न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

New Year 2022 : अपनों को दे इन तोहफों के साथ सरप्राइज, रिश्तों में आएगी मिठास

आज इस कड़ी में हम आपको तोहफे के आईडिया देने जा रहे हैं जो रिश्तों में मिठास लाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं नए साल के तोहफों के इन आइडियाज के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 27 Dec 2021 10:41:39

New Year 2022 : अपनों को दे इन तोहफों के साथ सरप्राइज, रिश्तों में आएगी मिठास

कुछ ही दिनों में नया साल आने वाला हैं और सभी इस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब धूमधाम से नए साल का आगमन किया जाता हैं। सभी नए साल को सेलिब्रेट करते हैं और अपनों को बधाइयां देते हैं। इस दिन कई लोग अपने घर पार्टी रखते हैं और रिश्तेदारों को आमंत्रण देते हैं। इसी के साथ ही अपने अजीज़ दोस्तों और परिवारजनों को तोहफे भी दिए जाते हैं। अब यह विचार किया जाता हैं कि तोहफों में क्या दिया जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको तोहफे के आईडिया देने जा रहे हैं जो रिश्तों में मिठास लाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं नए साल के तोहफों के इन आइडियाज के बारे में।

होम डेकॉर आइटम

पूरी दुनिया में क्रिसमस पर घर सजाने की परंपरा है। इसलिए आप घर सजाने का कोई सामान भी गिफ्ट कर सकते हैं। आप कोई खूबसूरत वॉल पेंटिंग, डिजाइनर कैंडल, फ्लोर या टेबल लैम्प भी दे सकते हैं। इसके अलावा किचन एंड डाइनिंग से जुड़े आइटम भी किसी को भेंट किए जा सकते हैं।

new year 2022,new year gift ideas,gift ideas,new year celebration tips

प्लांट

खुशी के मौकों पर पौधे गिफ्ट करने से बेहतर भला क्या हो सकता है। क्रिसमस पर आप दोस्तों को इंडोर प्लांट गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसी चीजें घर को ना सिर्फ खूबसूरत बनाती हैं, बल्कि रिश्तों में मिठास भी बढ़ाती हैं। आप स्नेक प्लांट, पीस लिलि, फ्लेमिंगो, एलोवेरा या एरिका पाम जैसे प्लांट दे सकते हैं।

टेक गिफ्ट


अगर सामने वाला टेक्नोलॉजी में ज्यादा दिलचस्पी रखता है तो आप उसे कोई गैजेट भेंट कर सकते हैं। आप स्मार्टवॉच या डिजिटल रिस्टबैंड दे सकते हैं। इसके अलावा, वायरलेस ईयरफोन, ईयरबड, प्ले स्टेशन या फिर वीडियो गेम भी अच्छे विकल्प हैं।

new year 2022,new year gift ideas,gift ideas,new year celebration tips

ज्वैलरी

अगर आप किसी लड़की को गिफ्ट देना चाहते हैं तो ज्वैलरी से भला आखिर क्या हो सकता है। आप बाजार से कोई खूबसूरत आर्टिफिशियल ईयर रिंग्स, नेकलेस या ब्रेसलेट खरीदकर दे सकते हैं। इस मौके पर आप उन्हें कोई रिंग भी दे सकते हैं। अगर आपका बजट ज्यादा है तो आप सोने या चांदी की ज्वैलरी भी देख सकते हैं।

स्टेशनरी आइटम


अगर आपका दोस्त पढ़ने-लिखने का शौकीन है तो आप उसे कोई अच्छी किताब भेंट कर सकते हैं। इसके अलावा कोई अच्छा और खूबसूरत पेन भी दे सकते हैं। अगर आप किसी बच्चे को गिफ्ट दे रहे हैं तो कॉमिक बुक, कलरिंग बुक या राइटिंग बोर्ड दे सकते हैं।

स्पोर्ट्स या जिम लवर


अगर आपका दोस्त किसी खेल में दिलचस्पी रखता है या फिटनेस फ्रीक है तो आपको उनकी पसंद अच्छे से पता होनी चाहिए। ऐसे लोगों को आप क्रिकेट बैट, हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन किट, स्पोर्ट्स टी-शर्ट या स्पोर्ट्स शूज़ जैसी चीजें गिफ्ट कर सकते हैं। अगर वो जिम जाने के शौकीन हैं तो आप फिजिकल वर्कआउट के लिए कोई इक्विपमेंट भी दे सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत