न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या ले चुके हैं शादी करने का फैसला? होने वाले पति से जरूर पूछ लें ये सवाल

यहां हम आपको कुछ ऐसे ही सवालों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनपर बात कर यह जाना जा सकता है कि क्या आप दोनों एक दूसरे के लिए उपयुक्त हैं। आइये जानते हैं इन सवालों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 23 Jan 2023 4:34:24

क्या ले चुके हैं शादी करने का फैसला? होने वाले पति से जरूर पूछ लें ये सवाल

शादी किसी के लिए भी सबसे अहम फैसला होता है जिसमें दोनों पार्टनर का एक-दूसरे को जानना और समझना बहुत जरूरी होता हैं। लव मैरिज में तो इंसान अपने होने वाले पार्टनर के बारे में सब जानता है लेकिन अरेंज मैरिज में पार्टनर के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। अरेंज मैरिज में आज भी देखने को मिलता हैं कि लड़के तो अपनी पसंद की लड़की का चुनाव करते है लेकिन बहुत कम लड़कियां ही ऐसी होती है जिसे यह मौका मिलता है कि वह अपने पसंद के लड़के से शादी करें। लेकिन रिश्ते में आगे परेशानी ना आए, इसके लिए जरूरी हैं कि लड़की अपने मन के सवाल होने वाले पति से जरूर पूछें। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही सवालों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनपर बात कर यह जाना जा सकता है कि क्या आप दोनों एक दूसरे के लिए उपयुक्त हैं। आइये जानते हैं इन सवालों के बारे में...

have you taken the decision to get married do ask this question to your future husband,mates and me,relationship tips

जानें उनका मन

लड़का हो या लड़की दोनों को ही शादी से पहले अपने होने वाले जीवन साथी से ये सवाल जरूर पूछ लेना चाहिए कि क्या शादी उसकी मर्जी और पसंद से हो रही है? किसी दबाव में आकर तो शादी के लिए हामी नहीं दी। अक्सर अरेंज शादियों में होता है कि लड़के या लड़की को परिवार के दबाव में शादी करनी पड़ती है। उन्हें आप पसंद नहीं होते या हो सकता है कि उन्हें पहले से ही कोई और पसंद हो। ऐसे में इस तरह के सवाल आप दोनों का भविष्य सुरक्षित रह सकता है।

आपकी क्रेडिट स्थिति क्या है

अधिकतर लोग ये पूछते हैं कि आपका सैलरी पैकेज क्या है? महीने में कितना कमा लेते हैं आदि, लेकिन स्मार्टनेस ये भी है कि क्रेडिट स्थिति जानी जाए। दरअसल, सैलरी कितनी भी हो अगर आपके पार्टनर पर ज्यादा लोन है या फिर वो पहले किसी लोन को चुकाने में असमर्थ रहे हैं। ऐसे में उनकी आगे की लाइफ ज्यादा मुश्किल हो सकती है। अगर आगे चलकर आपको ज्वाइंट में कोई लोन लेना होगा तो भी दिक्कत हो सकती है इसलिए ये जरूरी है कि आप अपने होने वाले पति की क्रेडिट स्थिति के बारे में पूछ लें।

have you taken the decision to get married do ask this question to your future husband,mates and me,relationship tips

कैसा है उनका मिजाज

हर इंसान एक जैसा नहीं होता, कई बार पति और पत्नी का मिजाज पूरी तरह अलग होता है। ऐसे में लड़ाई, झगड़े और तकरार की आशंकाएं काफी ज्यादा होती है। हालांकि अगर आपको डिफरेंस ऑफ थॉट से परेशानी नहीं है तो इसका असर कुछ खास नहीं पड़ेगा, लेकिन यही सवाल आपको अपने मंगेतर से पूछना होगा कि क्या अलग मिजाज के बावजूद वो खुश रह पाएंगे। इसके अलावा अगर वो ओवर पजेसिव या शक करने वाला है तो हो सकता है कि आप आगे चलकर मुश्किल में पड़ जाएं।

करियर का प्लान

शादी भविष्य से जुड़ा रिश्ता है। इसलिए एक दूसरे के करियर, नौकरी आदि के बारे में बाते क्लीयर कर लें। आपको पता होना चाहिए कि वह क्या काम करते हैं। उनकी सैलरी क्या है? भविष्य में करियर को लेकर उनके क्या प्लान है? इसके अलावा अगर आप नौकरी करती हैं तो ये भी जान ले कि क्या उन्हें शादी के बाद आपके नौकरी करने से परेशानी तो नहीं है? शादी के बाद उनका बाहर बसने का इरादा तो नहीं?

have you taken the decision to get married do ask this question to your future husband,mates and me,relationship tips

फैमिली प्लानिंग

बहुत से लोग शादी के बाद अक्सर बच्चे का दबाव भी बनाने लगते हैं। लड़कियां दबाव में आकर या तो डिप्रेशन में चली जाती हैं या अपने पार्टनर से झगड़े करने लगती हैं। जरूरी है शादी से पहले इस बात को क्लीयर कर लें कि आप फैमिली प्लानिंग के बारे में क्या सोचती हैं।

क्वालिटी टाइम

आजकल लड़को को वर्क प्रेशर इतना ज्यादा होता है कि वो जिम्मेदारियों के चलते अपने परिवार को ज्यादा वक्त नहीं दे पाते, ऐसें शादीशुदा जिंदगी में कड़वाहट पैदा हो जाती है। साथ ही अगर वाइफ भी प्रोफेशनल है तो इस बात का पता करें कि दोनों के वर्किंग आवर में कितना फासला है। इससे पता चलेगा कि पति और पत्नी को एक दूसरे के साथ कितना क्वालिटी टाइम मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती