न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यहां जानें वो कारण जिनकी वजह से महिलाओं को धोखा देते हैं पुरुष!

कोई भी रिलेशनशिप विश्वास की बुनियाद पर बनी होती हैं। रिश्तों के बीच जिस दिन विश्वास में कमी आना शुरू हो जाती है उसी दिन से उस रिलेशनशिप का कमजोर होना भी शुरू हो जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 17 Mar 2023 4:08:03

यहां जानें वो कारण जिनकी वजह से महिलाओं को धोखा देते हैं पुरुष!

कोई भी रिलेशनशिप विश्वास की बुनियाद पर बनी होती हैं। रिश्तों के बीच जिस दिन विश्वास में कमी आना शुरू हो जाती है उसी दिन से उस रिलेशनशिप का कमजोर होना भी शुरू हो जाता हैं। लड़कियों को यह शिकायत होती है कि उनका पार्टनर अब उन्हें पहले की तरह प्यार नहीं करता। कई मामलों में देखने को मिलता हैं कि विश्वास में यह कमी पुरुषों के धोखा देने के कारण होती हैं। आज के समय में कितनी ही शादियां सिर्फ इसीलिए टूट रही हैं क्योंकि पुरूष अपनी पत्नी को धोखा देते हैं। अब ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर पुरुष अपनी महिला मित्र को धोखा देते क्यों हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से पुरुष अपनी महिला पार्टनर को धोखा देते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

relationship,cheating,cheating in relationship,men cheat women

भावनात्मक असंतोष

महिला और पुरुषों के बीच इमोशनल डिससेटिस्फैक्शन यानी कि भावनात्मक असंतोष की वजह से अलगाव की जरूरत पड़ती है। पुरुष भी काफी भावुक होते हैं। ऐसे में उन्हें जब अपने पार्टनर से अपेक्षात्मक सहयोग नहीं मिलता तब वह उनसे कटना शुरू कर देते हैं।

शारीरिक आकर्षण

पुरुष चाहें जितनी बड़ी- बड़ी बातें करें । पर सच्चाई यह है कि उनके लिए किसी भी महिला की तरह आकर्षित होने का पहला कारण उसकी शारीरिक बनावट होती है। कई बार किसी अन्य व्यक्ति की तरफ आकर्षित होना भी धोखा देने का कारण हो सकता है। उम्र के साथ जब शारीरिक सुंदरता में बदलाव आने लगता है कि तो पुरुष घर के बाहर रिश्ता बढ़ाने में रोमांच एवं आनंद महसूस करने लगते हैं। वे भूल जाते हैं कि ये रिश्ते भटकाऊ हो सकते हैं। इंसान अपने जीवन में कुछ नयापन लाने की चाह में घर के बाहर एक रिश्ता जोड़ लेता है।शारीरिक संबंध भी प्यार में धोखे का एक बड़ा कारण है। अक्सर संबंध की चाह पुरुष व महिलाओं को अपने पार्टनर के साथ धोखा करने के लिए उकसाती है। ऐसे लोगों में असंतोष की भावना होती है जिसके चलते वे घर के बाहर एक संबंध बना लेते हैं।

relationship,cheating,cheating in relationship,men cheat women

रिश्तों में बढ़ती बोरियत

शादी के बाद पुरूषों के एक्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप का एक महत्वपूर्ण कारण है रिश्ते में बोरियत आना। आमतौर पर पुरूष एक ही तरह के रूटीन से जल्दी ही बोर हो जाते हैं जिससे वे कुछ नया तलाशने या फिर कुछ एडवेंचरस करने की सोचने लगते हैं। लाइफ उस समय और भी ज्यादा नीरस हो जाती है जब पत्नी घरेलू कामकाज में इतनी व्यस्त हो जाए कि पुरुष में दिलचस्पी लेना छोड़ दे। लिहाजा कुछ पुरूष उकताहट दूर करने के लिए अलग-अलग महिलाओं से सेक्स संबंध बनाते हैं।

जलन की भावना

कई बार बदले की भावना भी व्यक्ति में धोखे की प्रवृति को जन्म देती है। व्यक्ति उस इंसान को जरूर धोखा देना चाहता है जिसने पहले उसका कभी कुछ बुरा किया है या फिर उसकी प्रिय चीज को कोई नुकसान पहुंचा हैं। ऐसी स्थिति में कई बार अपने अहंकार को संतुष्ट करने के लिए वे दूसरी स्त्रियों के प्रति आकर्षित हो जाते हैं। दरअसल वे अपने पार्टनर को दिखाना चाहते हैं कि वे महिलाओं को कितनी आसानी से अट्रैक्ट कर सकते हैं।

relationship,cheating,cheating in relationship,men cheat women

रिश्तों में मनमुटाव

रिश्तों में मनमुटाव होने की वजह से भी पुरुषों के धोखा देने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे मौके पर पुरुष अपनी महिला पार्टनर को सबक सिखाने के लिए खुन्नस में किसी और महिला से संबंध बनाने के बारे में सोचता है। इस वजह से भी पुरुष अपनी महिला मित्र को धोखा दे सकते हैं।

आत्मसम्मान की तलाश

कुछ महिलाओं की आदत होती है कि वे अपने पतियों में किसी ना किसी बात को लेकर मीन-मेख निकालती रहती हैं और हर बात पर उन्हें टोकती हैं। ऐसे में पति चाहे-अनचाहे अपनी पत्नी से दूर हो उसे चीट करने लगता है। ऐसे में पुरूषों को महसूस होता है कि उनकी पत्नी उनका ख्याल नहीं रखती और वे उसके सामने सहज नहीं हो पाते। शादी के कुछ सालों बाद ऐसी महिलाएं पति से ज्यादा अपने रिश्तेदारों, अड़ोस-पड़ोस और शॉपिंग में व्यस्त हो जाती है। पति ऐसी स्थिति में अपने आपको नेग्लेक्ट समझने लगता है और अटेंशन पाने की चाह में एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप से जुड़ जाता है। इस तरह के पुरुषों का प्रतिशत काफी ज्यादा है और इसे बड़ी आसानी से रोका भी जा सकता है। क्योंकि इस तरह के मामलों में अक्सर पति धोखा नहीं देना चाहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत