न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पार्टनर में दिखें ये चीजें तो ना बढाएं रिलेशनशिप को आगे, ब्रेकअप करने में ही है भलाई

किसी भी रिलेशनशिप के लिए जरूरी हैं कि दोनों पार्टनर एक-दूसरे को समझें और सम्मान देते हुए साथ दें। रिलेशनशिप में नोक-झोंक होना आम बात है जिसका रिश्ते पर वो असर नहीं पड़ता जो आपकी गलत सोच का पड़ता हैं। जी हां, सामने वाला आपसे बहुत प्यार करता हो

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 04 Sep 2022 4:26:45

पार्टनर में दिखें ये चीजें तो ना बढाएं रिलेशनशिप को आगे, ब्रेकअप करने में ही है भलाई

किसी भी रिलेशनशिप के लिए जरूरी हैं कि दोनों पार्टनर एक-दूसरे को समझें और सम्मान देते हुए साथ दें। रिलेशनशिप में नोक-झोंक होना आम बात है जिसका रिश्ते पर वो असर नहीं पड़ता जो आपकी गलत सोच का पड़ता हैं। जी हां, सामने वाला आपसे बहुत प्यार करता हो मगर फिर भी आपकी भावनाओं की कद्र ना करता हो तो ऐसी स्थिती में उससे दूरी बना लेना ही सही है। हांलाकि रिश्ते को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। लेकिन कई बार ऐसे हालात बनते हैं कि रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने से बचना चाहिए। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पार्टनर में दिखाई दे तो ब्रेकअप करने में ही आपकी भलाई हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

relationship tips,relationship

बार बार झूठ बोलना

झूठ बोलना किसी भी रिश्ते के लिए सही नहीं होता है। कई बार पार्टनर आपसे झूठ बोलकर रिश्ते को बचाने की दुहाई देने की कोशिश करेगा। लेकिन अगर आप पार्टनर के झूठ को बार बार पकड़ रही हैं, तो सचेत हो जाइए क्योंकि जिस रिश्ते में बार बार झूठ बोलने की आवश्यकता पड़ती है, उसमें सब कुछ ठीक नहीं होता। इसलिए इस समस्या से बचने के लिए या तो पार्टनर से सीधे बात करें या आगे बढ़ने का फैसला करें।

नहीं करते एक-दूसरे पर विश्वास

किसी भी रिश्ते में विश्वास सबसे जरूरी चीज है। ईमानदारी और विश्वास ही किसी रिश्ते की नींव होती है। अगर आपके रिश्ते में ये दोनों ही चीजें नहीं है तो ये समय है कि आप अब इस रिश्ते को खुद से दूर कर दें। अगर आप अपने पार्टनर पर या आपका पार्टनर आप पर विश्वास नहीं करता तो रिश्ते को जबरदस्ती आगे खींचने की जरूरत नहीं। इसे यहीं खत्म कर दीजिए।

लगातार मैसेज-कॉल का रिप्लाई न करना

कई बार लोग मैसेज और कॉल का रिप्लाई नहीं कर पाते हैं क्योंकि वो व्यस्त होते हैं। अगर ये समस्या रिश्ते में कभी-कभी हो तो चलता है। लेकिन लगातार अगर आपका पार्टनर ऐसा अक्सर करता है, तो सबसे पहले वजह जानने की कोशिश करें। आपको अपने पार्टनर के डेली रूटीन और काम की जानकारी होनी बहुत जरूरी है, ताकि आप काम के दौरान उन्हें न परेशान करें। इसके बाद हर इंसान को थोड़ा पर्सनल स्पेस भी चाहिए होता है, आपको अपने पार्टनर को जरूर देना चाहिए। लेकिन ये सहूलियतें देने के बावजूद अगर आपको लगता है कि आपका पार्टनर आपके मैसेज और कॉल को हमेशा इग्नोर करता है और बात करने से बचता है, तो आपको पार्टनर से बात करनी चाहिए। अगर फिर भी बात नहीं बन रही है, तो ब्रेकअप करने का फैसला करें।

relationship tips,relationship

हर बात पर लड़ाई

अगर आपका पार्टनर हर बात पर केवल आपसे लड़ाई करता है, तो शायद रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसा भी हो सकता है कि पार्टनर के दिमाग में कुछ चल रहा हो। इसलिए अगर ऐसा रिश्ते में अक्सर होता है, तो पार्टनर से अवश्य बात करें क्योंकि कई बार झगड़े के पीछे की वजह या समस्या इतनी हल्की होती है कि दोनों बैठकर उसको सुलझा सकते है। लेकिन फिर भी बात न बने तो ब्रेकअप के बारें में सोचें।

करें आपको कंट्रोल

प्यार में पड़ने का मतलब ये नहीं होता कि आप सामने वाले के कहने पर चलने लगें। अगर आपका बॉयफ्रेंड आपको कंट्रोल करने लगा है तो ये साइन है कि आप तुरंत उसे छोड़ दें। अक्सर कंट्रोल की यह प्रवृत्ति हिंसक भी हो जाती है। अगर आपका बॉयफ्रेंड आप के बोलने, आपके कहीं जाने किसी से मिलने पर पाबंदी लगाए तो आप गलत आदमी के साथ रिलेशनशिप में हैं। प्यार के शुरुआती दौर में इस चीज को समझ पाना मुश्किल है लेकिन अगर आपको जरा भी महसूस हो कि आपका बॉयफ्रेंड आपको कंट्रोल कर रहा है तो उससे दूरी बना लेना ही अच्छा है।

बेवफाई

रिश्ते के लिए सबसे अहम होता है विश्वास। अगर वो टूट जाए, तो रिश्ते में रहना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आपके पार्टनर का कोई और रिश्ता भी है, तो ऐसे रिश्ते से बाहर निकलना ही सही फैसला होता है। ब्रेकअप का फैसला लेने से पहले पार्टनर से एक बार जरूर बात करें।

पहनावे पर उठाए सवाल और करने लगे शक

इस चीज को समझना होगा कि एक रिश्ते में आप एक अलग इंडीविजुअल हैं। इसलिए किसी को भी किसी के पहनावे या पसंद के ऊपर सवाल नहीं करना चाहिए। रिलेशनशिप के शुरूआती दौर में अगर वो आपके पहनावे में रोक-टोक शुरू कर दें तो समझ जाइए कि आपका ये रिश्ता खतरे में है फौरन सावधान हो जाइए।

लगातार एक्स के बारे में बात करना

अगर आपका पार्टनर अचानक से एक्स के बारे में बात करने लगे, तो शायद ऐसा हो सकता है कि आपके पार्टनर के मन में कुछ चल रहा हो। इस परिस्थिति में आप अपने पार्टनर को बता भी सकते हैं कि आपको ये अच्छा नहीं लग रहा है। लेकिन अगर आपका पार्टनर आपकी बात को अनसुना करते हुए भी लगातार एक्स के बारे में बात करे, तो शायद आपको ब्रेकअप के बारे में सोचना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

छात्र आंदोलन पर बदला RSS का सुर? मोहन भागवत बोले- Gen Z सबसे ईमानदार और देशभक्त पीढ़ी, संवाद की कमी से हुआ आंदोलन
छात्र आंदोलन पर बदला RSS का सुर? मोहन भागवत बोले- Gen Z सबसे ईमानदार और देशभक्त पीढ़ी, संवाद की कमी से हुआ आंदोलन
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस