न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए लें सकते है तकनिकी की मदद, इस तरह करें गैजेट्स का इस्तेमाल

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह गैजेट्स की मदद से रिश्ते को मजबूत बनाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इसके तरीकों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 24 Jan 2022 4:26:11

रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए लें सकते है तकनिकी की मदद, इस तरह करें गैजेट्स का इस्तेमाल

वर्तमान का समय तकनिकी के लिए जाना जाता हैं जहां बड़ों से लेकर बच्चों के हाथ में स्मार्ट फोन देखा जा सकता हैं। आज के समय में अपनी जिन्दगी से जुड़े कई काम इन गैजेट्स पर ही हो जाते हैं। लेकिन जब बात की जाती हैं गैजेट्स और पर्सनल लाइफ की तो कहा जाता हैं कि गैजेट्स के कारण रिश्तों में दूरियां आने लगी हैं। लेकिन हर सिक्के के दो पहलू होते हैं और आप इन्हीं गैजेट्स का इस्तेमाल अपनी रिलेशनशिप में प्यार बढ़ाने और नजदीकियां लाने के लिए कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह गैजेट्स की मदद से रिश्ते को मजबूत बनाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इसके तरीकों के बारे में...

strengthen your relationship,mates and me,relationship tips


गैजेट्स से करें प्यार का इजहार

आप अपने पार्टनर को चाहे कितना भी प्यार करते हों, लेकिन उसका इजहार करना भी उतना ही जरूरी होता है। यह आपके रिश्ते को और अधिक खुशनुमा व मजबूत बनाता है। ऐसे में आप गैजेट्स को ही अपने प्यार के इजहार का जरिया बना सकती हैं। आप अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने पार्टनर के लिए एक प्यारा सा नोट लिख सकते हैं या फिर कुछ अच्छी यादों की तस्वीरें शेयर कर सकती हैं। ऐसा करके आप अपने पार्टनर को इस बात का अहसास करवा सकती हैं कि सालों बाद भी आप दोनों के बीच रिश्ते के शुरूआती दिनों जैसी गरमाहट है।

गैजेट्स से करें प्यारी नोंक-झोंक

प्यार के रिश्ते में कपल्स के बीच एक खट्टी-मीठी नोंक-झोंक होना भी बेहद जरूरी है। ऐसे में भी आप गैजेट्स की मदद लें। आप अपने पार्टनर की कोई क्यूट सी तस्वीर उसे भेजें और फिर देखें आपकी नोंक-झोंक किस तरह शुरू हो जाती है। इसी तरह, आप गैजेट्स की मदद से उन्हें हर दिन प्यारा सा मैसेज अवश्य भेजें। भले ही आप दोनों साथ में रहते हों, लेकिन ऑफिस टाइमिंग के बीच में जब आपका मैसेज उन्हें मिलेगा तो इससे उनके चेहरे पर एक मधुर मुस्कान आ जाएगी और वह भी आपसे जल्द से जल्द मिलना चाहेंगे। आप चाहें तो गैजेट्स के माध्यम से थोड़ी नॉटी टॉक भी कर सकते हैं। यह भी आपके रिलेशन को स्पाइसअप करता है।

गैजेट्स में खेलें लव गेम

रिश्ते में नयापन बनाए रखने के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अलग करते रहने की जरूरत होती है। इस तरह से भी गैजेट्स आपके काफी काम आ सकते हैं। आप अपने मोबाइल या लैपटॉप आदि में कई कपल्स गेम खेल सकते हैं। इस तरह आप ना केवल एक अच्छा वक्त एक-दूसरे के साथ बिता पाएंगे, बल्कि गेमिंग के जरिए आपको अपने पार्टनर के बारे में ऐसी कई बातों को जानने का भी मौका मिलेगा, जिसके बारे में आपको पहले नहीं पता होगा। इस तरह, यह आप दोनों को एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने में भी मदद करेंगे।

strengthen your relationship,mates and me,relationship tips

गैजेट्स से करें सरप्राइज प्लान

सरप्राइजेस हम सभी को अच्छे लगते हैं, लेकिन इसे प्लान करना कई बार काफी कठिन हो जाता है। लेकिन अगर आप अपने पार्टनर के लिए कुछ खास व अलग करना चाहती हैं तो उनके लिए गैजेट्स की मदद से ही सरप्राइज प्लॉन कर सकती हैं। आप उनके लिए एक डेट नाइट बुक कर सकती हैं या फिर स्पा आदि की सर्विस होम सर्विस के लिए ही बुक कर सकती हैं। इस तरह, जब आपका सरप्राइज घर पर आएगा तो उन्हें यकीन ही नहीं होगा। हालांकि, कोशिश करें कि आप सरप्राइज बर्थडे या एनिवर्सरी पर प्लॉन ना करें, बल्कि यूं ही किसी आम दिन में ऐसा करें। ऐसा करने से उन्हें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं होगी कि आप उनके लिए कुछ खास करने वाले हैं और वह एकदम से चौंक जाएंगे।

गिफ्ट में दें गैजेट्स

चूंकि गैजेट्स आज हम सभी की जिन्दगी का अहम् हिस्सा बन गए हैं। घर के कामों से लेकर ऑफिस वर्क के दौरान तरह-तरह के गैजेट्स की हमें जरूरत पड़ती है। ऐसे में अपने रिश्ते में मिठास घोलने के लिए आप अपने पार्टनर को एक गैजेट्स भी गिफ्ट में दे सकते हैं। हालांकि, इस बात का भी ध्यान रखें कि आप उन्हें ऐसा गैजेट दें, जिनकी उन्हें वास्तव में जरूरत हो। मसलन, अगर आपके पार्टनर को सजने-संवरने का शौक है तो आप उनके लिए एक हेयर स्ट्रेटनर या कर्लिंग आयरन दे सकते है। वहीं, घर के कामों में उनकी मदद करने के लिए एक वैक्यूम क्लीनर दिया जा सकता है। अगर आपके पार्टनर फिटनेस फ्रीक हैं तो उससे जुड़ा कोई गैजेट आप उन्हें गिफ्ट करें। इस तरह आप अपना प्यार उनके प्रति प्रदर्शित कर सकते हैं।

नो गैजेट्स पॉलिसी

यकीनन गैजेट्स आपके रिश्ते को और भी ज्यादा प्यार भरा बनाने में मदद करते हैं, लेकिन आपको यह भी समझना होगा कि कब आपको इसे दूर रखने की जरूरत है। मसलन, अगर आप दोनों साथ में डिनर कर रहे हैं या फिर बेडरूम में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं तो कोशिश करें कि टीवी, मोबाइल या लैपटॉप आदि को दूर ही रखें। ऐसा करने से आप बेहद कम वक्त में भी एक अच्छा वक्त साथ में बिता पाएंगे और अपने रिश्ते को मजबूत बना पाएंगे। अमूमन देखने में आता है कि कपल्स टाइम ना होने या फिर रिलेशन में कम्युनिकेशन गैप की शिकायत करते हैं। हालांकि, अगर आप नोटिस करेंगे तो पाएंगे कि इसकी वजह समय की कमी नहीं होती है, बल्कि उस समय में गैजेट्स का साथ होना होता है। इसलिए आप दिन का कुछ वक्त ऐसा अवश्य रखें जो सिर्फ आप दोनों के लिए हो और उस समय आप दोनों ही नो गैजेट्स पॉलिसी अपनाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत