न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिश्ते में आई इन चीजों की कमी-अधिकता बढ़ाती हैं दिलों की दूरियां, करें इन्हें दूर

अगर समस्याओं को आप शुरू में ही भांप लें और दूरियों को कम करने का प्रयास करें तो आपके बीच का प्यार दोबारा से वापस आ सकता है। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनकी कमी-अधिकता के कारण दिलों की दूरियां बढ़ जाती हैं। आइये जानते हैं इन कारणों के बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Mar 2023 3:31:18

रिश्ते में आई इन चीजों की कमी-अधिकता बढ़ाती हैं दिलों की दूरियां, करें इन्हें दूर

हर कोई चाहता हैं कि उनका रिश्ता लम्बे समय तक बिना किसी परेशानी के चले। लेकिन कई बार रिश्तों में कुछ बातें ऐसी आ जाती हैं जिनकी वजह से दोनों पार्टनर के दिलों के बीच दूरियां आने लगती हैं। कई बार लंबे समय तक दूर रहने के कारण भी अचानक रिश्तों के बीच दूरियां महसूस होने लगती है। इसके अलावा कई कारण हैं जो कपल्स के बीच रोमांस को खत्म करने का काम करते हैं। आपको इन कारणों के बारे में भी जानना चाहिए। अगर समस्याओं को आप शुरू में ही भांप लें और दूरियों को कम करने का प्रयास करें तो आपके बीच का प्यार दोबारा से वापस आ सकता है। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनकी कमी-अधिकता के कारण दिलों की दूरियां बढ़ जाती हैं। आइये जानते हैं इन कारणों के बारे में...

lack or excess of these things in relationship increases differences,mates and me,relationship tips

समय की कमी

रिश्ते में दूरियों की सबसे बड़ी वजह समय की कमी है। अक्सर काम के प्रेशर की वजह से लोग अपना ज्यादातर समय सिर्फ काम करते हुए बिताते हैं, जिसकी वजह से वह अपने करीबियों को समय नहीं दे पाते हैं। ऐसे में साथ में समय न बिता पाने के लिए अक्सर दो लोगों के बीच दूरियां आनी शुरू हो जाती हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि आप अपने बिजी शेड्यूल में से अपने करीबियों के लिए समय जरूर निकालें।

डिप्रेशन और टेंशन की अधिकता

हेल्दी सेक्स लाइफ के लिए मानसिक रूप से स्वस्थ रहना जरूरी है। यदि डिप्रेशन और टेंशन जैसी दिक्कत है तो आपकी रुचि रोमांस में नहीं होगी। क्योंकि ऐसी दिक्कत से जूझने वाले लोग खुश कम रहते हैं, अकेले रहना पसंद करते हैं और गुस्सा करते हैं आदि। इसलिए डिप्रेशन और टेंशन के लक्षण दिखने पर पार्टनर को समझें। साथ ही इस समस्या को दूर करने के लिए किसी मनोचिकित्सक से मिलें।

भरोसे में कमी

किसी वजह से अगर आपके बीच भरोसा कम हो गया है तो ये समस्या आगे जाकर रिश्ते को प्रभावित कर सकता है। भरोसा कम होने पर कपल्स एक दूसरे पर शक करने लगते हैं, एक दूसरे से जलन होने लगती है, इनसिक्योरिटी बढ़ने लगती है और झगड़े शुरू हो जाते हैं।

lack or excess of these things in relationship increases differences,mates and me,relationship tips

वर्क लोड में अधिकता

प्रोफेशन और पर्सनल लाइफ में हमेशा उतार -चढ़ाव देखने को मिलता है। कई बार एकाएक काम बढ़ जाता है। इस वजह से भी रिश्ते में रोमांस कम होने लगता है क्योंकि समय की कमी और थकान के कारण मूड रोमांटिक नहीं हो पाता है। ऐसी परिस्थिति में खुद को ऊर्जावान रखने के लिए हेल्दी डाइट लें और मनोरंजन के लिए भी थोड़ा समय निकालें।

सेक्सुअल डिजायर में कमी

कई बार ऐसा होता है कि इंटीमेसी की कमी की वजह से रिश्ते में कमजोरी आ जाती है। जी हां ऐसा होता है कि अगर कपल्स अपनी सेक्सुअल डिजायर पर खुलकर आपस में बात नहीं कर पाते हैं तो इससे उनके बीच का रिश्ता प्रभावित होता है और दूरियां बढ़ने लगती हैं। जी हां वो एक दूसरे के करीब आने की वजह दूर भागने लगते हैं। जिसकी वजह से रिश्ता टूट जाता है।

इग्नोर करने की आदत बढ़ना

लड़ाई के दौरान पार्टनर की बातों को इग्नोर करते हुए शांत रहना सही माना जाता है। लेकिन अगर आप साथी की हर बात पर ध्यान नहीं देते हैं, तो समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में न सिर्फ पार्टनर को रिश्ते में अपना सम्मान खो देने का एहसास होता है बल्कि उनकी बातों को नजरअंदाज किए जाने जैसा भी महसूस होता है। धीरे-धीरे यही बातें आपके रिश्ते को कमजोर करती चली जाती है। बेहतर यही है कि अगर आपका पार्टनर आपसे कुछ पूछता है या कहता है तो उसे सुने, समझें और उनके सवालों का जवाब दें।

बातचीत में कमी

रिश्तें की शुरूआत में कपल्स एक दूसरे पर बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं, एक दूसरे की केयर करते हैं। लेकिन जब रिश्तें को लंबा समय हो जाता है। तो पार्टनर्स का एक-दूसरे पर ध्यान थोड़ा कम होता जाता है। वो समस्याओं पर बात करने के बजाय उन्हें टालने या उनसे बचने की कोशिश करने लगते हैं। यही गलती रिश्तें में दूरियां लाने का कारण बनने लगती है। इसलिए चाहे आपमें कितनी भी लड़ाई हुई हो। लेकिन अपनी समस्याओं पर खुलकर बात जरूर करें। अपने इगो को साइड करके समस्या को समय से सुलझाएं। क्योंकि अगर आप दोनों ही समस्या से भागने की कोशिश करेंगे, तो यह आप दोनों में मुसीबत बनने लगेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आखिर नेपाल में अचानक कैसे आई इतनी भयानक बाढ़?, सामने आई चौंकाने वाली वजह
आखिर नेपाल में अचानक कैसे आई इतनी भयानक बाढ़?, सामने आई चौंकाने वाली वजह
नेपाल में फिर आ सकता है जलप्रलय? नदी के ऊपरी हिस्से में बनी रुकावट ने बढ़ाई चिंता
नेपाल में फिर आ सकता है जलप्रलय? नदी के ऊपरी हिस्से में बनी रुकावट ने बढ़ाई चिंता
नेपाल बाढ़ में फंसे पर्यटकों को लेकर बड़ा अपडेट, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
नेपाल बाढ़ में फंसे पर्यटकों को लेकर बड़ा अपडेट, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
नेपाल में भीषण जलप्रलय से तबाही, 157 लोगों की मौत; 133 भारतीयों समेत सैकड़ों लापता
नेपाल में भीषण जलप्रलय से तबाही, 157 लोगों की मौत; 133 भारतीयों समेत सैकड़ों लापता
‘टॉक्सिक’ का ब्लॉकबस्टर आगाज, यश की फिल्म ने पहले दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘टॉक्सिक’ का ब्लॉकबस्टर आगाज, यश की फिल्म ने पहले दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू