न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आसान काम नहीं है ओवर इमोशनल बच्चों को संभालना, इन तरीकों से मिलेगी आपको मदद

हर बच्चे का व्यवहार अनूठा होता हैं जिसे उसी के अनुसार हैंडल करना पड़ता हैं। कई बच्चे ऐसे होते हैं जो ओवर इमोशनल होते हैं और हर छोटी सी बात पर बुरा मान जाते हैं। ऐसे बच्चों को संभालना आसान काम नहीं है क्योंकि आपकी छोटी सी गलती भी उनके जहन में बस जाती हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Feb 2022 9:30:00

आसान काम नहीं है ओवर इमोशनल बच्चों को संभालना, इन तरीकों से मिलेगी आपको मदद

हर बच्चे का व्यवहार अनूठा होता हैं जिसे उसी के अनुसार हैंडल करना पड़ता हैं। कई बच्चे ऐसे होते हैं जो ओवर इमोशनल होते हैं और हर छोटी सी बात पर बुरा मान जाते हैं। ऐसे बच्चों को संभालना आसान काम नहीं है क्योंकि आपकी छोटी सी गलती भी उनके जहन में बस जाती हैं और जीवनभर का जख्म देकर जाती हैं। जरूरत से ज्यादा गुस्सा होना या रोना भी ओवर इमोशनल बच्चों की श्रेणी में आता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने ओवर इमोशनल बच्चों को हैंडल कर सकते हैं ताकि आप ऐसे बच्चों को आसानी से संभाल पाएंगे। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

over emotional kids care tips,kids care tips,kids care,parenting tips,relationship tips

इमोशनल है बच्चा तो उसे समय दें

जो बच्चे ज्यादा इमोशनल होते हैं आपको उनके साथ समय बिताना चाहिए, इससे बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ेगा, ऐसे बच्चों को थोड़े प्रोत्साहन की जरूरत होती है। ऐसे बच्चों के साथ आपको धैर्य बनाए रखना है, उन्हें समय दें। उनके खेल या एक्टिविटी का हिस्सा बनें ताकि आप ज्यादा से ज्यादा समय बच्चे के साथ बिता पाएं।

बच्चे के निर्णय को स्वीकारें

जो बच्चे इमोशनल होते हैं वो अपने निर्णय को लेकर चिंतित महसूस करते हैं, आप उनसे उनका फैसला या राय जानें और न सिर्फ उसकी कद्र करें बल्कि बच्चे के लिए हुए फैसले या निर्णय को स्वीकार करें। आपको उस समय अच्छे या बुरे परिणाम को अहमियत न देते हुए बच्चे के निर्णय पर उसका साथ देना है, अगर फैसला गलत हो तो उसे प्यार से समझाएं पर तुरंत नकार देने से बच्चे का कॉन्फिडेंस डाउन होता है।

over emotional kids care tips,kids care tips,kids care,parenting tips,relationship tips

सख्ती से पेश न आएं
जो बच्चे ज्यादा इमोशनल होते हैं उनके साथ सख्ती से पेश न आएं। ऐसे बच्चों से आपको नर्मी बरतनी होगी। जो बच्चे ज्यादा इमोशनल होते हैं वो ज्यादा समझदार भी होते हैं, आप उन्हें कोई बात प्यार से समझाएंगे तो वो आसानी से समझ पाएंगे वहीं अगर आप सख्ती दिखाएंगे तो बात बिगड़ सकती है।

इमोशनल बच्चों को खुश रखें

अगर आपका बच्चा भी ज्यादा इमोशनल है तो बात-बात पर उसे परेशानी हो सकती है ऐसे में बच्चे को खुश रखें। आप बच्चे से नाराज होंगे तो उसका मनोबल गिरेगा, आप ये देखें कि बच्चा किस चीज से खुश होता है, ऐसे बच्चों को छोटे-छोटे कामों के लिए रिवार्ड दें और तारीफ करें, बच्चों को खुश करने का ये आसान तरीका है। आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि बच्चे आपसे जुड़ाव महसूस करते हैं इसलिए आप उन्हें अपने साथ फ्रैंक रखें, माता-पिता नहीं बल्कि दोस्त बनकर उनकी बातों को समझें।

बच्चों के इमोशन्स को अहमियत दें

अगर आपका बच्चा किसी बात पर परेशान है तो हो सकता है वो परेशानी आपके स्तर पर उतनी बड़ी न हो पर आपके बच्चे के लिए वो एक बड़ी परेशानी हो सकती है इसलिए लिए आपको बच्चे का दोस्त बनकर उसके स्तर पर मुमकिन तरीका बच्चे को बताना होगा साथ ही उसका मजाक बनाने की गलती न करें, जो बच्चे ज्यादा इमोशनल होते हैं उनके इमोशन्स की कद्र जरूर करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत