न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी ये पेरेंटिंग स्टाइल बच्चों की परवरिश पर डाल रही हैं बुरा असर, जानें इसके बारे में

ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको पेरेंटिंग के कुछ ऐसे तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं जो बच्चों की परवरिश पर बुरा असर डालती हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Mar 2022 3:13:10

आपकी ये पेरेंटिंग स्टाइल बच्चों की परवरिश पर डाल रही हैं बुरा असर, जानें इसके बारे में

जब भी कभी बच्चों के हितैषी की बात आती हैं तो उनके माता-पिता का नाम सबसे पहले आता हैं जो कभी उसका बुरा नहीं सोचते हैं। लकिन कई बार उनकी पेरेंटिंग स्टाइल में अनजाने में ऐसी खामियां आ जाती हैं जिसका बच्चों की परवरिश पर बुरा असर पड़ने लगता हैं। बच्चों का पालन पोषण कहने में जितना आसान है असल में उतना आसान नहीं होता। एक माता-पिता के रूप में पेरेंट्स को बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए बहुत सी चीजों का ध्यान रखना होता है। हर एक माता-पिता अपने बच्चों के प्रति अलग तरीके का व्यवहार अपनाते हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको पेरेंटिंग के कुछ ऐसे तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं जो बच्चों की परवरिश पर बुरा असर डालती हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

parenting tips for parents,mates and me,relationship tips

गुड कॉप - बैड कॉप पेरेंटिंग

गुड कॉप - बैड कॉप पेरेंटिंग यानी बच्चों के प्रति माता-पिता में से एक का नर्म रवैया अपनाना और दूसरे का सख्त रवैया अपनाना होता है। पेरेंटिंग के इस तरीके में माता-पिता में से एक अच्छे पुलिस कॉप की भूमिका में रहते हैं और दूसरा सख्त रवैया अपनाने वाला बैड कॉप के रूप में जाना जाता है। यह पेरेंटिंग का तरीका बहुत ही प्रभावी और बच्चों में संतुलन बनाने वाला माना जाता है। हालांकि इस पेरेंटिंग के तरीके में ऐसा नहीं होता है कि जैसा व्यवहार माता-पिता बच्चे के साथ करते हैं असल जीवन में भी उनका व्यवहार वैसा ही है। बैड-कॉप माता-पिता बच्चे को होमवर्क करने, अनुशासन बनाए रखने और ठीक से व्यवहार करने से जुड़े गुण सिखाते हैं और उनमें इन चीजों के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं। इस पेरेंटिंग स्टाइल को बच्चों के लिए ठीक नहीं माना जाता है।

हेलिकॉप्टर पेरेंटिंग

हेलिकॉप्टर पेरेंटिंग एक तरह की पेरेंटिंग शैली है जिसमें माता-पिता अपने बच्चों पर बहुत अधिक ध्यान देते हैं। ऐसे माता-पिता बच्चों की हर एक गतिविधि की गहराई से निगरानी करते हैं। इस दौरान बच्चों की सफलता या असफलता के लिए भी पेरेंट्स सबसे ज्यादा क्रेडिट लेते हैं। हेलिकॉप्टर पेरेंटिंग करने वाले पेरेंट्स यह समझते हैं कि उनके ऐसा करने से उनके बच्चे सही दिशा में काम करेंगे और उनका मानसिक और शारीरिक विकास सही ढंग से होगा लेकिन हर समय ऐसा नहीं होता है। कई बार इसका नकारात्मक असर भी बच्चों पर पड़ता है।

तुलनात्मक पेरेंटिंग

ये हर मां-बाप की आदत होती है कि वह अपने बच्चों की दूसरे बच्चों से तुलना करते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। आपको दूसरे बच्चों की तारीफ अपने बच्चों के सामने नहीं करनी चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपके बच्चे के दिमाग पर बुरा असर पड़ता है और आपका बच्चा अपना आत्मविश्वास खो सकता है। ऐसा करने से बचें।

parenting tips for parents,mates and me,relationship tips

गैर उत्तरदायी और अलगाववादी पेरेंटिंग

जब पेरेंट्स अपने बच्चों की जरूरतों और उनकी चीजों को लेकर आंखें मूंद लेते हैं या अनदेखा करते हैं तो इसे गैर उत्तरदायी या अलगाववादी पेरेंटिंग कहा जाता है। ऐसे माता-पिता अपने बच्चों की एक भी बात पर ध्यान नहीं देते हैं और ना ही उनसे किसी भी प्रकार की अपेक्षा करते हैं।

अनसपोर्टिव पेरेंटिंग

अक्सर माता-पिता की कमियों का खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ता है, जी हां, आपकी गलतियों की वजह से ही बच्चों में डिप्रेशन हो सकता है। दरअसल जब बच्चों को भावनात्मक और फिजिकल सपोर्ट नहीं मिलता है तो बच्चा डिप्रेशन में आ सकता है। इस कारण से कुछ बच्चे गुस्सैल स्वभाव के हो जाते हैं। ऐसे बच्चे दूसरों के साथ अपनी फीलिंग्स भी शेयर नहीं कर पाते और बीमार हो जाते हैं। इसलिए अपनी इस आदत को बदलिए।

रेस्क्यू पेरेंटिंग

हेलिकॉप्टर पेरेंटिंग की तरह ही रेस्क्यू पेरेंटिंग भी बच्चों के लिए नुकसानदायक मानी जाती है। इस तरह की पेरेंटिंग स्टाइल का बच्चों पर गलत असर पड़ सकता है। यह सुनिश्चित करने के अलावा कि उनके बच्चे कोई गलती न करें, इस पेरेंटिंग से जुड़े पेरेंट्स बच्चों को जिम्मेदारी और प्रेशर से एकदम दूर रखते हैं। ऐसे पेरेंट्स बच्चों के हर काम में इन्वोल्व रहने की कोशिश करते हैं।

ऑर्डर पेरेंटिंग

अपने बच्चे की शिकायतों को जरूर सुनें। वो आपसे क्या चाहता है। जैसे बहुत सारे मां-बाप अक्सर अनुशासन के सिखाने के चक्कर में दिनभर चिल्लाते रहते हैं। इसी के साथ हर बात पर ऑर्डर देते रहते हैं कि ये मत करों, इधर मत बैठो, ऐसे मत बोलो, देखो उसके कितने अच्छे नंबर आए हैं। मां-बाप की इन बातों से बच्चों को शिकायत होती है। तो जरूरी है कि बच्चों के मन की बात को समझें और उसे समझाएं। ऐसा करने से बच्चा आपकी बात ज्यादा आसानी से सुनेगा और समझेगा।

पनिशमेंट पेरेंटिंग

ऐसे पेरेंट्स जो बच्चों की हर गलतियों पर उन्हें पनिश करने या सजा देने के तरीकों को अपनाते हैं उनके बच्चों पर इसका बहुत बुरा असर होता है। इस तरह की आदत की वजह से बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती