न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलेशनशिप में कभी ना आने दें ये झूठ, बर्बाद हो सकता हैं आपका रिश्ता

रिश्ते बेहद नाजुक होते हैं जिन्हें सही से संभाला ना जाए तो बात बिगड़ने में देर नहीं लगती हैं। रिश्ते में ईमानदारी का होना सबसे जरूरी है। भरोसा डगमगाता हैं तो एक मजबूत और खुशहाल रिश्ते को भी तबाह होने में समय नहीं लगता हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 Oct 2022 10:22:57

रिलेशनशिप में कभी ना आने दें ये झूठ, बर्बाद हो सकता हैं आपका रिश्ता

रिश्ते बेहद नाजुक होते हैं जिन्हें सही से संभाला ना जाए तो बात बिगड़ने में देर नहीं लगती हैं। रिश्ते में ईमानदारी का होना सबसे जरूरी है। भरोसा डगमगाता हैं तो एक मजबूत और खुशहाल रिश्ते को भी तबाह होने में समय नहीं लगता हैं। जब तक दो लोगों के बीच विश्वास कायम रहता है, तब तक कोई भी मुसीबत आपके रिश्ते को नुकसान नहीं पहुंचा सकती है। लेकिन जैसे ही रिश्ते में झूठ आ जाता हैं तो इसकी नींव कमजोर पड़ने लगती हैं और रिश्ते की मजबूती को नुकसान पहुंचता हैं। कोई भी झूठ फिर चाहें वह छोटा हो या फिर बड़ा ये रिश्ते में एक्सेप्ट नहीं होता। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे झूठ की जानकारी देने जा रहे हैं जी अक्सर रिलेशनशिप में लड़ाई का कारण बनते हैं। इन्हें जानकर इनसे बचने में ही आपकी भलाई हैं।

lie in relationship,relationship tips

सैलरी के बारे में झूठ बोलना

अपनी जीवनशैली और सैलरी के बारे में झूठ बोलने से आप थोड़े समय के लिए आपके पार्टनर के सामने अच्छा इम्प्रेशन बना सकते हैं। लेकिन याद रहें, अगर आप किसी ऐसे चीज के होने का दिखावा कर रहे हैं जो आपके वास्तविक जीवन में नहीं हैं तो इससे आपका रिश्ता खराब हो सकता है। जैसे हैं वैसे ही दोनों को एक-दूसरे को स्वीकार करने की आवश्यकता होती है। इससे आपके रिश्ते में विश्वास बना रहता है और रिश्ता लंबे समय तक चलता है।

बीमारी से जुडा झूठ

कुछ बीमारियां जान लेकर दम लेती हैं और कुछ जिंदगी भर तक जुडी रहती हैं। यदि आप किसी ऐसी बीमारी से पीडित हैं जो पीढी दर पीढी चली आ रही है तो अपने पार्टनर को इसके बारे में बताना बेहद जरूरी है। क्योंकि ये बीमारी आपकी आने वाली नसल पर भी अपनी चाप छोडेगी।

अपने एक्स पार्टनर के बारे में छुपाना
अगर आप अपने एक्स पार्टनर से अभी भी बात करते है तो यह बात आपको अपने पार्टनर को जरूर बतानी चाहिए, क्योंकि अगर कभी आपके पार्टनर को इस बात का पता चल गया तो यह आपके रिश्ते में कड़वाहट पैदा कर सकता है। इसी वजह से वह आप पर हमेशा शक करेगा। यही नहीं इस बात के चलते शायद वह आपसे अपना रिश्ता भी खत्म कर सकता है।

lie in relationship,relationship tips

परिवार से संबंधित झूठ

हम रिश्तों को जोडते वक्त इतने जज्बाती हो जाते हैं कि हकीकत को भूल जाते हैं। किसी को खोने का डर हमें झूठ बोलने पर मजबूर करता है। शादी के बाद, आपकी प्रेमिका आपकी पत्नी बन कर आपके परिवार में रहने आएगी। आपके परिवार से जुडा कोई सच यदि उन्हें शादी के बाद पता चलेगा तो उन्हें दुख होगा। यह झूठ आपके रिश्ते की नीव को भी हिला सकता है।

अपने असली स्वभाव को छुपाना

प्यार में इंसान अपनी ही ख्याली दुनिया में खो जाता है। किसी का प्यार पाने के लिए वह एक झूठा मुखौटा पहनता है। एक ऐसा व्यक्तित्व पेश करता है जोकि वो असल में है ही नहीं। यदि आप एक नकली शख्सियत से प्यार करेंगे तो कभी भी उसके गुणों व अवगुणों को जान नहीं पाएंगे। हो सकता है कि वो एक सामान्य व्यक्ति ना हो। ऐसे शख्स से दूर रहें।

भावनाओं से जुड़े झूठ

क्या आप अपने पार्टनर के साथ लड़ाई के दौरान अपनी भावनाओं या चिंताओं को दबा देते हैं और उनके द्वारा कुछ पूछने पर केवल 'मैं ठीक हूं' कहकर झूठ बोलते हैं? तो ऐसे में अपनी भावनाओं को मन में रखना और मन ही मन उसके बारे में चिंता करना किसी भी रिश्ते के लिए ठीक नही माना जाता है। आप इसे एक छोटी झूठ मानते हैं लेकिन वास्तव में यह आपके रिश्ते को कमजोर बना देता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती