न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इम्प्रेस करने से ज्यादा मुश्किल हैं नाराज गर्लफ्रेंड को मनाना, इन तरीकों से बन सकता हैं आपका काम

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आईडिया देने जा रहे हैं जिनकी मदद से नाराज गर्लफ्रेंड को मनाना आसान हो जाएगा और आपकी रिलेशनशिप में खुशियां आएगी। आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 31 Dec 2022 12:52:21

इम्प्रेस करने से ज्यादा मुश्किल हैं नाराज गर्लफ्रेंड को मनाना, इन तरीकों से बन सकता हैं आपका काम

हर रिश्ते में रूठना-मनाना तो चलता ही रहता है। गर्लफ्रेंड आपसे किस बात पर नाराज हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। गर्लफ्रेंड की नाराजगी दूर करना उन्हें इम्प्रेस करने से भी ज्यादा मुश्किल होता हैं। लड़कियों का दिल बड़ा नाजुक होता है वह बड़ी जल्दी नाराज भी हो जाती है, लेकिन आप उनके लिए कुछ स्पेशल करें तो वे बड़ी जल्दी मान भी जाएगी। इस मामले में परेशान ना हो क्योंकि परेशान होने से चीजें सुधरने के बजाय और बिगड़ जाती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आईडिया देने जा रहे हैं जिनकी मदद से नाराज गर्लफ्रेंड को मनाना आसान हो जाएगा और आपकी रिलेशनशिप में खुशियां आएगी। आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

it is more difficult to persuade angry girlfriends than to impress these ways can make your work,mates and me,relationship tips

माफी मांगना है जरूरी

अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपकी कही किसी बात के कारण या आपके किसी एक्शन के कारण हर्ट हुई है और उसके कारण वह नाराज है, तो यकीन मानिए कोई भी गिफ्ट या फूल उनका दिल नहीं जीत सकेंगे। इसकी जगह उनसे माफी मांगें। अगर वो मिल नहीं रहीं, तो उन्हें टेक्स्ट पर अपनी फीलिंग्स जाहिर कर सॉरी कहें।

मजाकिया अंदाज भी आ सकता हैं काम

गर्लफ्रेंड नाराज है, तो उनसे बातचीत के दौरान कुछ ऐसा कहे जिसे सुनते ही वो अपना गुस्सा भूलकर तुरंत हंस दें। जैसे कि आप कह सकते हैं कि गुस्से में तुम और भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगती हो या ऐसे ही कुछ खुद से पंक्तियां बनाकर बोल सकते हैं। बस एक बात का ध्यान रहे कि ये बातें बनावटी नहीं लगनी चाहिए नहीं तो यह तरीका आप पर भारी पड़ सकता है। इसलिए अगर आपका अंदाज मजाकिया है तभी ये तरीका ट्राई करें।

it is more difficult to persuade angry girlfriends than to impress these ways can make your work,mates and me,relationship tips

फूल या चॉकलेट दें

फूल और चॉकलेट सिर्फ वैलंटाइन्स डे पर प्यार जाहिर करने के ही काम नहीं आते हैं, बल्कि ये रूठी हुई गर्लफ्रेंड को मनाने में भी बड़ी मदद करते हैं। आप चाहें, तो उन्हें रेड रोज़ या फिर उनकी पसंद के दूसरे फूल दे सकते हैं। इसके साथ आप उन्हें चॉकलेट का पैक दें। अगर आप हैंड मेड चॉकलेट या फिर बेकरी से इसे ले रहे हैं, तो इसे कस्टमाइज्ड भी करवा सकते हैं।

उसे प्यार का एहसास कराएं

एक लड़के को यह जानने की जरूरत है कि वह बहस के बीच भी प्यार करती है और उसकी सराहना करती है। उनके प्रति सम्मान, समझ दिखाएं, वास्तव में उनकी बात सुनें और उनकी भावनाओं को स्वीकार करें, न कि उस पर वापस से लड़े। लड़कियों के लिए, गले लगना और उनकी तारीफ करना उनको एक विशेष एहसास दिला सकता है। आपका स्पर्श उनका गुस्सा शांत कर सकता है और क्रोध के समय में भी उन्हें मुस्कुराने पर मजबूर कर सकता है। इसलिए, उनके साथ बहस करने के बजाय उसका हाथ पकड़ें और उसे गर्मजोशी से गले लगाएं।

it is more difficult to persuade angry girlfriends than to impress these ways can make your work,mates and me,relationship tips

सरप्राइज दें

अगर आपकी गर्लफ्रेंड इतनी नाराज है कि वो आपसे मिल नहीं रही, तो भी चिंता की बात नहीं। आप ऑनलाइन उनके लिए कोई गिफ्ट, सॉरी कॉर्ड, फूल या उनकी कोई फेवरेट चीज ऑर्डर कर डायरेक्ट उनके घर पहुंचा सकते हैं। ये प्यारा सा सरप्राइज उनके चेहरे पर स्माइल लाने के साथ ही आपकी सिंसियर फीलिंग्स का भी उन्हें एहसास दिलाएगा।

सॉन्ग डेडिकेट करें

गर्लफ्रेंड म्यूजिक लवर है, तो उन्हें मनाने के लिए उन्हें कोई गाना भी डेडिकेट कर सकते हैं। रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने का यह एक बेहतरीन ऑप्शन होगा। इसके लिए उन्हें लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जाएं और इस दौरान उनका फेवरेट गाना प्ले करें। ऐसा करने से उनका मूड कुछ हद तक अच्छा हो सकता है। इसके बाद गुस्सा भी छूमंतर हो जाएगा। वैसे ये उन लोगों पर ज्यादा असरदार होगा जिन्हें गाना सुनना पसंद है।

it is more difficult to persuade angry girlfriends than to impress these ways can make your work,mates and me,relationship tips

डेट करें प्लान

गर्लफ्रेंड को रोमांटिक डेट पर ले जाएं। कोशिश करें कि उस दिन पूरा अटेंशन आप जीएफ पर ही रखें। इस दौरान उनसे बात करें और उनकी नाराजगी को समझने की कोशिश करें। डेट का सरप्राइज जहां उन्हें लव्ड फील करवाएगा, तो वहीं जब आप उनकी नाराजगी को लेकर बात करेंगे, तो वह भी फील कर पाएंगी कि उनके इमोशन्स की आपको कितनी कद्र है। ये फीलिंग्स उन्हें अपना गुस्सा भूल जाने के लिए मजबूर कर देंगीं।

शॉपिंग कराएं

ये तो हर कोई जानता है कि लड़कियों को शॉपिंग करना बहुत पसंद होता है। गर्लफ्रेंड को मनाने का एक तरीका यह भी हो सकता है कि आप उन्हें शॉपिंग पर लेकर जाएं। ऐसा करने से उनका मूड भी सही होगा और मौका देखते ही आप उनसे माफी भी मांग सकते हैं। ये वाकई में एक बेहतरीन व अलग तरीका हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती