न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

 बच्चों के लिए बनाना हैं क्रिसमस को स्पेशल, इस तरह करें सेलिब्रेट

इन आईडिया की मदद से आप फेस्टिवल को यादगार बना सकेंगे। आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 23 Dec 2022 2:42:21

 बच्चों के लिए बनाना हैं क्रिसमस को स्पेशल, इस तरह करें सेलिब्रेट

25 दिसंबर को हर साल ईसाई धर्म का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण पर्व क्रिसमस मनाया जाता है। भारत के साथ ही यह पर्व दुनियाभर में सेलिब्रेट किया जाता हैं। लोग क्रिसमस के दिन को यादगार तरीके से मनाते हैं और बीते हुए साल को अलविदा कहते हैं। हर किसी का इसे सेलिब्रेट करने का अपना तरीका होता हैं। कई लोग इसे अपने घर में बनाते हुए बच्चों के लिए स्पेशल इंतजाम करते हैं। अगर आप भी इस साल बच्चों के लिए क्रिसमस सेलेब्रेशन को अलग अंदाज में मनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसके कुछ आईडिया देने जा रहे हैं। इन आईडिया की मदद से आप फेस्टिवल को यादगार बना सकेंगे। आइये जानते हैं इसके बारे में...

make christmas special for children celebrate in this way,mates and me,relationship  tips

क्रिसमस केक बनाएं

क्रिसमस केक आप बाहर से खरीदने के वजह घर पर भी बना सकती हैं। बता दे कि क्रिसमस केक बनाना काफी आसान है। ऐसे में आप कोशिश करे की आप क्रिसमस केक बनाते समय अपने बच्चे की मदद ले। ऐसा करने से आपके बच्चे पूरे दिन बिजी रहेंगे और उनको काफी ज्यादा मजा भी आएंगा।

क्रिसमस ट्री डेकोरेट करें

आप चाहे तो क्रिसमस ट्री भी अपने बच्चे की मदद से डेकोरेट कर सकती हैं। ऐसे में वह पूरा दिन बिजी भी रहेंगे और साथ ही उनका मन भी लगेगा। आप चाहे तो क्रिसमस ट्री में ही बच्चों के लिए छुपाकर गिफ्ट रख सकती हैं। ऐसे में जब आप शाम में क्रिसमस सेलिब्रेट कर रही होगी तो आप अपने बच्चे को गिफ्ट दे। वह गिफ्ट देखकर काफी ज्यादा खुश हो जाएंगे।

make christmas special for children celebrate in this way,mates and me,relationship  tips

सैंटा क्लॉज को चिट्ठी

अगर आपको लगता है कि आपका बच्चा अपने दिल की हर बात आपसे शेयर नहीं करता, या फिर उसकी कोई ऐसी चाहत है जो वो बयां नहीं कर पा रहा, तो क्रिसमस के मौके पर उसे कहें कि वह सैंटा क्लॉज़ को एक चिट्ठी लिखें जिसमें वो अपनी गलती कनफेस कर सकते हैं और कोई विश भी मांग सकते हैं। फिर क्रिसमस ट्री के पास एक बॉक्स रखें और कहें कि वो अपनी चिट्ठी इसमें डाल दें। जब बच्चे सो जाएं तो उन चिट्ठियों को पढ़ें। माना कि किसी की चिट्ठी पढ़ना गलत बात है, लेकिन अगर इससे बच्चे की परवरिश में मदद मिले तो कोई हर्ज भी नहीं। हो सके तो दूसरे दिन बच्चे की वो विश पूरी करने की कोशिश करें।

पजामा पार्टी का आयोजन

आप बच्चों के लिए पजामा पार्टी का आयोजन भी कर सकती है। बता दे कि पजामा पार्टी में आप अपने बच्चों के दोस्तों को भी बुलाएं। ऐसा करने से आपके बच्चे काफी ज्यादा खुश हो जाएंगे। साथ ही पार्टी में आप गाने का भी आयोजन करे। आप पजामा के रंग या प्रिंट को भी थीम बना सकते हैं। ये काफी कंफर्टेबल रहेगा और बच्चे इसमें फुल मजे करेंगे।

make christmas special for children celebrate in this way,mates and me,relationship  tips

किसी के चेहरे पर मुस्कान लाएं

सबसे जरूरी है कि त्योहार के मौके पर अपने बच्चे को कुछ ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करें जो उनके लिए मानवता का सबक भी हो और जिसे करके उन्हें खुशी महसूस हो। इसलिए क्रिसमस के दिन अपने घर पर काम करने वाले के बच्चे, गार्ड या आसपास के इलाके में रहने वाले छोटे गरीब बच्चों से मिलें। अपने बच्चे को उन गरीब बच्चों से मिलाएं और उन्हें तोहफे या जरूरत का सामान देकर किसी गरीब का त्योहार भी अच्छा बनाएं। जब किसी छोटे गरीब बच्चे के चेहरे पर आपके कारण मुस्कान आएगी तो आपका बच्चा भी सुकून महसूस करेगा और इस तरह के कामों को लेकर प्रोत्साहित होगा।

फोटोग्राफी करें

बच्चों को पास के मॉल में ले जाएं और सैंटा क्लॉज़ के साथ तस्वीर खिंचवाएं। भाई-बहनों को एक जैसे कपड़े पहनाएं और कैंडिड फोटोशूट कराएं। पूरे परिवार के साथ क्रिसमस ट्री के पास मज़ेदार पोज़ में तस्वीरें खिंचवाएं। हो सके तो प्रोफेश्नल फोटोग्राफर की सेवा लें। सेल्फी लेना न भूलें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस