जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है, जो इस साल 19 जून 2022 को मनाया जा रहा है। ऐसे में लोग तरह-तरह से अपने पिता को खुश करने के प्लान बना रहे हैं। अगर आपके पिता किसी बात को लेकर आपसे नाराज हैं तो उन्हें मनाने का इससे अच्छा दिन कोई दूसरा नहीं हो सकता है। फादर्स डे पर आप अपने पिता से गिले शिकवे दूर करते हुए उन्हें भरपूर प्यार और इज्जत दें। आज हम आपको रूंठे हुए पिता को मनाने के लिए कुछ टिप्स दे रहे हैं। आप अपने पापा को इस तरह खुश कर सकते हैं और उनका गुस्सा शांत कर सकते हैं।
- फादर्स डे अपने नाराज पापा को मनाने का सबसे अच्छा दिन है। अपने पिता के पास जाएं या फिर फ़ोन करके उनसे बात करें। सबसे पहले अपने पिता के सामने अपनी गलती को मानें और दिल से सॉरी बोलें। अपनी गलती का कारण बताएं कि आपने ऐसा क्यों किया था। वो आपकी बात जरूर समझेंगे और मान जाएंगे।
![Father's Day 2022: अपने नाराज पापा को इस तरह मनाएं, फादर्स डे पर दूर हो जाएंगे सारे गिले-शिकवे father day,father day 2022,make father happy,father day special,father day news]()
- फादर्स डे पर अपने नाराज पापा को मनाने के लिए उनकी फेवरेट डिश बनाकर खिलाएं। आपकी ये कोशिश रंग लाएगी। वो आपकी बनाई डिश खाते ही आपको माफ कर देगें। अगर आपको कुकिंग नहीं आती तो उन्हें सुबह की चाय बनाकर पिलाएं।
- पापा की नाराजगी दूर करने का एक और अच्छा तरीका है कि आप वो जो काम कर रहे हैं उनकी उसमें मदद करें। इससे वो न चाहते हुए भी आपसे बात किए बिना नहीं रह पाएंगे। इस दौरान आप उन्हें फादर्स डे विश कर सकते हैं।
![Father's Day 2022: अपने नाराज पापा को इस तरह मनाएं, फादर्स डे पर दूर हो जाएंगे सारे गिले-शिकवे father day,father day 2022,make father happy,father day special,father day news]()
- पापा की नाराजगी दूर करने के लिए उन्हें एक लव नोट दें। अपनी फीलिंग्स को लिखकर बताएं और अपनी लाइफ में उनकी अहमियत बताएं। इससे उनके सारे गिले शिकवे दूर हो जाएंगे और वो खुश हो जाएंगे।
- फादर्स डे पर पापा को स्पेशल फील करवाने के लिए एक तरीका है कि उनके साथ बात शुरु करें और अपने बचपन के दिन और बातें करना शुरु कर दें। आप चाहें तो पापा का बचपन याद कर सकते हैं। इसमें उनकी खासियत बताना न भूलें। इस तरह पुराने गिले-शिकवे दूर हो जाएगें।