न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आने वाले नए साल में कपल एक-दूसरे से करें ये 6 वादे, बढ़ेगा प्यार और भरोसा

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे वादे लेकर आए हैं जिन्हें दोनों पार्टनर को एक-दूसरे से करने चाहिए। इन वादों से आपके रिश्ते में भरोसा बढ़ेगा और प्यार पनपेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 24 Dec 2021 6:09:31

आने वाले नए साल में कपल एक-दूसरे से करें ये 6 वादे, बढ़ेगा प्यार और भरोसा

साल 2021 के समाप्त होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और उसके बाद नई उमंग और जोश के साथ नए साल 2022 का आगमन होगा। नए साल के पहले दिन कई लोग खुद से कुछ वादे करते हैं और अपनी कोई बुरी आदत छोड़ने का वादा करते हैं। लेकिन इसी के साथ ही यह दिन कपल के जीवन में भी नई उमंग लेकर आता हैं। नए साल की शुरुआत के साथ रिश्ते से जुड़ी पुरानी सभी बुरी बातों और यादों को पीछे छोड़ते हुए एक नई शुरुआत की जानी चाहिए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे वादे लेकर आए हैं जिन्हें दोनों पार्टनर को एक-दूसरे से करने चाहिए। इन वादों से आपके रिश्ते में भरोसा बढ़ेगा और प्यार पनपेगा। तो आइये जानते हैं इन वादों के बारे में।

झूठ को रखेंगे रिश्ते से दूर

किसी भी रिश्ते में झूठ आपके रिलेशनशिप को कमजोर बना देता है। ऐसे में नए साल पर अपने पार्टनर से वादा करें कि आप दोनों एक दूसरे से झूठ बोलने से बचेंगे। अपने ऱिश्ते की नींव को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे के दोस्त बनेंगे और खुले मन से सच बताएंगे और दूसरे के सच को समझेंगे।

relationship tips,relationship tips in hindi,new year 2022 resolution

हमेशा एक-दूसरे का ध्यान रखेंगे

हर कपल को एक-दूसरे से यह प्रॉमिस जरूर करना चाहिए कि वह हमेशा एक-दूसरे का ख्याल रखेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि रिश्ते में रहते हुए लोग एक-दूसरे से प्यार तो करते हैं, लेकिन एक-दूसरे की केयर करना भूल जाते हैं, जिसकी वजह से भी दो लोग के बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं। अगर आप एक-दूसरे की छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो हमारा यकीन मानिए आपका रिश्ता दिन पर दिन बेहतर हो जाएगा।

हफ्ते का एक दिन पार्टनर के नाम

कामकाज के बीच आप अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते। हर दिन उनके साथ वक्त बिताना मुश्किल हो सकता है लेकिन एक दूसरे से वादा करें कि हफ्ते में एक दिन या कोई एक शाम आप दोनों की होगी। कितने भी बिजी क्यों न हों, वीक में एक शाम आप उन्हें समय देंगे। मिलकर समय बिताएंगे। डिनर डेट पर जा सकते हैं, मूवी देख सकते हैं या घर पर ही सिर्फ एक दूसरे को समय दे सकते हैं।

relationship tips,relationship tips in hindi,new year 2022 resolution

पार्टनर की पसंद का रखेंगे ख्याल

अक्सर रिश्ते की शुरुआत में आप अपने पार्टनर की हर बात मान लेते हैं लेकिन समय के साथ आप उनके मन को समझ नहीं पाते या अनदेखा करते हैं। इससे रिश्ते में दूरी आने लगती हैं। इस नए साल में आप अपने पार्टनर से ये वादा कर सकते हैं कि आप उनकी पसंद का ख्याल रखेंगे। जो बाते उन्हें पसंद नहीं है, उसे बदलने की कोशिश कर सकते हैं। धैर्य बनाएं रखेंगे और कोशिश रहेगी की आप दोनों के बीच कोई परेशानी न आने पाए।

बेड टाइम होगा साथ

काम में बिजी होने के कारण आप दिन रात भूल जाते हैं। ये न तो आपके रिश्ते के लिए सही है और न सेहत के लिए। आप दोनों भले ही एक साथ रहें, लेकिन सोने जगने के समय पर बदलाव होने से भी दोनों रिश्ते में अकेलापन महसूस करते हैं। वादा करें कि बेड टाइम एक साथ रखने की कोशिश करेंगे। कितना भी बिजी हों, एक समय पर सोएंगे। अगर सोने का समय एक न हो सका तो उठने की टाइमिंग एक रहेगी।

हमारे बीच का बंधन कभी नहीं खराब होगा

इस बात में कोई दोराय नहीं कि जीवन के रास्ते में चलते वक्त निश्चित रूप ऐसी कई परिस्थितियों से आपका सामना होगा, जिनका असर आपके रिश्ते पर भी पड़ेगा। लेकिन इस दौरान हर कपल को संयम और समझदारी से काम लेना चाहिए। हर कपल को एक-दूसरे से वादा करना चाहिए कि भले ही रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आएं, लेकिन हमारे बीच का बंधन कभी नहीं खराब होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर