न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने मन से बाहर नहीं आने देती लड़कियां ये बातें, पार्टनर से भी रखती हैं राज

आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें लड़कियां अपने पार्टनर से भी राज रखती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Apr 2022 5:50:21

अपने मन से बाहर नहीं आने देती लड़कियां ये बातें, पार्टनर से भी रखती हैं राज

किसी भी रिलेशनशिप की मजबूती के लिए जरूरी हैं कि आप दोनों पार्टनर एक-दूसरे को अच्छे से जानते हो और पार्टनर की कोई भी बात आपसे छुपी ना हो। कहते हैं ना कि लड़कियों के पेट में कोई बात नहीं पचती हैं और इसी उम्मीद में लड़के सोचते हैं कि उनकी पार्टनर उन्हें अपने बारे में सबकुछ बताती हैं। लेकिन अगर आपको ऐसा लगता कि आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी आपको सब कुछ बताती है तो यहां आप गलत हैं। जी हां, कुछ बातें ऐसी भी होती हैं, जिन्हें लड़कियां किसी के साथ साझा करना पसंद नहीं करती है। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें लड़कियां अपने पार्टनर से भी राज रखती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

girls do not tell these things to any one,mates and me,relationship tips

सहेलियों संग निजी बातें

कई लड़कियां अपनी सहेलियों के साथ हुई पर्सनल बातें अपने पार्टनर को बताना पसंद नहीं करती हैं। अक्सर जब कभी महिलाएं अपने दोस्तों के साथ समय बिताती हैं और इस दौरान काफी गप-शप करती हैं। लेकिन अगर उनका पार्टनर इस मीटिंग का जिक्र करे तो महिलाएं सहेलियों के साथ की गई गर्ल टॉक्स को शेयर करने से कतराती हैं।

पुरुष दोस्तों संग हुई बातें

हो सकता है कि आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी के कुछ पुरुष दोस्त हों। अधिकतर लड़कियां अपने पुरुष दोस्तों के बारे में अपने पार्टनर को नहीं बतातीं। अगर उन्होंने अपने मेल दोस्तों के बारे में आपको बताया भी हो लेकिन उनके साथ होने वाली बातें कभी शेयर नहीं करतीं। लड़कियों को इस बात का भी डर रहता है कि जिस तरह वह अपने मेल दोस्तों के साथ बातचीत करती हैं, कहीं उनका पार्टनर भी महिला दोस्त बनाकर उनके साथ बातें करना न शुरू कर दे।

एक्स या लव अफेयर के बारे में

ब्रेकअप के बाद बेशक कई लोग मूव ऑन कर जाते हैं। लेकिन अपने पास्ट को पूरी तरह से भूला देना नामुमकिन होता है। ऐसे में जाहिर है आपको किसी मौके पर अपने अतीत की याद आने लगती है। इसी कड़ी में लड़कियां भी अपने एक्स की याद आने पर उसे खुद तक ही सीमित रखती हैं।

girls do not tell these things to any one,mates and me,relationship tips

क्रश के बारे में छुपाना

लड़की अपने पार्टनर के सामने अपने क्रश का जिक्र तो कर सकती हैं लेकिन उनके बारे में खुल कर बात नहीं करतीं। वह अपने क्रश की अधिक जानकारी अपने पार्टनर के साथ शेयर नहीं करतीं। कभी कभी तो वह क्रश का नाम तक नहीं बतातीं।

दोस्तों की जानकारी

कई लड़िकयां पार्टनर से अपने दोस्तों की जानकारियां भी छुपाती हैं। जैसे कि अगर वो किसी मेल फ्रेंड से बात कर रहीं हैं, तो इस बारे में लड़कियां अपने पार्टनर को कुछ भी बताने से बचती हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि, ये जानने के बाद उनका पार्टनर भी किसी लड़की से बात करना ना शुरू कर दे।

सुंदरता के राज

महिला मेकअप इस्तेमाल करती हो या किसी तरह का ब्यूटी प्रोडक्ट लेकिन अपने पार्टनर के सामने वह कभी इस बात को शेयर नहीं करतीं। वह हमेशा अपनी सुंदरता का राज छुपाती हैं और मेकअप को नेचुरल ब्यूटी की तरह दिखाती हैं।

girls do not tell these things to any one,mates and me,relationship tips

रिश्तेदारों के बारे में अपने असली विचार

लड़कियां अक्सर अपने परिवार माता पिता, भाई बहन और कजिन आदि की तारीफ करती हैं लेकिन वह अपने पार्टनर के सामने उनके परिवार के साथ होने वाले मनमुटाव या रिश्तेदारों की कमियां छुपाती हैं। परिवार को लेकर वह अपने असली विचार पार्टनर से शेयर नहीं करतीं।

सेक्स लाइफ

ज्यादातर लड़कियां अपने पार्टनर से सेक्स का जिक्र भी बेबाकी से नहीं कर पाती हैं। वहीं कई लड़कियां सेक्स की पोजिशन और सेक्स करने की इच्छा को अपने पार्टनर के साथ खुलकर व्यक्त करने से बचती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती