न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जरूरी नहीं लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप लाए रिश्तों में दूरियां, जानें इसके फायदे

आज इस कड़ी में हम आपको लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 08 Dec 2022 5:34:24

जरूरी नहीं लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप लाए रिश्तों में दूरियां, जानें इसके फायदे

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वर्तमान समय की लाइफस्टाइल का एक हिस्सा हैं जहां कामकाज, नौकरी और भविष्य बनाने के चक्कर में आप अपने पार्टनर से दूर रहते हैं। इसमें दोनों पार्टनर दो अलग-अलग शहरों या देशों में रहते हैं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को लेकर ज्यादातार लोगों की यही मान्यता हैं कि यह ज्यादा दिनों तक नहीं चलती हैं और दूर रहने के कारण रिश्तों में भी दूरियां आने लगती हैं। लेकिन, ऐसा जरूरी नहीं हैं कि यह हमेशा नुकसानदायक हो। कहते हैं कि दूरी प्यार की अग्नि परीक्षा होती है। रिश्ते को अगर मजबूती से संभाला जाएं तो लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के अपने ही फायदे हैं जो आपके प्यार की गहराई को अधिक बढ़ा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

long distance relationship does not necessarily bring distance in relationships,know its benefits,mates and me,relationship tips

सच्चे प्यार की परिभाषा

अक्सर आप सोचते हैं कि दूर रहकर प्यार नहीं जताया जा सकता। कुछ लोगों के अनुसार लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने से प्यार कम हो जाता है। मगर, वास्तव में अपने पार्टनर से दूर रहने पर आपको उसकी कमी का एहसास होने लगता है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहकर आपको सच्चे प्यार का मतलब समझ में आता है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहकर आप खुद की परीक्षा ले सकते हैं। आप अपने या अपने पार्टनर के बारे में यह पता लगा सकते हैं कि आप दोंनों एक-दूसरे के प्रति कितने ईमानदार हैं।

बढ़ता है प्यार

जो कपल्स लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहते हैं उनमें आपसे में प्यार बढ़ता है। दूर रहने से प्यार हमेशा गहरा होता है। जब आप अपने पार्टनर से लंबे समय तक नहीं मिल पाते तो आपके अंदर उनसे मिलने का उत्साह भी बढ़ता है। ऐसे में आप सबकुछ भूलकर उनसे ढेर सारा प्यार और खूब बातें करना चाहते हैं। आप चाहते हैं, आप अपने साथी को वह सब कुछ बताए जो आपके साथ इस बीच घटित हुआ है। दूर रहने से आपके बीच का प्यार बढ़ना चाहिए। इस तरह आपका रिश्ता मजबूत बनता है।

long distance relationship does not necessarily bring distance in relationships,know its benefits,mates and me,relationship tips

बेहतर कम्युनिकेशन स्किल

किसी भी रिश्ते में सबसे अहम होती है दो लोगों के बीच होने वाली बातचीत। क्योंकि ये एक बड़ा जरिया होता है किसी को भी जानने, समझने और परखने का। इसलिए जरूरी है कि आप बातचीत की कला में माहिर हों। जो लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में होते हैं उनमे ये टैलेंट खुद ब खुद आ जाता है क्योंकि उनके लिए प्यार जताना और दिल की बात जाहिर करना किसी चैलेंज से कम नहीं।

बनी रहती है रिश्ते की गर्माहट

एलडीआर में रहने वाले लोगों के लिए सबसे खास ये होता है कि उनके पास बातों की कमी नहीं होती। ऐसा इसलिए क्योंकि वो एक दूसरे के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिताते, इसलिए बताने के लिए बहुत कुछ होता है। इसके अलावा एक दूसरे से अगली मुलाकात, घंटो साथ बैठकर बातें करने की चाहत और साथ लंच करने को लेकर एक्साइटमेंट बनी रहती है, क्योंकि ये सबकुछ एक लंबे गैप पर ही होता है। जब आप एक-दूसरे से दूर रहते हैं तो आपका अपने पार्टनर से मुलाकात करने का एक्साइटमेंट बढ़ता है। आप उनसे मिलना व बात करना चाहते हैं।

long distance relationship does not necessarily bring distance in relationships,know its benefits,mates and me,relationship tips

फिजिकल लव से भी बढ़कर होता है ऐसा रिश्ता

अपने पार्टनर को साल में दो-तीन बार ही देख पाना, उदासी के पल में उनका हाथ ना थाम पाने की कसक, खुशी में उन्हें गले ना लगा पाने का मलाल, एलडीआर वालों को हमेशा रहता है। फिर भी अगर दोनों के बीच ऐसा रिश्ता ना सिर्फ कायम है बल्कि दिन ब दिन गहरा होता जा रहा है तो इसका आधार सिर्फ इमोश्नल एलिमेंट हैं। और ये तो आप भी मानेंगे कि जो रिश्ता बिना फिजिकल लव के टिक गया उसमें हर कमी और चुनौती में भी डटे रहने की कुवत होती है।

सम्मान बरकरार रहता है

जब एक कपल साथ में रहता है, तो दोनों एक दूसरे के साथ रहने की वजह से एक-दूसरे का सम्मान करना लगभग भूल जाते हैं। लेकिन लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने के कारण सम्मान बना रहता है और मुलाकात करने पर ये दिखता भी है। जब आप अपने पार्टनर के पास होते हैं तो उनकी छोटी-छोटी गलतियों को भी गौर करते हैं। लेकिन जब आप उनसे दूर होते हैं तो आपके लिए उनका बात करना ही काफी होता है।

long distance relationship does not necessarily bring distance in relationships,know its benefits,mates and me,relationship tips

भविष्य के लिए तैयार

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहना का एक फायदा ये भी है कि अगर कभी भविष्य में आपके अपने पार्टनर से किसी कारणवश अलग रहना पड़े, तो आप इसके लिए पूरी तरह तैयार होते हैं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने से आपको अपने पार्टनर से दूर रहने का अच्छा खासा अनुभव हो जाता है। जिसके चलते आपको कभी किसी कारणवश पार्टनर से अलग रहने पर ज्यादा दुख नहीं होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बाढ़ से तबाह नेपाल में फिर खतरे की आहट, सीमा पर बनी झीलों को लेकर चीन-नेपाल की चेतावनी
बाढ़ से तबाह नेपाल में फिर खतरे की आहट, सीमा पर बनी झीलों को लेकर चीन-नेपाल की चेतावनी
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता