न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महिला पार्टनर से अक्सर ये झूठ बोलते है पुरुष, बन जाते हैं रिश्ते में कलह का कारण

कोई भी रिलेशनशिप विश्वास और सच्चाई पर टिकी होती हैं। यह तभी लंबे समय तक चल पाती हैं जब इसमें पारदर्शिता हो। लेकिन कई बार ऐसे मौके आते हैं जब पुरुष पार्टनर अपनी महिला पार्टनर से झूठ बोलते हैं फिर वो चाहे डेट कर रहे हो, पत्नी हो या गर्लफ्रेंड। जी हां, कई बार ऐसे मौके आते हैं जब अपनी सच्चाई छिपाने के लिए पुरुष झूठ बोल देते हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 07 Aug 2022 12:50:40

महिला पार्टनर से अक्सर ये झूठ बोलते है पुरुष, बन जाते हैं रिश्ते में कलह का कारण

कोई भी रिलेशनशिप विश्वास और सच्चाई पर टिकी होती हैं। यह तभी लंबे समय तक चल पाती हैं जब इसमें पारदर्शिता हो। लेकिन कई बार ऐसे मौके आते हैं जब पुरुष पार्टनर अपनी महिला पार्टनर से झूठ बोलते हैं फिर वो चाहे डेट कर रहे हो, पत्नी हो या गर्लफ्रेंड। जी हां, कई बार ऐसे मौके आते हैं जब अपनी सच्चाई छिपाने के लिए पुरुष झूठ बोल देते हैं जो आगे चलकर रिलेशनशिप में कलह का कारण भी बन सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको पुरुषों द्वारा अपनी महिला पार्टनर को बोले जाने वाले उन सामान्य झूठ के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें बोलने से पुरुषों को बचना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में...

मैं सिंगल हूं

कई बार पुरुष किसी महिला की तरफ आकर्षित होकर उससे दोस्ती कर लेते हैं। और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चक्कर में उससे झूठ बोल देते हैं कि वो अभी सिंगल है। कई शादीशुदा मर्द इस झूठ को बोलते हैं। जिससे कि फीमेल फ्रेंड उससे बोलना ना छोड़ दे।

relationship,female partner,lie in relationship

मैं उसे नहीं देख रहा था

ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं जिसमें पुरुष अपनी महिला पार्टनर के साथ बैठे होते हैं। वहीं, अचानक से जब कोई दूसरी महिला सामने से गुजरती हैं तो पुरुष उसे देखने लगते हैं। जब पार्टनर ऐसा करने पर उन्हें टोकती है तो अक्सर पुरुष बात को यह कहकर टाल देते हैं या झूठ बोल देते हैं कि वह उस महिला को देख नहीं रहे थे बल्कि अचानक से कुछ सोचने लगे थे।

जॉब को लेकर बोलते हैं झूठ

ज्यादातर पुरुष पहली डेट पर अपनी जॉब प्रोफाइल को लेकर झूठ बोलते हैं। वो इस दौरान अपनी नौकरी के बारे में काफी बढ़ाकर अपने पार्टनर के सामने पेश करते हैं। यही नहीं, पुरुष महिला को आकर्षित करने के लिए अपनी कंपनी से जुड़ी चीजों को इस्तेमाल करने से भी बाज नहीं आते हैं। साथ ही, इस दौरान पुरुष महिला को ये भी एहसास दिलाते हैं कि वो अच्छे पद पर कार्यरत हैं।

स्मोकिंग के बारे में

रिलेशनशिप में अक्सर महिलाएं पुरुषों के स्मोक करने के लिए जब मना करती हैं तो पुरुष या तो पार्टनर से मिलने से कुछ देर पहले ही स्मोक कर लेते हैं या अगर पार्टनर को पुरुषों पर से सिगरेट की बदबू आती है तो वह यह कहकर झूठ बोल देते हैं कि उनके सामने कोई व्यक्ति सिगरेट पी रहा था जिसकी वजह से उसकी सिगरेट के धुएं की बदबू उसके कपड़ों पर चढ़ गई।

relationship,female partner,lie in relationship

दोस्तों के साथ को लेकर झूठ

अक्सर देखा गया है कि पुरुष दोस्तों के साथ एंज्वॉय करते हैं और उन्हें हर वक्त अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड की कंपनी पसंद नहीं होती। लेकिन केवल पत्नी या गर्लफ्रेंड की नाराजगी ना झेलना पड़े इसलिए बोलते हैं कि बस अभी मैं तुम्हारे बारे में ही सोच रहा था। या फिर मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकता। हालांकि इस तरह की बाते कई बार फिल्मों में ही दिखाई जाती है।

घर से जुड़ी बातों को लेकर भी बोलते हैं झूठ

पहली डेट पर अधिकांश पुरुष अपने नए अपार्टमेंट या घर को लेकर भी पार्टनर के सामने झूठ बोलते हैं। दरअसल, पुरुष महिला को इम्प्रेस करने के लिए अपने घर के बारे में अच्छी व रोमांटिक बातें करते हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा करना काफी कूल होता है। साथ, वो अपने पेरेंट्स से जुड़े भी मजेदार किस्से सुनाते हैं।

तुम पहली लड़की हो जिससे प्यार हुआ


लड़के अपनी प्रेमिका या पत्नी को अक्सर ये झूठ बोलते हैं कि उन्हें सिर्फ एक ही बार प्यार हुआ और वह भी उन्हीं से। कई बार लड़के अपने अतीत में रहीं गर्लफ्रेंड के बारे में इसलिए भी नहीं बताते कि उनकी पार्टनर असुरक्षित महसूस करने लगेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका