न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बहन के लिए कर रहे हैं रक्षाबंधन पर तोहफे की तलाश, यहां से ले सकते हैं इसके आईडिया

ऐसे में आपकी चिंता को दूर करते हुए आज हम आपको कुछ गिफ्ट आईडिया बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप बहन के लिए तोहफे का चुनाव कर सकते हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 Aug 2022 4:10:48

बहन के लिए कर रहे हैं रक्षाबंधन पर तोहफे की तलाश, यहां से ले सकते हैं इसके आईडिया

आने वाली 11 अगस्त को रक्षाबंधन का पावन पर्व आने वाला हैं जो भाई-बहन के अटूट प्यार का पर्व हैं। इस दिन सभी बहन अपने भाई को रक्षासूत्र बांधती हैं और भाई अपनी बहन को उसकी सुरक्षा करने का वादा करता है। इसी के साथ ही इस दिन भाई अपने बहन को तोहफा भी देता हैं। जैसे-जैसे यह दिन पास आता जाता हैं भाई चिंतित होने लगता हैं कि अपनी बहन को रक्षाबंधन के मौके पर क्या तोहफा दिया जाए। ऐसे में आपकी चिंता को दूर करते हुए आज हम आपको कुछ गिफ्ट आईडिया बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप बहन के लिए तोहफे का चुनाव कर सकते हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

gift ideas for sister on rakshabandhan,mates and me,rakhi 2022

मेकअप प्रोडक्ट्स

लड़कियों को किसी न किसी तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स की जरूरत होती है। अधिकतर लड़कियों को ये पसंद भी होता है। बहन कॉलेज या ऑफिस जाती हो तो उसे उसकी जरूरत या पसंद का कोई मेकअप प्रोडक्ट्स दे सकते हैं। जैसे आप उनको लिपस्टिक या ग्लाॅस गिफ्ट कर सकते हैं। आईमैक पसंद करती हो तो मस्कारा, काजल भी दे सकते हैं। कई कलर के नेटपेंट्स गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बहन को अच्छे स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी दे सकते हैं। गिफ्ट खरीदने से पहले ध्यान रखें कि बहन किस ब्रांड या अपनी त्वचा के मुताबिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं।

ब्यूटी ट्रीटमेंट

अगर आपकी बहन ब्यूटी कॉन्शियस हैं, तो जान लीजिए कि इन दिनों अक्सर लड़कियां व महिलाएं पार्लर में कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं जैसे हेयर स्पा, बॉडी मसाज, बॉडी पॉलिशिंग आदि। आप चाहे तो उनके लिए किसी अच्छे सैलून का अपॉइंटमेंट बुक करा के उन्हें दे सकते हैं।

पर्स

लड़कियों को हैंडबैग की बहुत जरूरत होती है। कॉलेज जाती हैं, तो भी उन्हें बैग चाहिए होता है। ऐसे में बहन की जरूरत और पसंद के हिसाब से आप बैग पैक, पर्स, हैंडबैग गिफ्ट कर सकते हैं। रक्षाबंधन में समय है, तो आप बहन से बातों बातों में जान सकते हैं कि उन्हें किस तरह का बैग चाहिए। इसके लिए आप उनसे डायरेक्ट पूछ सकते हैं या अपनी माता पिता के जरिए बहन की पसंद का पता लगाकर उसे सरप्राइज कर सकते हैं। 500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक आपके बजट में पर्स या बैग मिल जाएंगे।

हैंडमेड गिफ्ट बॉस्केट बनाकर दें

आप चाहें तो अपनी बहन को रक्षाबंधन पर एक हैंडमेड गिफ्ट बॉस्केट भी बनाकर दे सकते हैं। बस इसमें उसकी पसंदीदा चीजों को डालें। आप बॉस्केट के लिए लकड़ी की टोकरियां, रंगीन रिबन, स्कॉच टेप और एक कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद इसके अंदर कुछ गिफ्ट रखें जैसे सुगंधित मोमबत्तियां, एक हैंडमेड ब्रेसलेट, कुछ चॉकलेट और फैशन एसेसरीज आदि।

gift ideas for sister on rakshabandhan,mates and me,rakhi 2022

स्मार्ट वॉच

रक्षाबंधन के मौके पर बहन को स्मार्टवॉच तोहफे में दे सकते हैं। स्मार्ट वॉच इन दिनों ट्रेंड में है। यह आपकी बहन को आपकी उपस्थिति प्रतिदिन याद दिलाएगी। अगर बहन को घड़ियों का शौक है तो इस बार उन्हें स्मार्ट वॉच गिफ्ट कर सकते हैं। अगर वह एक फिटनेस फ्रीक है तो उसे एक स्मार्टवॉच गिफ्ट में दें, जो उसकी जीवनशैली को और प्रभावी बनाने में मदद करेगी और उसे अपने फिटनेस लक्ष्यों को ट्रैक करने में सक्षम बनाएगी। खास बात ये है कि इस तरह की वॉच भाई और बहन दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।

हेल्थ इंश्योरेंस दें

दुनियाभर में बढ़ती बीमारियों के कारण हेल्थ इंश्योरेंस सबसे अच्छे गिफ्ट में से एक है, जिसे आप अपनी बहन को किसी भी दुर्भाग्यपूर्ण चिकित्सा संकट से बचाने और सुरक्षित करने के लिए दे सकते हैं। आपको उसके लिए ऐसी पॉलिसी चुननी चाहिए, जो अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के शुल्कों को कवर करें और आजीवन अपडेट हो। एक प्रतिष्ठित बीमा कंपनी से एक योजना चुनें, जिसमें कम PED प्रतीक्षा अवधि हो।

रुचि के अनुसार गिफ्ट

यह उनके लिए एक तरह से बेस्ट तथा दिल को खुश कर देने वाला गिफ्ट होगा। जैसे कि यदि आपकी बहन को नॉवेल पढ़ने में अच्छा लगता हैं तो आप उसको कोई अच्छी सी नॉवेल लाकर दे, यदि उसे मूवीज/ सीरीज देखने का शौक हैं तो आप उसकी पसंद की ढेर सारी फिल्में और सीरीज पहले से डाउनलोड करके उसे दे, यदि वह प्रतिदिन योग करती हैं तो उसे योग मैट लाकर दे, यदि उसे बैडमिंटन इत्यादि खेलना पसंद हैं तो उसका एक नया सेट लाकर दे। इसे लाने से पहले आपको यह पता होना चाहिए कि आखिर आपकी बहन को पसंद क्या है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती