न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन रोमांटिक आइडियाज के साथ कराएं पार्टनर को स्पेशल फील, रिश्तों में आएगी मधुरता

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने और रोमांस को जिंदा रखने के लिए अपने पार्टनर को किस तरह सरप्राइज दे सकते हैं। ये आइडियाज आपके रिश्ते को मधुर बनाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 05 Jan 2023 2:18:06

इन रोमांटिक आइडियाज के साथ कराएं पार्टनर को स्पेशल फील, रिश्तों में आएगी मधुरता

किसी भी रिलेशनशिप को मजबूत बनाने में बहुत वक्त लगता हैं, लेकिन इसकी मजबूती बनी रहे उसके लिए भी आपको लगातार प्रयास करने पड़ते हैं। कोई भी पार्टनर यह नहीं चाहता हैं कि आप पूरे दिन उनका ही ख्याल रखते रहें और उनकी सेवा करें, उन्हें बस आपकी एक प्यार भरी मुस्कान की जरूरत होती हैं। ऐसे में आप कुछ रोमांटिक सरप्राइज आइडियाज के साथ पार्टनर को स्पेशल फील करा सकते हैं। छोटे-छोटे सरप्राइज रिलेशनशिप में रोमांस को बनाए रखते है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने और रोमांस को जिंदा रखने के लिए अपने पार्टनर को किस तरह सरप्राइज दे सकते हैं। ये आइडियाज आपके रिश्ते को मधुर बनाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

make your partner feel special with these romantic ideas,sweetness will come in your relationship,mates and me,relationship tips

उनके सपनों को करें पूरा

अगर आपके पार्टनर के ड्रीम लिस्ट में कोई ऐसी चीज है जिसे आप पूरा कर सकते हैं तो आप बिना पार्टनर को बताए इस सपने को पूरा करने का प्लान बनाएं। मसलन, जंगल ट्रिप, कैंडल लाइट डिनर आदि।

लव लेटर

किसी भी लड़की के लिए उसके पार्टनर के प्यार से बड़ा तोहफा दुनिया में शायद ही कोई दूसरा हो। हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर अपने दिल की बात उससे कहे। वह उसके लिए कितनी खास है, यह उसे बताए। ऐसे में आप उस खास दिन पर अपने हाथों से एक प्यारा सा लव लेटर लिखें। जिसमें आप अपने दिल की हर बात अपने पार्टनर को कहें। यकीन मानिए, यह आपके पार्टनर के लिए आपके द्वारा दिया हुआ अब तक का सबसे खास व रोमांटिक तोहफा होगा।

make your partner feel special with these romantic ideas,sweetness will come in your relationship,mates and me,relationship tips

हॉबी लिस्ट

अगर आपके पार्टनर का स्वीमिंग पसंद है लेकिन आपको स्वीमिंग पसंद नहीं है तो भी आप मेम्बरशिप लें और पार्टनर को सरप्राइज करें।

खुबसूरत पलों को याद करें

अपने पार्टनर के साथ बिताए हुए पलों को समय-समय पर रिमाइंड कराते रहें। ऐसा करने से वो यादें ताजा रहेंगी और ऐसा लगेगा कि आपका रिलेशन आज ही तो शुरू हुआ है। जैसे कि पहली बार मिलना, पहली बार बात करना, डेट पर हुई कोई गलती, पहला किस या फिर पहला हग। इससे आपके रिलेशन में प्यार और बढ़ेगा।

make your partner feel special with these romantic ideas,sweetness will come in your relationship,mates and me,relationship tips

रोमांटिक ट्रिप

हो सकता है कि आप पेरिस में रोमांटिक ट्रिप का प्लान ना बना पाएं लेकिन अपने लोकेशन के आसपास ऐसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं जो कपल्स के बीच काफी पॉपुलर हो।

बेड टी

वैसे तो अधिकतर लड़की ही अपने पार्टनर या परिवार के अन्य सदस्यों के लिए चाय, नाश्ता बनाती है। लेकिन अगर आप अपने पार्टनर के खास दिन की शुरूआत को और भी खास बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको थोड़ी सी मेहनत करनी होगी। बस आप अपने पार्टनर के उठने से पहले उठ जाएं और उनके लिए उनकी पसंद का नाश्ता व गर्मागर्म चाय बनाएं। बेड टी के साथ उन्हें जगाएं। देखिए, उनके चेहरे पर कितनी बड़ी मुस्कान छा जाती है और वह आपको प्यार से गले लगा लेती है। उसके बाद आप दोनों साथ बैठकर ठंड के मौसम में चाय का लुत्फ उठाएं। क्यों बढ़िया है ना यह फ्री रोमांटिक गिफ्ट।

make your partner feel special with these romantic ideas,sweetness will come in your relationship,mates and me,relationship tips

कॉम्प्लिमेंट दें

अगर आप चाहते हैं कि आप बिना कुछ किए ही अपने पार्टनर को रोमांटिक सा सरप्राइज दें तो आप उन्हें अनएक्पेक्टेड कॉम्प्लिमेंट दे दें। मसलन, आज तुम बहुत अधिक हैंडसम दिख रहे हो या तुम ना होते तो मेरा कुछ ना हो पाता आदि।

रोमांस करने का माहौल बनाए

रिलेशन कम चलने का यह सबसे बड़ा कारण यही है कि उनके रिश्ते में रोमांस की कमी होती है। समय के साथ-साथ लोग रोमांस करना करने लगते हैं। हर किसी का मन होता है कि उसका पार्टनर उसके साथ रोमांस करें और रोमांटिक रहे। मौका मिलने पर पार्टनर से रोमांटिक बातें करें, फोटोज शेयर करें और समय मिलने पर साथ में कहीं घूमने जाइए। इससे आपका प्यार गहरा होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती