न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाओं की ये आदतें नहीं आती हैं पुरुषों को रास, दूरी बनाए रखने में समझते है भलाई

इसी के साथ ही महिलाओं की कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो पुरुषों को रास नहीं आती हैं और वे ऐसी महिलाओं से दूरी बनाने में भी भलाई समझते हैं। तो आइये जानते हैं महिलाओं की इन आदतों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 Jan 2022 12:57:33

महिलाओं की ये आदतें नहीं आती हैं पुरुषों को रास, दूरी बनाए रखने में समझते है भलाई

किसी भी रिश्ते में एक-दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी होता हैं। महिला हो या पुरुष दोनों अपने मन में एक-दूसरे के प्रति एक सोच बनाकर चलते हैं। खासतौर से पुरुषों के लिए सोचा जाता हैं कि वे महिलाओ के शरीर को देखकर आकर्षित होते हैं जबकि आपको यह समझने की जरूरत हैं कि पुरुष महिलाओं की आदतों के प्रति भी आकर्षित होते हैं। इसी के साथ ही महिलाओं की कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो पुरुषों को रास नहीं आती हैं और वे ऐसी महिलाओं से दूरी बनाने में भी भलाई समझते हैं। तो आइये जानते हैं महिलाओं की इन आदतों के बारे में।

habits of women,men does not like these habits of women,mates and me,relationship tips

इग्नोर करने की आदत

कुछ लड़कियों की आदत होती है कि वे अपने बॉयफ्रेंड की बातों को लगातार इग्नोर करती हैं। कई बार उन्हें इसलिए भी नजरअंदाज करती है, ताकि वे उनके पीछे आएं। हालांकि ऐसी महिलाओं की यह सोच बाद में उनपर ही भारी पड़ जाती है। पुरुष ऐसी महिलाओं से दूर भागने लगते हैं। अगर आप लगातार इसी तरह का बर्ताव अपने पार्टनर के साथ कर रही हैं, तो जल्द ही वे आपसे दूर हो जाएंगे। यहां आपकी मंशा मायने रखती है, अगर आप अपने बॉयफ्रेंड या किसी लड़के को अपने इशारों पर घुमाने का सोच रही हैं, तो एक वक्त बाद वे आपको छोड़ने का मन बना लेंगे।

बॉसी नेचर

पुरुषों को जरूरत से ज्यादा बॉसी नेचर की महिलाएं पसंद नहीं आती है। वैसे भी पुरुषों में इगो थोड़ा ज्यादा होता है और इसे हर्ट होने में देर नहीं लगती। हालांकि ईगो होना कोई अच्छी बात नहीं है, लेकिन जब आप उनपर हुकुम चलाने लगती हैं तो उनके आत्म सम्मान को भी ठेस पहुंच सकती है। अगर आपका स्वभाव कुछ इसी तरह का है तो आपको इसे बदलने की जरूरत है वरना शादी के बारे में आपका बॉयफ्रेंड या डेटिंग पार्टनर नहीं सोच पाएगा।

बात-बात पर जलन नहीं बर्दाश्त

थोड़ी जलन रिश्ते में सही मानी जाती है, लेकिन अगर यह हद से ज्यादा बढ़ जाए तो पुरुष ऐसी महिलाओं से दूर भागने लगते हैं। इस बात को महिलाओं ने भी माना है कि जरूरत से ज्यादा जलन उन्हें भी पसंद नहीं आती। ऐसे में पुरुषों से भी यह अपेक्षा करना कि वो जरूरत से ज्यादा इसे बर्दाश्त करेंगे सही नहीं होगा। सतर्क रहना जरूरी है, लेकिन उतना ही आवश्यक विश्वास करना भी है जो आप अपने पार्टनर पर कर पाएं।

habits of women,men does not like these habits of women,mates and me,relationship tips

स्पेस को खत्म कर देना

अगर एक महिला पुरुष को एहसास दिलाती है कि वह हर वक्त उसके साथ रहना चाहती है, तो एक वक्त तो ये ठीक लग सकता है लेकिन कुछ समय बाद उनकी स्पेस खत्म होने लगती है। जिसकी जरूरत हर इंसान को होती है। ऐसे में उनका रिश्ते में दम घुटने लगता है। किसी भी हेल्दी रिलेशनशिप को बनाए रखने के लिए स्पेस बहुत ज्यादा जरूरी है, लेकिन अगर आपकी आदत एकदम चिपक जाने वालों में से है तो ये आपके रिश्ते में परेशानी खड़ी कर सकती है। आपकी ऐसी आदत देखने के बाद साथी शादी को लेकर अपने कदम पीछे कर सकता है।

आदतें सुधारना

एक पुरुष अपनी लाइफ पार्टनर में एक मां जैसी छवि जरूर देखता है, लेकिन जब आप हद से ज्यादा उसकी आदतों के पीछे पड़ जाती है तो उन्हें इरिटेशन होने लगती है। वह चाहता है कि आप उसका ख्याल रखें, मगर हर छोटी बात पर टोकें ये उन्हें पसंद नहीं आता। हर बात पर चिक-चिक करने वाली लड़कियों से लड़के दूर ही रहना पसंद करते हैं। किसी तरह गर्लफ्रेंड के तौर पर झेल भी लिया तो शादी के नाम पर अपने पैर पीछे कर लेते हैं। इसलिए अपने साथी को अपने मुताबिक बदलने का प्रयास न करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर डॉक्टरों की गंभीर चेतावनी, 19 दिन के अनशन में 9 किलो से ज्यादा घटा वजन
सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर डॉक्टरों की गंभीर चेतावनी, 19 दिन के अनशन में 9 किलो से ज्यादा घटा वजन
फीफा विश्व कप 2026: सिर्फ 7 मिनट में बदली मैच की तस्वीर, इंग्लैंड को हराकर अर्जेंटीना फाइनल में पहुंचा
फीफा विश्व कप 2026: सिर्फ 7 मिनट में बदली मैच की तस्वीर, इंग्लैंड को हराकर अर्जेंटीना फाइनल में पहुंचा
अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह
अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह
ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही
ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
101 साल की उम्र में भी नहीं छोड़ा काम, फिट और खुश रहने के लिए अपनाती हैं ये 3 नियम
101 साल की उम्र में भी नहीं छोड़ा काम, फिट और खुश रहने के लिए अपनाती हैं ये 3 नियम
दिल्ली में IFC चार्ज नहीं चुकाने वालों पर सख्ती की तैयारी, जल बोर्ड ने MCD से मांगे 5 साल के बिल्डिंग, 2000 करोड़ के नुकसान का अनुमान
दिल्ली में IFC चार्ज नहीं चुकाने वालों पर सख्ती की तैयारी, जल बोर्ड ने MCD से मांगे 5 साल के बिल्डिंग, 2000 करोड़ के नुकसान का अनुमान
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
100 करोड़ क्लब की ओर तेज़ी से बढ़ी 'धमाल 4', छठे दिन भी बरकरार रहा बॉक्स ऑफिस पर जलवा
100 करोड़ क्लब की ओर तेज़ी से बढ़ी 'धमाल 4', छठे दिन भी बरकरार रहा बॉक्स ऑफिस पर जलवा
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
पैपराजी पर भड़कीं मौनी रॉय, कैमरा देखते ही छिपाया चेहरा; उंगली दिखाकर बोलीं- 'बंद करो'
पैपराजी पर भड़कीं मौनी रॉय, कैमरा देखते ही छिपाया चेहरा; उंगली दिखाकर बोलीं- 'बंद करो'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
'घर तोड़ने वाली महिला' कहकर ट्रोल हुईं कुनिका सदानंद, एक्ट्रेस ने भी दिया करारा जवाब
'घर तोड़ने वाली महिला' कहकर ट्रोल हुईं कुनिका सदानंद, एक्ट्रेस ने भी दिया करारा जवाब