न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 8 तरीकों से करें अपने पति को इम्प्रेस, मजबूत होगा दाम्पत्य जीवन

अगर आप पति को खुश रखने के लिए कुछ नया करना चाहती हैं, तो ये आर्टिकल आपके काफी काम का साबित हो सकता है। इस लेख में हम पति को इम्प्रेस करने के उपाय लेकर आए हैं, जो आपके और आपके पति के बीच प्यार ही प्यार भर देंगे।

Posts by : Karishma-H | Updated on: Thu, 12 Jan 2023 3:16:33

इन 8 तरीकों से करें अपने पति को इम्प्रेस, मजबूत होगा दाम्पत्य जीवन

पति-पत्नी का रिश्ता ऐसा है जो जिंदगी भर एक दूसरे का हर परिस्थिति में साथ होता है। आप भी अपने रिश्ते के लिए कुछ न कुछ करती होंगी ताकि आपके रिश्ते में प्यार बना रहे। जब बात महिलाओं की तो वे अपने पति के लिए कुछ न कुछ नया ट्राई करती है ताकि उनके पति उनसे इम्प्रेस रहे और उनके बीच में प्यार और बढे।अगर आप पति को खुश रखने के लिए कुछ नया करना चाहती हैं, तो ये आर्टिकल आपके काफी काम का साबित हो सकता है। इस लेख में हम पति को इम्प्रेस करने के उपाय लेकर आए हैं, जो आपके और आपके पति के बीच प्यार ही प्यार भर देंगे।

husband wife relationship,relationship tips,tips to impress husband,mates and me,relationship tips in hindi

फेवरेट फ़ूड कूक करे

कहते है ना पेट का रास्ता सीधे दिल तक जाता है। तो अगर आपको आपके पति को इम्प्रेस करना है तोये तो उनके लिए वो डिश बनाए जो रोजाना के खाने से अलग और उनकी फेवरेट हो। खाने के साथ अपना खूब सारा प्यार डाल कर सर्व करें, फिर देखिए स्वाद और आपके प्यार का जादू उनके सर चढ़ कर बोलेगा।

पति की तारीफ करें

जब भी आपके पति ऑफिस जाने के लिए रेडी हो, तो उनकी खास अंदाज में तारीफ करें। उन्हें टच करते हुए बताएं कि वो कैसे लग रहे हैं। आपका इस तरह से छूना उन्हें खुश कर सकता है या हो सकता है वो रोमांटिक मूड में आ जाएं, तो ट्राय जरूर करें।

husband wife relationship,relationship tips,tips to impress husband,mates and me,relationship tips in hindi

दोस्तों के साथ जाने दे बाहर

शादी के बाद अधिकतर परिवारों में पति-पत्नी सिर्फ घर से लेकर दफ्तर में ही रह जाते हैं। उनकी सोशल लाइफ न के बराबर हो जाती है, ऐसे में अपने पति को खुश करने के लिए उन्हें अपने दोस्तों संग बाहर जाने की परमिशन दें। इससे उन्हें उनका स्पेस भी मिल जाएगा और वो रोजाना की लाइफ से ब्रेक भी ले सकेंगे और यकीन मानिए आपका ये आईडिया उनका दिल जीत लेगा।

आपस में जिम्मेदारियां बांटे

घर के खर्चों से लेकर ज्यादातर जिम्मेदारियां पति पर होती हैं। ऐसे में पति का हेल्पिंग हैंड बनें। इसके लिए अपने पति के कुछ कामों को अपने हिस्से में ले लें। खास कर वो काम जिनके लिए उन्हें ऑफिस से छुट्टी लेनी पड़ती है या छुट्टी का दिन भी खपाना पड़ता हो। देखिएगा पति आपके इस कदम से आप पर कुर्बान हो जाएंगे।

husband wife relationship,relationship tips,tips to impress husband,mates and me,relationship tips in hindi

अंडरस्टैंडिंगबने

हर बात को लेकर जरूरी नहीं कि आप दोनों की समझ मिले, लेकिन फिर भी एक दूसरे की समझ को समझें, कभी आप उन्हें ज्यादा समझ लें और कभी वो। इस तरह से अच्छी समझ का रिश्ता भी बनता है।

अपने फैसलों में करें शामिल

आप परिवार के लिए जो भी फैसला लें, उसमें पति को जरूर शामिल करें। भले ही दिनभर वे घर से बाहर रहते हो, लेकिन हर फैसले में उन्हें शामिल करना एक अच्छा कदम होगा। इससे पति को अपनी इम्पोर्टेंस का पता चलता है और वो इस बात से खुश होते हैं कि आप उनकी राय लेना नहीं भूलती हैं।

husband wife relationship,relationship tips,tips to impress husband,mates and me,relationship tips in hindi

लव ट्रिप पर जाए

आप अपनी रोजमर्रा से निकल कर पति संग साल में एक बार लव टूर पर जरूर जाएं। इसे सरप्राइज रखें। ट्रिप पर अपने प्यार की पुरानी यादों को याद करें और एक दूसरे के साथ को एंजॉय करें। देखिएगा ये ट्रिप आपको आपके पति के और करीब ले आएगा।

लॉन्ग ड्राइव पर जाए

दिन भर के कामों से निजात पाकर थोड़ी देर के लिए आप अपने और पति के लिए समय निकालें। खाना खाने के बाद दोनों लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। दिन भर की बातें शेयर करें और साथ में अपनी फेवरेट आइसक्रीम का मजा लें।

प्यार भरे मैसेज भेजे

अगर आप अपने रिश्ते में नयापन चाहती है और अपने पति को इम्प्रेस करना चाहती है तो सिर्फ लव यू लिखने से काम नहीं बनेगा। इसलिए कुछ खास लिखें, अपनी पहली मुलाकात, पहला किस या उनको मिस कर रही हैं, इन बातों को दिलकश अंदाज में लिख कर भेजें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बाढ़ से तबाह नेपाल में फिर खतरे की आहट, सीमा पर बनी झीलों को लेकर चीन-नेपाल की चेतावनी
बाढ़ से तबाह नेपाल में फिर खतरे की आहट, सीमा पर बनी झीलों को लेकर चीन-नेपाल की चेतावनी
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ उनका पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ उनका पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता