न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दोस्ती के रिश्ते में जरूर रखें इन बातों का ध्यान, समय के साथ और होगा मजबूत

आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जो कभी भी दोस्ती के रिश्ते के बीच नहीं आनी चाहिए। आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 Aug 2022 4:07:38

दोस्ती के रिश्ते में जरूर रखें इन बातों का ध्यान, समय के साथ और होगा मजबूत

दोस्ती का रिश्ता ऐसा होता हैं जो इस दुनिया के अनमोल रिश्तों में गिना जाता हैं और इसे इंसान खुद चुनता हैं। हर किसी के जीवन में कोई न कोई ऐसा दोस्त होता ही है जिससे आप अपनी सभी बातें शेयर कर सकें। इसी दोस्ती को समर्पित करते हुए हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता हैं जो कि इस बार 7 अगस्त को पड़ रहा हैं। हर कोई चाहता हैं कि दोस्ती का यह रिश्ता अटूट बना रहे और कभी भी इस रिश्ते में दरार ना आए। लेकिन कई बार दोस्ती में कुछ चीजें ऐसी आ जाती हैं जो इस रिश्ते में खटास ला सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जो कभी भी दोस्ती के रिश्ते के बीच नहीं आनी चाहिए। आइये जानते हैं इसके बारे में...

keep these tips in mind in your friendship,mates and me,relationship tips

दोस्त से झूठ न बोलें

दोस्ती का पहला रूल है विश्वास। किसी भी रिश्ते की नींव विश्वास पर टिकी होती है। इसलिए कभी ऐसा कोई काम न करें, जिससे आपके दोस्त का भरोसा आप पर से उठ जाए। अपने मित्र के साथ रिश्ता पूरी ईमानदारी से निभाएं और इस तरह का भरोसा बनाकर रखें, कि जब कोई आप पर विश्वास न करे, तब भी आपका दोस्त आपकी हर बात का यकीन करे।

पैसों की दोस्ती से दूर रहें

दोस्ती के रिश्ता निस्वार्थ होना चाहिए। कभी भी दोस्त का फायदा न उठाएं। हो सकता है कि आपको आर्थिक मदद की जरूरत हो, लेकिन दोस्ती में पैसों को कभी न लाएं। क्योंकि जब आप अपनी जरूरतों के लिए दोस्त और उसके पैसों पर निर्भर होने लगते हैं, तो दोस्ती टूटने की कगार पर आ सकती है। दोस्ती इंसान की इंसानियत को देखकर की जाती है और ये पैसों से कहीं बड़ी होती है। सच्चे दोस्त पर आपकी हैसियत का कोई फर्क नहीं होता। जो लोग आपका धन और रुतबा देखकर दोस्ती करते हैं, वो कभी आपके मित्र नहीं हो सकते।

अनदेखा ना करें

कई बार हम ग्रुप में या अन्य दोस्तों के कारण उन दोस्तों का अनदेखा कर देते हैं, जो आपसे दिल से जु़ड़े होते हैं। ऐसे में आपका अनदेखा करना, उनकर दिल दुखा सकता है। बार-बार ऐसा होने व दोस्त के मन में आपके प्रति गलतफैमी पैदा हो सकती है, जो रिश्ते में दरार का कारण बनती है। दोस्तों को कभी अनदेखा न करें। वे आपसे भावनात्मक रूप से जुड़े हैं, इसीलिए आपके दोस्त हैं। उनकी अहमियत को समझें, और गलती का एहसास होने पर उनसे माफी जरूर मांगें। कहीं ऐसा न हो कि, आप इस गलती को दोहराने के कारण एक अच्छा दोस्त खो दें।

keep these tips in mind in your friendship,mates and me,relationship tips

बातें न छुपाएं

जीवन में आपके कई सारे दोस्त बनते हैं, लेकिन हर किसी के साथ वो बॉन्डिंग नहीं होती, कि आप उनसे हर बात कह सकें। ऐसे दोस्त गिने चुने ही होते हैं। अगर आपके पास ऐसा दोस्त है, तो उसकी हमेशा कद्र करें। जब कभी भी आप मुंश्किल में हों, तो उससे मन की बात को शेयर करें। छिपाने का प्रयास न करें। आपके इस प्रयास को वो हर हाल में समझ लेगा और उसे आपके छिपाव वाले बर्ताव का बुरा लगेगा। आपका मित्र आपके मुश्किल समय में कभी भी गलत सलाह नहीं देगा, इसलिए अपने मन की दुविधा को उससे शेयर जरूर करें।

दोस्त की मदद करने से पीछे न हटें

दोस्ती का एक मतलब हर दुख सुख में साथ देना है। ऐसे में जब दोस्त को आपकी सबसे ज्यादा जरूरत हो, तो कभी मदद से पीछे न हटें। दोस्त से वादा करें कि उनकी हर परेशानी में संभव मदद करेंगे। इस वादे को निभाएं। हो सकता है कि दोस्त की मदद करने के लिए आपके पास पर्याप्त साधन न हों, लेकिन मानसिक तौर पर आप दोस्त को कमजोर और अकेला न पड़ने दें। आपकी साफ नियत दोस्ती को मजबूत बनाएगी और मदद के नाम पर दोस्त को इग्नोर करने पर दोस्ती खत्म होने की कराग पर आ जाएगी।

मर्यादा की सीमा का रखें ध्यान

हर रिश्ते की अपनी एक मर्यादा होती है। दोस्ती में भी यह बात सही बैठती है। इसलिए भूलकर भी दोस्ती में मर्यादा को पार न करें। अगर आप मर्यादा की सीमाएं लांघने लगते हैं तो फिर दोस्ती का रिश्ता धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगता है।

keep these tips in mind in your friendship,mates and me,relationship tips

हर बात पर ना रहें निर्भर

अक्सर आपने ध्यान दिया होगा की अधिकतर लोग अपने छोटे-छोटे काम दोस्त से बोलकर करवा लेते है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें, कि हर काम के लिए दोस्तों पर निर्भर रहना सही नहीं है। ऐसा करने से आप अपने दोस्त पर बोझ डालते है और शायद भले ही आपका दोस्त आपको यह बात नहीं बता पाए, लेकिन ये गलत आदत आपके रिश्ते में दरार पैदा कर देती है। ऐसे में हमेशा ध्यान रखें कि दोस्तों पर निर्भर कम रहे और जब बहुत जरुरी कोई कार्य हो तभी उनकी सहायता लें।

सही मार्ग दिखाएं

सच्चा मित्र वही होता है जो हमेशा सही रास्ता दिखाए। ऐसे दोस्त किसी आभूषण से कम नहीं होते हैं। दूसरी ओर, जो दोस्त गलत रास्ते पर जाने के लिए प्रेरित करें, वे आपके दुश्मन से भी बुरे होते हैं। ऐसे दोस्तों से सदैव सतर्क रहना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती