भी किसी के बीच भेदभाव ना करें। एक को अच्छा, एक को बदमाश या बुरा ना बताएं। इससे वे स्ट्रेस में आ सकते हैं। हीन भावना से घिर सकते हैं। परिवार से खुद को दूर समझने लगते हैं। आपके लिए आपके सभी बच्चे एक समान होने चाहिए।

चिड़चिड़ापन और बदतमीजी

बच्चों के बीच भेदभाव करने के कारण एक बच्चा ज्यादा चिड़चिड़ा और बदतमीज भी हो सकता है। वह आपकी बात नहीं मानता और अपने मन का ही करता है। छोटी-छोटी बातों पर उसे जल्दी गुस्सा आ जाता है। परिवार से दूर रहने की कोशिश करता है तो, आपको बच्चे पर ध्यान देने की जरूरत है। यदि आपका बड़ा बच्चा 5-10 साल की उम्र का है और दूसरा 1-2 वर्ष का तो दोनों को उसकी उम्र के अनुसार उतना ही प्यार, समय दें, ताकि ऐसा ना लगे कि आपका सारा ध्यान सिर्फ छोटे बच्चे की तरफ है।

हमेशा शिकायत करना

आपका बच्चा अगर हमेशा आपसे शिकायत करता है कि आप उससे प्यार नहीं करते हैं तो, उनकी बातों पर आपको गौर करने की जरूरत है। इसे नजरअंदाज न करें या बच्चे पर गुस्सा भी न करें। इससे बच्चे के मन में गलत भावनाएं आती है कि आप सिर्फ भाई या छोटे बच्चे से प्यार कर

parents should not do partiality between kids,parenting tips,relationship tips,mates and me

पढ़ाई-लिखाई पर असर

जब बच्चे के मन में हीन भावना आती है तो, बच्चा अंदर से असहाय और अपना आत्मविश्वास खोने लगता है। इसका सीधा असर उनकी पढ़ाई पर भी पड़ता है। ऐसे में बच्चे का प्रदर्शन लगातार खराब होता जाता है। साथ ही पढ़ाई-लिखाई में भी उनका मन नहीं लगता है। कई बार इस बात को माता-पिता समझ नहीं पाते और उन्हें लगता है कि बच्चा बहाने बना रहा है या पढ़ने से भाग रहा है।

बॉन्डिंग खराब होना

एक बार अगर बच्चे के मन में ये बात घर कर गई कि आप उससे प्यार नहीं करते या आप उसपर कम ध्यान देते हो तो , बच्चा आपसे दूर जाने लगता है। इससे आपकी बॉन्डिंग भी खराब होने लगती है और इसे समय रहते, अगर आपने ठीक नहीं किया तो बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। आज के परिवेश में आपका बच्चा भटक भी सकता है। आपको उन्हें प्यार से संभालने की जरूरत होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती