न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉन्ग डिसटेंस रिलेशनशिप को संभालने के लिए रखें इन बातों का ध्यान, मजबूत होगा आपका रिश्ता

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपका रिलेशनशिप महफूज रहेगा और आपका रिश्ता मजबूत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 30 Dec 2021 7:33:11

लॉन्ग डिसटेंस रिलेशनशिप को संभालने के लिए रखें इन बातों का ध्यान, मजबूत होगा आपका रिश्ता

अक्सर देखा जाता हैं कि लोग रिलेशनशिप में रहते हैं लेकिन काम या अन्य कारणों की वजह से दोनों पार्टनर को अलग-अलग जगह रहना पड़ता हैं जिसे लॉन्ग डिसटेंस रिलेशनशिप के तौर पर जाना जाता हैं। रिलेशनशिप में दोनों पार्टनर रोज एक-दूसरे से मिलते हैं और अपनी फीलिंग शेयर करते हैं जो कि लॉन्ग डिसटेंस रिलेशनशिप में बहुत मुश्किल होता हैं। ऐसे में लॉन्ग डिसटेंस रिलेशनशिप को संभालना आसान नहीं होता हैं और कई बार दूरियां बढ़ने लग जाती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपका रिलेशनशिप महफूज रहेगा और आपका रिश्ता मजबूत होगा। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

लॉयल रहें


दूर रह कर भी किसी के लिए लॉयल रहा जा सकता है। पार्टनर को यकीन दिलाएं कि वो आपके लिए कितने मायने रखते हैं। विश्वास हर रिश्ते की नींव होती है। खासतौर से लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में कपल को एक-दूसरे पर भरोसा करने की ज्यादा जरूरत होती है। ऐसा करने से रिश्ता मजबूत होता है।

एक-दूसरे को जानें


साथ रह कर लोग एक दूसरे को बेहतर तरीके से जान पाते हैं लेकिन लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में ऐसा संभव नहीं हो पाता। इसलिए मैसेज, फोन, प्लान की हुई डेट आदि के जरिए ही एक दूसरे को अच्छे से जानने का मौका मिल पाता है। जिससे संबंध और मजबूत होता है।

relationship tips,relationship tips in hindi,long distance relationship

पार्टनर की बातों को इग्नोर न करें

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में बातचीत के जरिए ही एक दूसरे को और बेहतर तरीके से जाना जा सकता है। ऐसे रिश्तों में एक-दूसरे को खो देने का डर भी ज्यादा होता है। इसलिए अपने पार्टनर की बातों को नजरअंदाज करना सही विकल्प नहीं है।

वीडियो कॉल करें


डिजिटल दुनिया में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के कारण होने वाले फासले थोड़े कम हो गए हैं। आप रोज एक टाइम डिसाइड करें और अपने पार्टनर से वीडिया कॉल के जरिए बातें जरूर करें।

एक-दूसरे के संपर्क में रहें


लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में एक-दूसरे के संपर्क में रहना बहुत जरूरी है। अगर आप काम में बहुत ज्यादा व्यस्त रहते हैं तो अपने जीवनसाथी से फोन पर बात करने के लिए टाइम जरूर निकालें। उनसे उनका हाल पूछें।

relationship tips,relationship tips in hindi,long distance relationship

झगड़ा करने से बचें

बेवजह लड़ने-झगड़ने से बचें। जब बहस होने लगे तो शांति से अपने पार्टनर की बात सुनें और प्यार से उनके आगे अपनी बात रखें। उनकी परिस्थिति को समझने की कोशिश भी करें।

गुस्से में भी तमीज से बात करें


किसी भी रिश्ते में सम्मान होना जरूरी होता है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में अक्सर कपल्स की परीक्षा होती है। कई बार चिड़चिड़ाहट, गुस्सा और ईगो प्यार पर हावी होने लगते हैं। ऐसे समय में ये ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि अपने पार्टनर से अपशब्द न बोलें और उनका सम्मान करें ताकि गुस्सा शांत होने के बाद पछतावा न हो। आप अपने पार्टनर को कोई प्यार भरा निकनेम दे सकते हैं। ऐसे वे अपनापन महसूस कर पाएंगे।

शक न पनपने दें


अक्सर दूर रहने से गलतफहमियां रिश्ता खोखला करने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है कि रिश्ते में पारदर्शिता बनाएं और पार्टनर से झूठ न बोलें और न ही उनके लिए ऐसे हालात पैदा करें कि उन्हें डर के कारण झूठ बोलना पड़े।

relationship tips,relationship tips in hindi,long distance relationship

मिलने का समय निकालें

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हर समय या कभी भी कहीं भी मिलना आसान नहीं होता है। ऐसे में जरूरी है कि मिलने की प्लानिंग की जाए या एक साथ ट्रिप प्लान किया जाए।

फोटो शेयर करें


अगर आप काम के कारण बहुत ज्यादा बिजी हैं और कॉल या वीडियो कॉल पर बात नहीं कर पा रहे तो उन्हें स्माइल करते हुए अपनी तस्वीर भेजें और उन्हें यह भी बताएं की आप उनसे बहुत प्यार करते हैं।

उन्हें स्पेशल फील करवाएं


लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में एक-दूसरे को स्पेशल फील कराना बहुत जरूरी है। ऐसे में आप उन्हें ऑनलाइन कोई गिफ्ट भेज सकते हैं। कोई गाना या शायरी डेडिकेट कर सकते हैं या दिन में अचानक उन्हें अपनी फीलिंग्स का इजहार करते हुए मैसेज भेज सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत