न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Independence Day Speech for Kids: बच्चों के लिए 5 शानदार स्पीच, मंच पर बोलते ही जीत लेंगे सबका दिल

Independence Day Speech के लिए बच्चों की 5 आसान और छोटी हिंदी स्पीच पढ़ें। जानें भाषण याद कराने और स्टेज पर कॉन्फिडेंस बढ़ाने के आसान तरीके।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Aug 2026 4:02:31

Independence Day Speech for Kids: बच्चों के लिए 5 शानदार स्पीच, मंच पर बोलते ही जीत लेंगे सबका दिल

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूलों में भाषण, कविता, डांस और दूसरे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में कई बच्चे मंच पर देशभक्ति से जुड़ी स्पीच देने की तैयारी करते हैं। अगर आपका बच्चा भी 15 अगस्त के कार्यक्रम में भाषण देने वाला है, तो उसके लिए बहुत लंबी और मुश्किल स्पीच याद करना जरूरी नहीं है। उम्र और बोलने की क्षमता के अनुसार छोटी, सरल और आसानी से याद होने वाली स्पीच बच्चे को आत्मविश्वास के साथ बोलने में मदद कर सकती है।

यहां बच्चों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर 5 अलग-अलग आसान स्पीच दी जा रही हैं। इन्हें बच्चा अपनी जरूरत के हिसाब से याद कर सकता है।

1. छोटी और आसान स्पीच

नमस्ते सभी को। मेरा नाम ______ है। आज हम सभी यहां भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। 15 अगस्त हमारे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि 1947 में इसी दिन भारत को आजादी मिली थी।

देश को स्वतंत्र कराने के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने लंबे समय तक संघर्ष किया और अनेक बलिदान दिए। हमें उनके योगदान को हमेशा याद रखना चाहिए। एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में हमें भारत को स्वच्छ, शिक्षित और मजबूत बनाने में अपना योगदान देना चाहिए।

जय हिंद! जय भारत!

2. स्वतंत्रता सेनानियों पर स्पीच

आदरणीय प्रधानाचार्य जी, सम्मानित शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियों, आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

आज का दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस और रानी लक्ष्मीबाई जैसे वीरों का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

हमारा कर्तव्य है कि हम उनके सपनों के भारत को आगे बढ़ाने का प्रयास करें। हमें मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए, अपने देश का सम्मान करना चाहिए और ऐसा काम करना चाहिए जिससे भारत का नाम रोशन हो।

जय हिंद!

3. अधिकार और कर्तव्य पर भाषण

सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

15 अगस्त हमें भारत की आजादी की याद दिलाता है। लेकिन स्वतंत्रता का अर्थ केवल विदेशी शासन से मुक्ति पाना नहीं है। एक स्वतंत्र देश के नागरिक के रूप में हमारी भी कई जिम्मेदारियां हैं।

हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को भी समझना चाहिए। हमें दूसरों का सम्मान करना चाहिए, पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए और देश की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए।

आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम संकल्प लें कि एक अच्छे और जिम्मेदार नागरिक बनेंगे।

जय हिंद! जय भारत!

4. भारत की विविधता पर स्पीच

आदरणीय शिक्षकगण और मेरे प्यारे दोस्तों, आप सभी को नमस्ते।

भारत मेरा देश है और मुझे भारतीय होने पर गर्व है। हमारा देश अलग-अलग भाषाओं, संस्कृतियों, परंपराओं और त्योहारों की विविधता से भरा हुआ है। इसके बावजूद हम सभी एक देश के नागरिक हैं और हमारी पहचान भारत से जुड़ी है।

स्वतंत्रता दिवस हमें अपने देश से प्रेम करने के साथ-साथ उसकी एकता और भाईचारे को बनाए रखने की प्रेरणा देता है। हमें मिल-जुलकर देश को आगे बढ़ाने और भारत को बेहतर बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

मेरा भारत, मेरा गौरव। जय हिंद!

5. स्वच्छ भारत पर बच्चों की स्पीच

आदरणीय प्रधानाचार्य जी, शिक्षकगण और मेरे प्यारे दोस्तों, आप सभी को नमस्कार।

आज हम स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यहां एकत्र हुए हैं। 15 अगस्त हमें उन वीरों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

आज भारत स्वतंत्र है, लेकिन देश के प्रति हमारी जिम्मेदारियां अभी भी हैं। हम अपने आसपास सफाई रखकर देश के विकास में छोटा लेकिन महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। हमें कूड़ा हमेशा डस्टबिन में डालना चाहिए, प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करना चाहिए और अपने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के लिए जागरूक करना चाहिए।

आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम संकल्प लें कि न गंदगी फैलाएंगे और न ही दूसरों को फैलाने देंगे। अपने भारत को स्वच्छ और सुंदर बनाने में हम सभी योगदान देंगे।

जय हिंद!

बच्चे को स्पीच कैसे याद करवाएं?

बच्चे को पूरी स्पीच एक साथ याद कराने के बजाय उसे छोटे हिस्सों में बांटकर सिखाना ज्यादा आसान रहेगा। शुरुआत में केवल 1-2 लाइन याद करवाएं और उनका अर्थ भी समझाएं। इसके बाद धीरे-धीरे आगे की पंक्तियां जोड़ें।

छोटे बच्चों के लिए भाषण को करीब 1 से 2 मिनट तक रखना बेहतर रहेगा। अगर बच्चा बड़ा है और मंच पर बोलने का अनुभव रखता है, तो भाषण को जरूरत के अनुसार थोड़ा लंबा किया जा सकता है।

बच्चे को घर पर शीशे के सामने खड़े होकर बोलने की प्रैक्टिस कराएं। उसे केवल शब्द याद करने के बजाय सही उच्चारण, आवाज की स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ बोलने के लिए प्रेरित करें। कुछ बार अभ्यास करने से मंच पर झिझक कम करने में मदद मिल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत