न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नई-नवेली दुल्हन को ससुराल वालों के साथ नहीं करनी चाहिए इन बातों पर चर्चा, होगी बड़ी भूल

आगे क्या असर हो सकता हैं नहीं बता सकते हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि एक नई-नवेली दुल्हन को ससुराल वालों के साथ किन बातों पर चर्चा नहीं करनी चाहिए क्योंकि इनका नकारात्मक असर भी हो सकता हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 11 Jan 2022 4:59:05

नई-नवेली दुल्हन को ससुराल वालों के साथ नहीं करनी चाहिए इन बातों पर चर्चा, होगी बड़ी भूल

शादी किसी भी महिला के जीवन में बदलाव का सबसे बड़ा मौका होता हैं जिसके बाद उन्हें एक नया सफर तय करना होता हैं। शादी के बाद लड़कियों की जिंदगी में जिम्मेदारियां आ जाती हैं जहां उन्हें अपने पति के साथ ससुराल को भी संभालना पड़ता हैं। वहीँ महिलाओं के सामने यह दुविधा आती हैं कि वह अपने सुसराल वालो से किन मुद्दों पर बात करें क्योंकि वह उनके आचरण और व्यवहार के बारे में नहीं जानती हैं जिसका आगे क्या असर हो सकता हैं नहीं बता सकते हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि एक नई-नवेली दुल्हन को ससुराल वालों के साथ किन बातों पर चर्चा नहीं करनी चाहिए क्योंकि इनका नकारात्मक असर भी हो सकता हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में...

newly wed brides should not talk about these things with in laws,mates and me,relationship tips

अपना इतिहास

अतीत ऐसा आइना है जिसमें अच्छी और बुरी दोनों तरह की यादें कैद हैं। कुछ लोगों का इतिहास बहुत सुनहरा हो सकता है, वहीं कुछ लोगों का इतिहास बुरे सपने की तरह होता है। अतीत की कुछ बातें ऐसी भी हैं जिनके बारे में चर्चा करने से स्थिति खराब हो सकती है। अगर किसी से ब्रेक-अप हुआ है या फिर अतीत में आपका किसी के साथ खराब संबंध रहा है तो उसके बारे में अपने ससुरालवालों से कभी भी चर्चा न करें।

पति से संबंधित बातें

हालांकि अभी-अभी आपकी शादी हुई है, ऐसे में पति-पत्नी के बीच में इतने उतार चढ़ाव नहीं आते। लेकिन इन चंद दिनों में कुछ बातों को लेकर आप दोनों के बीच मतभेद या फिर हल्की कहासुनी जरूरी हुई होगी। इन बातों को भी ससुरवालों के साथ शेयर न करें।

किसी को पंसद नहीं करती

एक घर में कई तरह के लोग रहते हैं, खासकर संयुक्त परिवार में। ऐसे में कोई सदस्य ऐसा भी होगा जिससे आपकी कभी नहीं बनी। उस शख्स के बारे में जिसे आप नापंसद करती हैं, किसी को भी न बतायें तो बेहतर है। ये बातें अपने तक ही सीमित रहने दें।

newly wed brides should not talk about these things with in laws,mates and me,relationship tips

पैसे की बातें

शादी के बाद पैसों का हिसाब रखना बहुत जरूरी है। कई बार आपके पास पैसों की किल्लत या फिर पैसों से संबंधित दूसरी समस्या भी हो सकती है। इसे ससुरवालों से न बताकर अपने पति से बतायें।

पति का साथ दें

जिससे आपकी शादी हुई है उसका साथ सुख-दुख दोनों में दें। अगर आप दोनों के बीच मतभेद भी है और कोई तीसरा इसमें दखल दे रहा है तो उसे इस मामले में न आने दें। हमेशा अपने पति का साथ दें। इसके अलावा बंद कमरे में घटने वाली इन बातों को कमरे के अंदर ही बंद रहने दे तो सही है। कभी भी अपने प्यार और सेक्स लाइफ के बारे में घरवालों से चर्चा न करें। अगर कोई समस्या है तो चिकित्सक से सलाह लें।

रिलेशनशिप संबंधी दूसरों की सलाह


शादी के बाद कई लोग अपने संबंधों की चर्चा आपके साथ करते हैं। ससुरालवाले भी इसमें पीछे नहीं रहते। वे अपने संबंधों के बारे में आपसे जरूर बताते हैं। ऐसे में उनकी बातों को अपने रिश्तों में न आजमायें। दोनों घरों की तुलना शादी के बाद ससुरालवाले अगर आपसे यह सवाल करें कि दोनों घरों में कहां के लोग आपको अधिक पसंद हैं। तो इस तुलना को आप करने से बचें। क्योंकि दोनों लोगों का महत्व अलग है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत