न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Friendship Day 2023 : आखिर क्यों जरूरी हैं अच्छे दोस्त, यहां जानें इसके कारण

कहते हैं कि पूरी दुनिया जब आपके खिलाफ हो तो सबसे बड़ा सहारा दोस्त ही होते हैं। दोस्ती एक खट्टा मीठा रिश्ता होता है जिसके कई रूप होते हैं। यह एक ऐसा रिश्ता है जो हर उम्र के लोगों के लिए जरूरी होता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 31 Jul 2023 7:48:42

Friendship Day 2023 : आखिर क्यों जरूरी हैं अच्छे दोस्त, यहां जानें इसके कारण

कहते हैं कि पूरी दुनिया जब आपके खिलाफ हो तो सबसे बड़ा सहारा दोस्त ही होते हैं। दोस्ती एक खट्टा मीठा रिश्ता होता है जिसके कई रूप होते हैं। यह एक ऐसा रिश्ता है जो हर उम्र के लोगों के लिए जरूरी होता है। दोस्ती का रिश्ता बेहद अटूट होता है। यह एक ऐसा रिश्ता होता है, जो खून का नहीं होते हुए भी उससे बढ़कर होता है। कहा जाता है कि वो लोग किस्मत वाले होते हैं जिन्हें जीवन में सच्चे और अच्छे दोस्त मिलते हैं। दोस्ती के इस समर्पण और भावना को जिंदा रखने के लिए हर साल अगस्त माह के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है जो कि इस बार 6 अगस्त को मनाया जाना हैं। इस मौके पर आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर दोस्त क्यों जरूर होते हैं और ये कैसे आपकी जिंदगी को प्रभावित करते हैं।

friendship day 2023,importance of good friends,why good friends are essential,celebrating friendship day,friendship day reasons,benefits of having good friends,meaning of true friendship,friendship day celebration 2023,friendship and its significance,friendships that last forever,role of friends in our lives,friendship day special,friendship bonds and connections,friendships that matter,valuing true friends,friends who support and uplift,friendship and mental well-being,cherishing friendships on friendship day,the joy of true friends,marking friendship day 2023

आपके सोशल स्किल्स को बढ़ाते हैं

आपके दोस्त आपको कंफर्ट जोन से बाहर निकलने में मदद करते हैं। वे आपको ऐसी जगह या ऐसे इवेंट में ले जाने की जिद करते हैं, जिनसे आप डरते या कतराते हैं। असल में वे आपकी सीमाओं को जानते हैं और उन्हें तोड़ने की कोशिश करते हैं। दोस्त आपको लोगों से घुलने-मिलने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और जो आपके लिए सही नहीं है, उनसे दूर रहने की सलाह भी देते हैं।

अच्छी आदतें होती हैं विकसित

अध्ययन के अनुसार, अकेले जिम जाने की बजाय दोस्तों के साथ जिम जाने से आपको अधिक फायदा होता है। इसी तरह आपको दोस्तों से अच्छी आदतें सीखने को मिलती है जैसे तम्बाकू और स्मोकिंग से बचना। दोस्त आपको ज्यादा शराब पीने या खराब जीवनशैली की आदतों से बचने में मदद करते हैं। इसके अलावा अपने दोस्त के साथ जिम जाने की आदत डालकर आप खुद को फिट और हेल्दी भी रख सकते हैं।

friendship day 2023,importance of good friends,why good friends are essential,celebrating friendship day,friendship day reasons,benefits of having good friends,meaning of true friendship,friendship day celebration 2023,friendship and its significance,friendships that last forever,role of friends in our lives,friendship day special,friendship bonds and connections,friendships that matter,valuing true friends,friends who support and uplift,friendship and mental well-being,cherishing friendships on friendship day,the joy of true friends,marking friendship day 2023

बुरे समय में करते हैं आपकी मदद

अच्छे या असली दोस्त हमेशा ईमानदार होते हैं और चाहे कुछ भी हो जाए हमेशा आपके साथ खड़े होते हैं। वे आपके आंसुओं को पोंछते हैं, जब आप गिरते हैं तो आपको उठाते हैं, कठिन समय में रोने के लिए अपना कंधा देते हैं। वे आपके जीवन के सभी क्षणों में आपके साथ रहते हैं। वे आपकी असफलताओं के बाद आपके दर्द को सुनते हैं और आपको जीवन में विफलता के बाद किस तरह वापसी की जाए इस बात की सलाह देते हैं।

आपको दिखाते है सच्चाई का आईना

दोस्त समय-समय पर आपको जिंदगी की हकीकत से जोड़ कर रखते हैं। वे आपको बताते हैं कि जिदंगी आसान नहीं है। जिंदगी में कभी-कभी चुनौतियां आती हैं, जिनका डटकर सामना करना पड़ता है। कई बार उन चुनौतियों का सामना करने में आप हार भी जाते हैं। इसी तरह वे आपके पहनावे, व्यवहार पर भी पूरा ध्यान रखते हैं। आपके लिए क्या सही है और क्या नहीं, वे ये सब आपको बताते हैं। वे आपकी बेहतर इंसान बनने में मदद करते हैं।

friendship day 2023,importance of good friends,why good friends are essential,celebrating friendship day,friendship day reasons,benefits of having good friends,meaning of true friendship,friendship day celebration 2023,friendship and its significance,friendships that last forever,role of friends in our lives,friendship day special,friendship bonds and connections,friendships that matter,valuing true friends,friends who support and uplift,friendship and mental well-being,cherishing friendships on friendship day,the joy of true friends,marking friendship day 2023

बढ़ता है कॉन्फिडेंस लेवल

दोस्त होने से आपका सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ता है। इससे आपको अपने जीवन में किसी भी समस्या के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण रखने में मदद मिलती है। आपको मानसिक संतुष्टि और शांति मिलती है। दोस्त तनाव कम करने का बेहतर जरिया हैं। आप दोस्तों के साथ खुश रहते हैं और हंसने से आपको कई स्वास्थ्य फायदे होते हैं। इससे आपका तनाव और अवसाद कम होता है।

सेहत होती है बेहतर

यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना में हुए एक अध्ययन में पाया गया कि खराब सामाजिक संबंधों वाले लोगों में बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है, लेकिन जिन लोगों के पास अच्छे दोस्त होते हैं उनके सामाजिक संबंध बेहतर होते हैं और बीमारियों का खतरा दूर होता है। एक शोध में पाया गया कि जीवन में दोस्तों के होने से सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जिनके पास अच्छे दोस्त होते हैं वे दूसरों की तुलना में ज्यादा जीते हैं। अगर आप लंबे समय तक सेहतमंद रहना चाहते हैं तो किसी को अपना अच्छा दोस्त जरूर बनाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग

15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट

EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज

अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध

असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित

अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म

10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद

यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल

शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज

Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट

शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम

सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान

7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत