न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एकतरफा प्यार वाली तो नहीं हैं आपकी रिलेशनशिप, इन संकेतों से लगाएं पता

एकतरफा प्यार में कभी भी रिलेशनशिप में खुशियां नहीं पनप सकती हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी रिलेशनशिप कहीं एकतरफा प्यार वाली तो नहीं हैं, तो यहां बताए जा रहे इन संकेतों को जानें।

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 02 Jan 2023 4:35:07

एकतरफा प्यार वाली तो नहीं हैं आपकी रिलेशनशिप, इन संकेतों से लगाएं पता

हर इंसान की ख्वाहिश होती है कि उसकी जिंदगी में कोई ऐसा हो जो उसे खूब प्यार करे। रिलेशनशिप में आने के बाद अपने पार्टनर से सभी को उम्मीदें होती हैं कि वह रिलेशनशिप को मैनेज और बैलेंस करने में मदद करें। रिलेशनशिप तभी सफल हो पाती हैं जब दोनों पार्टनर एक-दूसरे से प्यार करें। लेकिन कई बार ऐसा होता हैं कि एक पार्टनर तो बेपनाह प्यार करता हैं जबकि दूसरा पार्टनर उसे तवज्जो ही हैं देता हैं, इसे एकतरफा प्यार वाली रिलेशनशिप कहते हैं। एकतरफा प्यार में कभी भी रिलेशनशिप में खुशियां नहीं पनप सकती हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी रिलेशनशिप कहीं एकतरफा प्यार वाली तो नहीं हैं, तो यहां बताए जा रहे इन संकेतों को जानें।

if your relationship is not one sided love then find out from these signs,mates and me,relationship tips

बार बार माफी मांगना

कई बार गलती नहीं होने की वजह से अगर आप रिश्ते को बचाने के खातिर माफी मांग रहे हैं, तो शायद आप एक तरफा प्यार में हैं। रिश्ते को संभालने के लिए दोनों के मन में एक दूसरे के प्रति सम्मान होना बेहद जरूरी है। ऐसे में कोई अगर लगातार आपके सम्मान को ठेस पहुंचाए जा रहा है, तो समझ लीजिए आप एक तरफा प्यार में हैं। रिश्ते को संभालने की जिम्मेदारी दोनों की समान रूप से होनी चाहिए।

किसी और को प्राथमिकता दे

अगर आपका पार्टनर आपके साथ कम टाइम स्पेंड करे, आपके साथ ज्यादा खुश न रहे। इसके बजाय वो अपनी फैमिली, फ्रेंड या किसी और के साथ टाइम स्पेंड करे उनके साथ खुश रहे तो ये एकदम क्लियर है कि आप एकतरफा रिलेशनशिप में हैं।

if your relationship is not one sided love then find out from these signs,mates and me,relationship tips

जरूरत पर याद करें

अगर आपका पार्टनर सिर्फ अपनी जरूरत के समय आपको याद करे, आपके पास तभी आए जब उसे आपकी जरूरत हो लेकिन जब आपको उसकी जरूरत हो तो वो कभी न आए तो समझ लीजिए कि आप एकतरफा रिलेशनशिप में हैं।

प्लान पार्टनर के हिसाब से तय करना

कई बार प्यार में होने से हम खुद को वैल्यू देना छोड़ देते हैं। अगर आपका पार्टनर भी केवल अपने कंफर्ट जोन को देखकर ही हर चीज का प्लान बनाता है, आपके पर्सनल और प्रोफेशनल चीजों से वह भी कुछ मतलब नहीं रखता है, तो शायद आप भी एक तरफा प्यार में हो सकते हैं क्योंकि रिश्ता वही परफेक्ट होता है, जिसमें दोनों की चॉइस का ख्याल रखा जाए।

if your relationship is not one sided love then find out from these signs,mates and me,relationship tips

रिश्ते में असुरक्षित महसूस करना

जब आप किसी से एकतरफा प्यार में होते हैं, तो अपने क्रश या दोस्त से रिश्ता टूटने का ख्याल आपके मन में बना रहता है। आप को हमेशा इस बात का डर रहता है कि वह किसी और कि ओर आकर्षित न हो जाएं। आपके मन में भी इस तरह की असुरक्षा की भावना है तो समझ लीजिए कि आप एकतरफा प्यार में हैं। समय रहते इसे दो तरफा कर लें या अपनी भावनाओं को संभाल लें।

मैसेज या कॉल का कभी रिप्लाई न करना

अगर आपका पार्टनर आपके रिप्लाई और मैसेज को लगातार अवॉयड करता है, तो आप एक तरफा प्यार में हो सकते हैं। अगर आपका साथी आपको कभी मैसेज या कॉल भी नहीं करता, तो ये भी रिश्ते में अच्छी बात नहीं होती। कॉल या मैसेज के जरिए अगर आप कॉन्टैक्ट में भी नहीं रहते, तो रिश्ता चलना काफी मुश्किल हो सकता है।

if your relationship is not one sided love then find out from these signs,mates and me,relationship tips

हर बात पर नाराजगी

रिश्ते में कई बार ऑफिस या घर पर किसी काम की वजह से समय नहीं मिल पाए तो, आपका पार्टनर नाराजगी जाहिर करेस वह आपकी बात को समझने की कोशिश भी न करे परेशानी को समझने के अलावा अगर वह लगातार आपसे नाराज भी रहे, तो आप एक तरफा प्यार में हो सकते हैं।

आप पर एहसान जताए

अगर आपका पार्टनर आपके साथ टाइम स्पेंड करे, आपको बाहर ले जाए और आपको ऐसा फील हो कि उसने आप पर कोई एहसान कर दिया है या वो एहसान जताए तो समझ लीजिए कि आप एकतरफा रिलेशनशिप में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती