न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सेंसेटिव गर्लफ्रेंड को संभालना है थोडा मुश्किल, इन बातों से आ सकती हैं रिश्तों में दरार

क्योंकि ये बातें बढ़ जाएं और लड़की बर्दाश्त ना कर सकें तो रिश्ते की डोर टूट भी सकती है। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 31 Dec 2022 11:51:21

सेंसेटिव गर्लफ्रेंड को संभालना है थोडा मुश्किल, इन बातों से आ सकती हैं रिश्तों में दरार

कोई भी रिलेशनशिप हो चाए पति-पत्नी की या बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की उसमें छोटी-मोटी अनबन तो चलती ही रहती हैं जो कि इस रिश्ते को और भी मजबूत बनाने का काम करती हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी हैं कि अपने पार्टनर के व्यवहार को समझकर उसके अनुरूप प्रतिक्रिया दी जाए, खासतौर से हब आपकी पार्टनर सेंसेटिव स्वभाव की हो। ये आपकी भावनाओं को अच्छी तरह से समझती हैं और पूरी गहराई से आपको प्यार करती हैं, लेकिन आपकी कही गई बातों का बुरा भी जल्दी मान जाती हैं। ऐसे में अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी से बात करने के दौरान आपको अपने शब्दों पर ध्यान देने की जरूरत हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कभी भी सेंसेटिव गर्लफ्रेंड को नहीं कहनी चाहिए। क्योंकि ये बातें बढ़ जाएं और लड़की बर्दाश्त ना कर सकें तो रिश्ते की डोर टूट भी सकती है। आइये जानते हैं इनके बारे में...

handling a sensitive girlfriend is a bit difficult these things can cause a rift in relationships,mates and me,relationship tips

हर बार के यही नाटक हैं

कुछ रिलेशन में हर छोटी-छोटी बात पर बहस हो जाती है और जल्द ही सुलह भी हो जाती है। अब अगर ऐसे में अगर आप सेंसटिव गर्लफ्रेंड से गुस्से में आकर बोल देते हैं ' तुम्हारे हर बार के यही नाटक हैं' तो वह आपसे नाराज हो सकती है। इसलिए कभी भी ऐसी लाइनों का प्रयोग ना करें। उसे प्यार से मनाएं और मनमुटाव के कारणों को दूर करें। अगर आप ऐसा बोलते हैं तो गर्लफ्रेंड को इस बात से काफी ठेस पहुंचेगी।

आकर्षण का केंद्र बनना पसंद है


सेंसेटिव गर्लफ्रेंड को आकर्षण का केंद्र बनना पसंद नहीं होता है। ये हर तरह से हर बात को तवज्जो देने की कोशिश करती हैं। ऐसा लगता है कि इन्हें अटेंशन पसंद है क्योंकि इन्हें लगता है कि उन्हें अपने करीबी और प्रियजनों की मदद की ज़रूरत है। सेंसेटिव लड़कियों को अटेंशन नहीं बल्कि मदद की ज़रूरत होती है।

handling a sensitive girlfriend is a bit difficult these things can cause a rift in relationships,mates and me,relationship tips

मैं तुमसे ऊब चुका हूं

अगर आप गर्लफ्रेंड के साथ भावनात्मक रूप से नहीं जुड़े हैं तो इसका दोष उसे ना दें। वो पूरी भावनाओं के साथ आपको प्यार करती है, लेकिन उसे यह कह देना कि मैं तुमसे ऊब चुका हूं और तुम्हारे साथ रहना मुश्किल है, ऐसा कह कर उसका दिल टूट सकता है। और इस तरह की ठेस से उभर पाना इन लड़कियों के लिए बेहद मुश्किल होता है।

ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं


ऐसा नहीं है कि सेंसेटिव लड़कियां बहुत ज्यादा सोचती है बल्कि वह बात को गहराई से सोचती है। इन्हें सिचुएशन के हर पहलू के बारे में सोचना अच्छा लगता है। इसलिए आप उनकी भावना को समझकर उनका सम्मान करें।

handling a sensitive girlfriend is a bit difficult these things can cause a rift in relationships,mates and me,relationship tips

रहो नाराज, जब मन हो बात कर लेना

कई बार गर्लफ्रेंड चाहती हैं कि आप उन्हें समझें और लड़ाई की असली वजह को पहचानें। लेकिन अगर आप सेंसेटिव गर्लफ्रेंड से गुस्से में आकर बोल देते हैं कि 'रहो नाराज, जब मन हो बात कर लेना' तो ये बहुत गलत होगा। ऐसा करने से आपकी गर्लफ्रेंड को लगेगा कि आप उसे समझना ही नहीं चाहते और उसकी भावनाओं की आपकी नजर में कोई कीमत नहीं है इसलिए ऐसी बातें बोलने से बचें।

इमोशनल मत बनो, रियल लाइफ में जियो


आपका बस इतना कहना आपकी सेंसेटिव गर्लफ्रेंड का दिल तोड़ सकता है। इससे ना केवल वो रिलेशनशिप में खटास महसूस करती हैं बल्कि प्यार को लेकर भी उनकी सोच बदलने लगती है। जब आप उनसे कुछ ऐसा कहते हैं तो उन्हें लगता है कि वो कुछ गलत कर रही हैं और इतना ज़्यादा इमोशनल होना उनके लिए सही नहीं है। सेंसेटिव स्वभाव वाली लड़कियां बड़ी आसानी से किसी के भी साथ घुलमिल जाती हैं। इनसे ऐसा कहना इनका अपमान हो सकता है

handling a sensitive girlfriend is a bit difficult these things can cause a rift in relationships,mates and me,relationship tips

तुम प्यार के लायक नहीं हो

तुम्हें तो हर छोटी-छोटी बात पर झगड़ा करना है, बस। 'तुम प्यार के लायक ही नहीं हो'। कई बार लड़के सेंसेटिव गर्लफ्रेंड से इस तरह के शब्दों का प्रयोग कर जाते हैं। लेकिन इस तरह के शब्दों को करने से पूरी तरह बचना चाहिए। अगर सेंसेटिव गर्लफ्रेंड से आप ऐसा कुछ बोल देते हैं तो उसे काफी हर्ट होगा और वो आपसे नाराज हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत