न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जीवनभर काम आते हैं मां के सिखाएं ये सबक, खुलती हैं भविष्य की राहें

मां शब्द बहुत छोटा हैं लेकिन सभी के जीवन में इसकी महत्ता सबसे ऊपर हैं। एक मां ही होती हैं जो आपके पैदा होने से पहले ही आपका ध्यान रखना शुरू कर देती हैं। बच्चे के प्रति मां के प्यार का आंकलन नहीं किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 13 Mar 2023 5:09:33

जीवनभर काम आते हैं मां के सिखाएं ये सबक, खुलती हैं भविष्य की राहें

मां शब्द बहुत छोटा हैं लेकिन सभी के जीवन में इसकी महत्ता सबसे ऊपर हैं। एक मां ही होती हैं जो आपके पैदा होने से पहले ही आपका ध्यान रखना शुरू कर देती हैं। बच्चे के प्रति मां के प्यार का आंकलन नहीं किया जा सकता हैं। मां और बच्चे का रिश्ता इस दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक है। इसी के साथ एक मां ही होती हैं जो बच्चे के जीवन की सबसे बड़ी गुरु होती हैं। मां जो बातें सिखाती हैं वह बच्चों के लिए जिंदगी के सबक बनते हैं और उनके भविष्य में काम आते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिसे एक बच्चा अपनी मां से सीख पाता है। आइये जानते हैं उन बातों के बारे में...

mother teaching,lesson from mother,relationship tips

गलती स्वीकारना

जब मां कहती है कि तुमने बिगाड़ा है तुम ही ठीक करो, तो वो आपको जिम्मेदार बनाती है। क्योंकि वो जानती है कि सामने आने वाली हर परेशानी और मुसीबत का सामना आपको अकेले ही मजबूती से करना है। मदद के लिए कोई नहीं आएगा।

माफ करने का हुनूर

हम लोग किसी के कुछ कहने पर जल्दी ही बात को दिल से लगा लेते हैं। मगर किसी की गलती होने पर भी उसे माफ कर देना एक मां को बखूबी आता है। इससे घर व समाज में बिना मतलब की लड़ाई होने की जगह पर शांति रहती है। ऐसे में हमें यह गुण अपनी मां से जरूर सीखना चाहिए।

दूसरों की केयर करना
मां अपने बच्चों की खास देखभाल करती हैं। बच्चा चाहे कितना भी शैतान क्यों न हो मां उसको प्यार करना कभी नहीं छोड़ती। इतने कामों के होते हुए भी मां परिवार और बच्चों की हर जरूरत का ख्याल रखती है। उसकी यही बात को बच्चे भी अपनी जिंदगी में ढाल लेते हैं।

mother teaching,lesson from mother,relationship tips

प्यार से बोलना

जब मां यह कहती है तो वो आपको सफलता का सबसे जरूरी मंत्र सिखा रही होती है। क्योंकि वो जानती है कि जब बोलेंगे तभी प्रभावित कर पाएंगे और जब प्रभावित कर पाएंगे तभी वो सुखद बदलाव ला सकेंगे जो आप चाहते हैं।

दूसरों से सीखने की कला

एक मां कभी भी दूसरों से (चाहे वो उनसे छोटा हो या बड़ा) कुछ सीखने पर संकोच नहीं करती हैं। फिर चाहे वो कोई गैजेट्स चलाना हो या कोई और कठिन काम। वे हर चीज को मेहनत व प्यार से सीखने की क्षमता रखती हैं। असल में, दूसरों से सीखने का यह गुण हमेशा हमें सफलता की ओर लेकर जाता है। इसलिए कभी भी किसी से कोई बात काम सीखने पर संकोच ना करें।

गुस्से पर काबू रखना

जिंदगी के सबसे अहम सीख में से एक है गुस्से पर काबू पाना। क्योंकि, एक परिवार को बांधे रहने के लिए उन्हें अच्छी तरह से पता होता है कि क्या नजरअंदाज करना है और कब बोलना है। इतना ही नहीं, कई बार बच्चों के जवाब देने पर मां अक्सर सुनकर खामोश रह जाती हैं। ऐसे में इगो को साइड रखकर कैसे रिलेशनशिप को निभाते हैं इस बात को मां से बेहतर कोई नहीं समझा सकता।

mother teaching,lesson from mother,relationship tips

पैसा बचाना

इस तरह वो आपको सुरक्षित बनाती है। वह अनिश्चिय के लिए तैयार करती है। क्योंकि वो जानती है जरूरतें हमेशा बढ़ती हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए एक सुरक्षित कोष होगा तो आप हमेशा निडर रहेंगे।

अनुशासन का पालन करना

बच्चों की जिंदगी में कुछ बातें ऐसी होती हैं जिससे मां के गुण भी पहचाने जाते हैं। अपने से बड़ों के साथ कैसी बातचीत करनी है। अपने से छोटे बच्चों के साथ किस तरह से पेश आएं और कैसे उनकी देखभाल करनी है। यह बातें बच्चे के बड़े होने के बाद भी काम आती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत