न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कभी भी ना बनाएं ऐसे लोगों को दोस्त, आपके लिए नुकसानदायक हैं इनसे नजदीकियां

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें कभी भी दोस्त बनाने की गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसे लोगों से नजदीकियां आपके लिए ही नुकसानदायक हैं।

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 24 Dec 2022 1:40:37

कभी भी ना बनाएं ऐसे लोगों को दोस्त, आपके लिए नुकसानदायक हैं इनसे नजदीकियां

किसी भी व्यक्ति के जीवन में दोस्तों का बहुत अधिक महत्वपूर्ण योगदान होता है। दोस्ती का रिश्ता पहला ऐसा रिश्ता होता है, जो इंसान खुद बनाता है। अच्छा दोस्त हर परिस्थिति में साथ खड़ा रहता है और कठिन परिस्थितियों को आसान करने में मददगार साबित होता है। लेकिन, गलत दोस्त का चुनाव करना खुद को ही नुकसान पहुंचाने जैसा हैं। दुराचारी मित्रों की संगत से बेहतर है कि व्यक्ति अकेले रहते हुए अपना जीवन व्यतीत करे। ऐसे में आपको दोस्त बनाते समय थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें कभी भी दोस्त बनाने की गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसे लोगों से नजदीकियां आपके लिए ही नुकसानदायक हैं।

never make friends with such people their closeness with them is harmful for you,mates and me,relationship tips

जिनका आचरण अच्छा न हो

ऐसे मित्र जिनका आचरण अच्छा न हो। उन्होंने ऐसे व्यक्ति के बारे में बताया है कि जो अपने माता-पिता का सम्मान न करता हो और अपनी पत्नी और बच्चों की इज्जत न करता हो। ऐसे मित्र का साथ हमें कभी नहीं पकड़ना चाहिए। ऐसा इंसान जो जन्म देने वाले माता-पिता का सम्मान कर सका, वह किसी और के साथ कैसे मित्रता निभा सकता है।

जो सिर्फ काम पर करें याद


काॅलेज और कामकाज की व्यस्तता के कारण अक्सर दोस्त रोजाना एक दूसरे से नहीं मिल पाते, लेकिन जब भी फ्री होते हैं तो एक दूसरे का हालचाल लेते हैं। लेकिन कुछ दोस्त ऐसे होते हैं, जो सिर्फ जरूरत या काम के समय पर ही आपको काॅल या मैसेज करते हैं। इस तरह के दोस्त अपने मतलब के लिए आपके साथ जुड़े होते हैं। वह खुद से कभी आपसे बात नहीं करते, लेकिन जब उन्हें आपसे कोई मदद चाहिए होती है तो ही आपसे बात करते हैं।

never make friends with such people their closeness with them is harmful for you,mates and me,relationship tips

अगर हमेशा आप करते हैं भुगतान

दोस्त एक साथ अक्सर घूमने, शॉपिंग करने या कैफे आदि जाते हैं। इन जगहों पर दोस्ती की पहचान की जा सकती है। जब भी दोस्त के साथ आप कहीं बाहर जाएं और जब भुगतान की बारी आए तो हर बार आप ही भुगतान करते हों, तो समझ जाएं कि दोस्त आर्थिक सुविधाओं के लिए आपका फायदा उठा रहा है। वह अपने खर्च भी आपसे ही पूरे कराने लगें तो दोस्त से दूरी बना लें।

जिस व्यक्ति की दृष्टि में पाप हो

आचार्य चाणक्य ने ऐसे व्यक्ति की मित्रता को भी हानिकारक बताया है जिसकी दृष्टि में अथवा नजर में पाप हो। ऐसी व्यक्ति के साथ मित्रता करने से आप भी मुश्किल में फंस सकते हैं। अगर व्यक्ति की दृष्टि में पाप है तो वह आपके घर वालों को भी कभी अच्छी दृष्टि से नहीं देखेगा।

never make friends with such people their closeness with them is harmful for you,mates and me,relationship tips

जो बात-बात पर अपमान करे

दोस्तों के बीच हंसी-मजाक होते रहते हैं लेकिन अगर कोई शख्स बात-बात पर आपको अपमानित करता है तो, वो आपका दोस्त नहीं हो सकता। दोस्तों का काम एक-दूसरे को सपोर्ट करना होता है न की एक-दूसरे को नीचा दिखाना।

जिनके शौक हो गलत


व्यक्ति को हमेशा गलत आदतों वाले लोगों से दूर रहना चाहिए। ऐसे लोगों से दोस्ती करने से जीवन बर्बाद हो सकता है। जीवन को सफल बनाने के लिए अच्छी संगत का होना बहुत जरूरी है। उसकी बुरी आदतें आपके जीवन को भी बुरी तरह से प्रभावित कर सकती हैं। सदैव स्वजनों का ही हाथ थामें।

never make friends with such people their closeness with them is harmful for you,mates and me,relationship tips

जो आपसे भी बोले झूठ

दोस्ती विश्वास पर टिकी होती है। अक्सर दोस्त एक दूसरे से हर बात शेयर करते हैं लेकिन जब आपका दोस्त आपसे झूठ बोले, बातें छुपाए या फिर शो ऑफ करे तो समझ लेना चाहिए कि वह आपको अपना दोस्त नहीं समझता। ऐसे लोग सिर्फ आपके साथ टाइम पास करते हैं या अपना वक्त बिताना चाहते हैं, जब उनके पास कोई दूसरा टाइमपास होगा तो वह आपको किनारे कर देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत