Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 7 गुणों वाली लड़कियां होती हैं परफेक्ट लाइफ पार्टनर, शादी के बाद जीवन बन जाता हैं स्वर्ग

ऐसी लड़की से शादी होना सौभाग्य की बात है और इन गुणों वाली लड़कियां शादी के बाद आपके जीवन को स्वर्ग बना सकती हैं। आइये जानते हैं लड़कियों के इन गुणों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 23 Jan 2023 4:35:13

इन 7 गुणों वाली लड़कियां होती हैं परफेक्ट लाइफ पार्टनर, शादी के बाद जीवन बन जाता हैं स्वर्ग

शादी किसी के भी जीवन का महत्वपूर्ण फैसला होता हैं जिसपर आपकी आने वाली जिंदगी की खुशियां निर्भर करती हैं। ऐसे में लाइफ पार्टनर ढूंढने के दौरान जल्दबाजी से बचते हुए सोच-समझकर फैसला लेने की जरूरत होती हैं। आपका लिया गया गलत फैसला जिंदगी को बर्बाद कर सकता हैं। खासतौर से लड़के अपने लिए पार्टनर ढूंढते समय कंफ्यूज दिखाई देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए लड़कियों की कुछ ऐसी खूबियों की जानकारी लेकर आए हैं जो इशारा करती हैं कि वे अच्छी पत्नी साबित हो सकती हैं। ऐसी लड़की से शादी होना सौभाग्य की बात है और इन गुणों वाली लड़कियां शादी के बाद आपके जीवन को स्वर्ग बना सकती हैं। आइये जानते हैं लड़कियों के इन गुणों के बारे में...

girls with these 7 qualities are perfect life partners life becomes heaven after marriage,mates and me,relationship tips धर्म का पालन करने वाली लड़कियां

चाणक्य के अनुसार धर्म के प्रति कर्म से जुड़ी स्त्री सही गलत के अंतर को भली भांति जानती है। इससे न सिर्फ वह परिवार को बल्कि समाज को भी सही राह दिखाने में मदद करती है। धर्म में विश्वास रखने वाली स्त्री घर में सुख शांति भंग नहीं होने देती है। अपने बच्चों को भी धार्मिक गुण डालती है। जिससे कई पीढ़ियों का उद्धार होता है।

संतोष में रहने वाली लड़कियां


शादी जीवन का सबसे अहम फैसला होता है और इसमें गलती की कोई गुंजाइश नहीं होती। चाणक्य कहते हैं कि जिन लड़कियों में संतोष करने या इसमें रहने का व्यवहार बसा हुआ होता है, उन्हें अपना जीवनसाथी जरूर बनाना चाहिए। लड़की और लड़कों में लालच का भाव हो, तो ये जीवन में जहर घोलने के बराबर होता है। जिन लड़कियों में लालच का भाव नहीं होता है, वह पति ही नहीं परिवार के लिए भी अच्छी होती हैं। पहले की महिलाएं धैर्य के भाव के साथ शादीशुदा जीवन को व्यतीत करने की कोशिश करती थीं।

girls with these 7 qualities are perfect life partners life becomes heaven after marriage,mates and me,relationship tips क्रोध पर काबू पाने वाली लड़कियां

क्रोध पर काबू पाना न केवल स्त्री बल्कि पुरुष को भी आना चाहिए। क्रोध हमारे अंदर बसा एक काला भाव है, जो पलभर में किसी भी रिश्ते को तोड़ देता है। इतिहास भी गवाह है कि क्रोध पर काबू न पाने की वजह से कई बड़े- बड़े साम्राज्य बर्बाद हो गए। लड़का -लड़की दोनों को अपने क्रोध पर काबू पाना आना चाहिए। ऐसा करने से जीवन सुख से व्यतीत हो सकता है।

'मैं' में न जीने वाली लड़कियां

ऐसी लड़कियां जिनका पूरी जिंदगी 'मैं और मेरा' यानी सिर्फ खुद पर ध्यान केंद्रित रहता है वो किसी और के लिए कुछ भी कर पाने में विफल हो जाती हैं। वहीं इस अहंकार के भाव से उलट जमीन से जुड़ी रहने वाली और दूसरों की केयर करने वाली लड़कियां जानती हैं कि रिश्ते सिर्फ 'मैं' से नहीं चल पाते। वो ये अच्छे से समझती हैं कि 'मैं' से ज्यादा ताकत 'हम' में होती है। यही खूबी लड़कों के दिल में बस जाती है।

girls with these 7 qualities are perfect life partners life becomes heaven after marriage,mates and me,relationship tips सुख-दुख में साथ देने वाली लड़कियां

जो लड़कियां शादी के बाद अपने पति के अलावा किसी ओर मर्द के बारे में नहीं सोचती है। वे पतिव्रता कहलाती है। ऐसी पार्टनर हमेशा सुख-दुख में अपने पति के साथ खड़ी रहती हैं। कभी उन्हें ऐसे मुसीबत में नहीं छोड़ती है। इसलिए शादी के लिए लड़की का चयन करते वक्त उसके चेहरे-मोहरे नहीं बल्कि गुणों और संस्कारों पर ध्यान देना चाहिए।

मर्यादा का ख्याल रखने वाली लड़कियां

शादी के बाद जिस लकड़ी के लिए उनका पति ही सबकुछ होता है। जो भूलकर भी पराए पुरुष के बारे में न सोचती हो ऐसी पत्नी पतिव्रता कहलाती है। ऐसी स्त्रियां कभी अपनी मर्यादा नहीं लांघती हैं। ऐसी स्त्रियां शादी के बाद ये पति का हर सुख-दुख में साथ देती है। चाणक्य कहते हैं कि जीवनसाथी के व्यवहार से उसके सच्चे और अच्छे होने का पता लगाया जा सकता है। इसलिए शादी से पहले लाइफ पार्टनर ऊपरी तौर पर कैसा दीखता उससे ज़्यादा उनके अंदर के गुणों और संस्कारों पर ध्यान देना चाहिए।
girls with these 7 qualities are perfect life partners life becomes heaven after marriage,mates and me,relationship tips दोस्त सा व्यव्हार करने वाली लड़कियां

कपल के बीच में प्यार तो होता ही है, लेकिन पता है उससे भी बेस्ट क्या है? जोड़े का एक-दूसरे का दोस्त बन जाना। जब पत्नी फ्रेंड बन जाए, तो इससे पति अपने दिल की पूरी बात उनके सामने बिना झिझके रख पाते हैं। ये रिश्ते को इतना पॉजिटिव बना देता है कि कोई भी गलतफहमी दोनों के बीच में नहीं आ पाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology