न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

International Women's Day 2022 : सम्मान जाहिर करते हुए महिलाओं को दे गिफ्ट, यहां से ले आईडिया

महिला दिवस के मौके पर इन सभी महिलाओं के प्रति सम्मान जाहिर करते हुए उन्हें आप गिफ्ट दे सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ गिफ्ट आइडियाज लेकर आए हैं जिनकी मदद से उनकी अहमियत को दिखाते हुए उनका सम्मान करें। तो आइये जानते हैं आप उन्हें क्या गिफ्ट दे सकते हैं...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Mar 2022 1:58:02

International Women's Day 2022 : सम्मान जाहिर करते हुए महिलाओं को दे गिफ्ट, यहां से ले आईडिया

हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तौर मनाया जाता है जो महिलाओं के सम्मान में होता हैं। हांलाकि महिलाओं का सम्मान तो हर दिन होना चाहिए जो कि समाज की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। अच्छे समाज को बनाने में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं का योगदान हैं, यह कहना गलत नहीं होगा। हर किसी की जिंदगी में महिला के रूप में मां, बहन, जीवनसाथी या सहकर्मी होते हैं जो बहुत अहमियत रखते हैं। महिला दिवस के मौके पर इन सभी महिलाओं के प्रति सम्मान जाहिर करते हुए उन्हें आप गिफ्ट दे सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ गिफ्ट आइडियाज लेकर आए हैं जिनकी मदद से उनकी अहमियत को दिखाते हुए उनका सम्मान करें। तो आइये जानते हैं आप उन्हें क्या गिफ्ट दे सकते हैं...

gift ideas for international womens day,mates and me,relationship tips

मां के लिए कुछ खास

मां के प्यार और समर्पण के लिए कोई खास दिन नहीं होता है। लेकिन अगर आप अपनी भावनाओं और प्यार को दर्शाना चाहते हैं तो इस दिन गिफ्ट दे सकते हैं। आप चाहे तो मां को उसकी जरुरत का समान दे सकते हैं। जिसमें किचन की इलेक्ट्रानिक चीजें, सजावट के लिए कोई समान दे सकते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो ज्वैलरी, साड़ी, पुरानी तस्वीरों का कोलाज आदि भी दे सकते हैं। इसके अलावा आप चाहते हैं कि आपकी मां हमेशा फिट रहे तो इसके लिए उन्हें योग की सीडी, किताबें आदि दे सकते हैं।

फोटो फ्रेम से लेकर कार्ड तक

आज के दौर में पुरुषों की तरह महिलाएं भी काम पर जाती हैं। ऐसे में अगर आपकी मां, बहन या पार्टनर दफ्तर जाते हैं, तो भी आप उनके लिए खास गिफ्ट दे सकते हैं। आप उन्हें कोई फोटो फ्रेम दे सकते हैं, जिसे वो अपनी काम करने वाली डेस्क पर लगा सकती हैं। आप उन्हें कोई अच्छा सा कार्ड बनाकर दे सकते हैं, आप उन्हें कोई नोटबुक और पेन दे सकते हैं। यही नहीं, आप उन्हें लैपटॉप बैग भी दे सकते हैं।

बहन के लिए कुछ स्पेशल

बहन के गिफ्ट्स की लिस्ट काफी लंबी होती है। जिसे वह हमेशा अपने भाई के सामने रखती रहती हैं। लेकिन आप चाहे तो इस खास मौके पर अपनी प्यारी सी बहन को गिफ्ट दे सकते हैं। इस दिन आप उसे फिट रहने के लिए फिटनेस बैंड दे सकते हैं। इसके अलावा बैग, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, ब्यूटी इलेक्ट्रानिक प्रोडक्ट्स या फिर कोई गैजैट्स दे सकते हैं।

gift ideas for international womens day,mates and me,relationship tips

ड्रेस या मेकअप का सामान

इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आप अपनी मां, बहन या पार्टनर को कोई अच्छी ड्रेस दे सकते हैं। ये साड़ी, सूट या फिर उनकी पसंद की कोई भी ड्रेस हो सकती है। इसे पाकर महिलाएं काफी खुश हो सकती हैं। इसके अलावा आप उन्हें मेकअप का सामान भी दे सकते हैं। ये बात सभी जानते हैं कि महिलाओं को सजना-संवरना काफी पसंद होता है। ऐसे में अगर आप उन्हें मेकअप का सामान देते हैं, तो वो इसे पाकर काफी खुश हो सकती हैं।

पार्टनर के लिए

महिला दिवस के खास मौके पर आपकी पार्टनर भी खास गिफ्ट की हकदार है। यूं भी एक व्यक्ति के जीवन में लाइफ पार्टनर की खास जगह होती हैं। इस दिन अपनी पत्नी या फिर खास दोस्त को खास बनाने के लिए कुछ गिफ्ट्स दे सकते हैं। जिसमें आप गिफ्ट बाउचर, सैलून बाउचर, मेकअप किट, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, गैजैट्स या फिर किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं।

घर पर बना सकते हैं उनकी पसंद की डिश

आप हर दिन अपने घर पर अपनी मां के हाथ का बना खाना खाते हैं। महिलाएं हर दिन घर के सदस्यों के लिए खाना बनाती हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो आप उनके लिए कुछ खास डिश बनाकर उन्हें गिफ्ट दे सकते हैं। आप चाहें तो इस दिन खाना बनाने की पूरी जिम्मेदारी ले सकते हैं या फिर अपने घर की महिलाओं की पसंद की डिश बनाकर उन्हें खिला सकते हैं। यकीन मानिए इससे उन्हें काफी अच्छा और गर्व महसूस होगा।

gift ideas for international womens day,mates and me,relationship tips

ऑफिस सहकर्मी के लिए खास तोहफा

अगर आप ऑफिस में काम करने वाली महिलाओं के दिन ये दिन खास बनाना चाहते हैं तो आप उन्हें अच्छी सी पानी की बोतल दे सकते हैं जो उनकी सेहत के लिए भी अच्छी है। इसके अलावा आप कप, कार्ड होल्डर, ईयरफोन, ब्लूटूथ स्पीकर, लैपटॉप बैग, पेन, सेल्फी स्टिक आदि दे सकते हैं।

ज्वेलरी दे सकते हैं आप

ये बात सभी जानते हैं कि महिलाओं को ज्वलेरी काफी पसंद होती है, और कहा भी जाता है कि महिलाएं श्रृंगार बिना अधूरी होती हैं। ऐसे में इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आप उन्हें गिफ्ट में उनकी पसंद की ज्वेलरी दे सकते हैं। अंगूठी, कानों के झुमके, नेकलेस, कंगन आदि कुछ भी आप महिलाओं को गिफ्ट करके उन्हें स्पेशल महसूस करा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती