न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाओं की इन 5 आदतों से चिड़ते हैं पुरुष, कभी नहीं बनाना चाहते उन्हें लाइफ पार्टनर

महिलाओं की कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो पुरुषों को पसंद नहीं आती हैं और ऐसी महिलाओं को वे अपना लाइफ पार्टनर बनाना पसंद नहीं करते हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 22 Jan 2022 9:03:23

महिलाओं की इन 5 आदतों से चिड़ते हैं पुरुष, कभी नहीं बनाना चाहते उन्हें लाइफ पार्टनर

जीवन में लाइफ पार्टनर का चुनाव करना बहुत बड़ा फैसला होता हैं जो कि सोच-विचार करके लेना चाहिए जिसपर आपका पूरा भविष्य टिका होता हैं। लाइफ पार्टनर के चुनाव के समय उनके बारे में जाना लेना बहुत जरूरी होता हैं खासतौर से उनकी आदतों के बारे में। अगर ये आदतें आपके अनुरूप मेल नहीं खाती हैं तो रिश्ते में कई परेशानियां आती हैं। पुरुष जब महिला पार्टनर की तलाश करते है तो उनमें कुछ आदतों की तलाश करते हैं जिनसे वे चिड़ते हैं। जी हां, महिलाओं की कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो पुरुषों को पसंद नहीं आती हैं और ऐसी महिलाओं को वे अपना लाइफ पार्टनर बनाना पसंद नहीं करते हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

men get irritated habits of women,mates and me,relationship tips

बात-बात पर जलन नहीं बर्दाश्त

थोड़ी जलन रिश्ते में सही मानी जाती है, लेकिन अगर यह हद से ज्यादा बढ़ जाए तो पुरुष ऐसी महिलाओं से दूर भागने लगते हैं। इस बात को महिलाओं ने भी माना है कि जरूरत से ज्यादा जलन उन्हें भी पसंद नहीं आती। ऐसे में पुरुषों से भी यह अपेक्षा करना कि वो जरूरत से ज्यादा इसे बर्दाश्त करेंगे सही नहीं होगा। सतर्क रहना जरूरी है, लेकिन उतना ही आवश्यक विश्वास करना भी है जो आप अपने पार्टनर पर कर पाएं।

स्पेस को खत्म कर देना

अगर एक महिला पुरुष को एहसास दिलाती है कि वह हर वक्त उसके साथ रहना चाहती है, तो एक वक्त तो ये ठीक लग सकता है लेकिन कुछ समय बाद उनकी स्पेस खत्म होने लगती है। जिसकी जरूरत हर इंसान को होती है। ऐसे में उनका रिश्ते में दम घुटने लगता है। किसी भी हेल्दी रिलेशनशिप को बनाए रखने के लिए स्पेस बहुत ज्यादा जरूरी है, लेकिन अगर आपकी आदत एकदम चिपक जाने वालों में से है तो ये आपके रिश्ते में परेशानी खड़ी कर सकती है। आपकी ऐसी आदत देखने के बाद साथी शादी को लेकर अपने कदम पीछे कर सकता है।

इग्नोर करने की आदत

कुछ लड़कियों की आदत होती है कि वे अपने बॉयफ्रेंड की बातों को लगातार इग्नोर करती हैं। कई बार उन्हें इसलिए भी नजरअंदाज करती है, ताकि वे उनके पीछे आएं। हालांकि ऐसी महिलाओं की यह सोच बाद में उनपर ही भारी पड़ जाती है। पुरुष ऐसी महिलाओं से दूर भागने लगते हैं। अगर आप लगातार इसी तरह का बर्ताव अपने पार्टनर के साथ कर रही हैं, तो जल्द ही वे आपसे दूर हो जाएंगे। यहां आपकी मंशा मायने रखती है, अगर आप अपने बॉयफ्रेंड या किसी लड़के को अपने इशारों पर घुमाने का सोच रही हैं, तो एक वक्त बाद वे आपको छोड़ने का मन बना लेंगे।

men get irritated habits of women,mates and me,relationship tips

बॉसी नेचर

पुरुषों को जरूरत से ज्यादा बॉसी नेचर की महिलाएं पसंद नहीं आती है। वैसे भी पुरुषों में इगो थोड़ा ज्यादा होता है और इसे हर्ट होने में देर नहीं लगती। हालांकि ईगो होना कोई अच्छी बात नहीं है, लेकिन जब आप उनपर हुकुम चलाने लगती हैं तो उनके आत्म सम्मान को भी ठेस पहुंच सकती है। अगर आपका स्वभाव कुछ इसी तरह का है तो आपको इसे बदलने की जरूरत है वरना शादी के बारे में आपका बॉयफ्रेंड या डेटिंग पार्टनर नहीं सोच पाएगा।

आदतें सुधारना

एक पुरुष अपनी लाइफ पार्टनर में एक मां जैसी छवि जरूर देखता है, लेकिन जब आप हद से ज्यादा उसकी आदतों के पीछे पड़ जाती है तो उन्हें इरिटेशन होने लगती है। वह चाहता है कि आप उसका ख्याल रखें, मगर हर छोटी बात पर टोकें ये उन्हें पसंद नहीं आता। हर बात पर चिक-चिक करने वाली लड़कियों से लड़के दूर ही रहना पसंद करते हैं। किसी तरह गर्लफ्रेंड के तौर पर झेल भी लिया तो शादी के नाम पर अपने पैर पीछे कर लेते हैं। इसलिए अपने साथी को अपने मुताबिक बदलने का प्रयास न करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘Gen Z को भटकाने की कोशिश हुई, मेरे लिए पद...’
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘Gen Z को भटकाने की कोशिश हुई, मेरे लिए पद...’
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए