न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरुषों को पसंद नहीं आती हैं महिलाओं की ये आदतें, रिश्ते पर पड़ता हैं इनका असर

आज इस कड़ी में हम आपको महिलाओं की उन्हीं आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पुरुषों को बिल्कुल पसंद नहीं आती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 18 Nov 2021 9:41:12

पुरुषों को पसंद नहीं आती हैं महिलाओं की ये आदतें, रिश्ते पर पड़ता हैं इनका असर

पुरुष और महिलाएं रिलेशनशिप में रहते हैं और एक दूसरों की कमियों को नजरअंदाज करते हुए रिश्ते को आगे बढ़ाते हैं। हांलाकि दोनों इन्हें नजरअंदाज तो कर देते हैं लेकिन इसका असर उनकी रिलेशनशिप पर जरूर पड़ता हैं। खासतौर से महिलाओं की कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो पुरुषों को पसंद नहीं होती हैं लेकिन झेलनी पड़ती हैं। जब ये आदतें बढ़ जाती हैं तो कई बार झगड़ों का कारण भी बनती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको महिलाओं की उन्हीं आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पुरुषों को बिल्कुल पसंद नहीं आती हैं।

बेवजह की हंसी

वैसे तो कोई भी हंसी बिना वजह की नहीं होती, लेकिन महिलाएं अक्सर बेवजह हंसती हैं। ज़ोर-ज़ोर से हंसना, खिलखिलाना किसी भी पुरुष को पसंद नहीं आता। हैरानी तो इस बात की है कि साथ रहते हुए भी वो अपनी पत्नी के हंसी की वजह नहीं जान पाते।

relationship tips,relationship tips in hindi,women habit

लेडीज़ रूम की गपशप

कोई पार्टी, इवेंट या फैमिली फंक्शन… हर जगह का नज़ारा लगभग एक-सा ही दिखता है, जैसे- कोई एक महिला यदि लेडीज़ रूम में जाने के लिए टेबल से उठती है तो कई और भी तैयार हो जाती हैं। शायद आप भी ऐसा करती होंगी। मर्दों को समझ में नहीं आता कि आख़िर ग्रुप में जाकर ये सारी की सारी महिलाएं करती क्या हैं? बात चाहे फ्रेश होने की हो या किसी इमर्जेंसी की, जब वो ग्रुप में जाती हैं तो आधा घंटा तो पक्का लगा देती हैं। उनकी इस आदत की वजह जानने में पुरुष नाकाम रहे हैं, उनके लिए ये एक मिस्ट्री ही बनी हुई है।

बड़ा हैंडबैग टांगकर चलना

छोटे हैंडबैग से कभी किसी महिला की ज़रूरत पूरी नहीं हो सकती। जब तक वो बड़ा हैंडबैग कैरी ना करें, तब तक उन्हें अधूरा-सा लगता है। महिलाओं के हैंडबैग के भीतर कभी झांक कर देखा जाए तो लगता है कि इसके अंदर उनका पूरा संसार समाया हुआ है, लेकिन पुरुषों के मन में हमेशा ये सवाल रहता है कि क्या वाक़ई उन्हें इतने बड़े हैंडबैग की ज़रूरत होती है।

relationship tips,relationship tips in hindi,women habit

शॉपिंग की आदत

औरतों की इस आदत के आगे दुनिया के हर मर्द ने घुटने टेक दिए हैं। कुछ महिलाएं तो शॉपिंग की ऐसी दीवानी होती हैं कि कोई भी मौक़ा गंवाना नहीं चाहतीं। झोला उठाए वो रोज़ मार्केट पहुंच जाती हैं। बजट बिगड़ने का डर भी उन्हें अपनी आदत पर अमल करने से नहीं रोकता। मर्दों का फर्ज़ स़िर्फ पैसे देने तक ही सीमित हो जाता है। इससे ज़्यादा वो कुछ नहीं करना चाहते, क्योंकि वो जानते हैं कि महिलाओं की शॉपिंग की आदत को छुड़ाना नामुमक़िन है।

कपड़े बदलने की आदत

महिलाएं हमेशा नए लुक में दिखना चाहती हैं। घर में रहें चाहे बाहर, कपड़े बदल-बदल कर पहनना उन्हें अच्छा लगता है। उनका बस चले तो वह सुबह, दोपहर, शाम, रात और देर रात दिन में कम से कम पांच बार कपड़े बदलें, लेकिन बजट और कपड़े रखने के लिए जगह की कमी के चलते वो अपनी इस आदत पर रोज़ अमल नहीं कर सकतीं।

relationship tips,relationship tips in hindi,women habit

फोटो खिंचवाने की आदत

महिलाएं फोटो खिंचवाने के लिए हमेशा एक पैर पर खड़ी रहती हैं। बस, कोई कैमरा लेकर उनके सामने खड़ा हो जाए। अलग-अलग पोज़ देते हुए अगर उन्हें कोई देख ले, तो ऐसा लगता है मानो उनके अंदर छिपी मॉडल जाग गई हो। वहीं पुरुषों को फोटो खिंचवाने में ख़ास दिलचस्पी नहीं होती। अगर बेचारे तैयार हो भी जाएं, तो चेहरे पर नेचुरल स्माइल लाना उनके लिए मुश्किल हो जाता है, पर महिलाओं के साथ ऐसा नहीं होता।

गॉसिप की लत

ऐसा नहीं है कि स़िर्फ महिलाएं ही गॉसिप करती हैं, पुरुषों की भी गॉसिप में दिलचस्पी होती है, लेकिन महिलाओं की तरह उन्हें इसकी लत नहीं होती। 100 में 95 महिलाओं को गॉसिप करना अच्छा लगता है। दिन हो या रात, चौबीसों घंटे, सातों दिन वो गॉसिप में व्यस्त रहती हैं, कोई कुछ भी कहे उन्हें फ़र्क़ नहीं पड़ता। गॉसिप के लिए उनके पास टॉपिक्स की भी कमी नहीं रहती। उनकी ये आदत कई पीढ़ियों से चली आ रही है। महिलाओं की गॉसिप की आदत मर्दों के लिए पहेली बनी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर