न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi 2023 : क्या शादी के बाद यह है आपकी पहली होली? जानें इसे यादगार बनाने के तरीके

शादी के बाद का पहला साल दोनों पार्टनर के लिए बहुत स्पेशल होता हैं जिसमे आया हर एक त्योहार एक सेलेब्रेशन की तरह मनाया जाता हैं ताकि यादगार बनाया जा सके। नया परिवार, नया घर और एक खास पार्टनर, ये सब चीजें मिलकर त्योहार की खुशी को बढ़ा देती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 06 Mar 2023 10:34:23

Holi 2023 : क्या शादी के बाद यह है आपकी पहली होली? जानें इसे यादगार बनाने के तरीके

शादी के बाद का पहला साल दोनों पार्टनर के लिए बहुत स्पेशल होता हैं जिसमे आया हर एक त्योहार एक सेलेब्रेशन की तरह मनाया जाता हैं ताकि यादगार बनाया जा सके। नया परिवार, नया घर और एक खास पार्टनर, ये सब चीजें मिलकर त्योहार की खुशी को बढ़ा देती हैं। और बात जब होली की हो, तो उत्साह और रोमांच का लेवल देखते ही बनता हैं। रंग-बिरंगे गुलाल रिश्तों में भी खुशहाली की रंगत लाते हैं। शादी के बाद पहली होली बहुत खास मानी जाती है। ऐसे में अगर आप भी शादी के बाद पहली बार होली सेलिब्रेट करने जा रहे हैं तो कुछ आसान तरीकों से आप इस त्योहार को जिन्दगी भर के लिए यादगार बना सकते हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

holi 2023,holi celebration,first holi celebration after marriage,relationship tips in hindi

होली की खास डिश

किसी भी त्योहार पर लजीज व्यंजन बनते हैं। होली के मौके पर भी कुछ स्पेशल नाश्ता या लंच बना सकते हैं। पार्टनर की पसंद का ख्याल रखते हुए डिश बनाएं। पहली होली आपके और उनकी पसंद के नाश्ते से होगी, तो उनका दिन भी बन जाएगा और होली यादगार हो जाएगी।

होली पार्टी प्लान करें

ससुराल की पहली होली को यादगार बनाने के लिए आप होली की पार्टी प्लान कर सकती हैं। ऐसे में रिश्तेदारों और दोस्तों को भी पार्टी में इनवाइट करें। इससे ना सिर्फ आपको सभी के साथ फेस्टिवल सेलिब्रेट करने का मौका मिलेगा, बल्कि आप लोगों के बारे में ज्यादा बेहतर तरीके से भी जान पाएंगी।

holi 2023,holi celebration,first holi celebration after marriage,relationship tips in hindi

रंग लगाकर करें शुरुआत

होली की शुरुआत अपने पार्टनर को खास महसूस कराकर करें। शादी के बाद पहली होली है तो पार्टनर के लिए अपने चेहरे को बेरंग रखें और उन्हें सबसे पहले मौका दें कि वह आपको रंग लगाएं। साथ ही होली की सुबह की शुरुआत आप भी उनके गालों को गुलाल से रंग के शुरू करें।

सब ट्राई करें

शादी के बाद पति के साथ पहली होली है तो खुलकर मनाएं। अगर आप दोनों की सहमति है तो वह सब ट्राई करें जो होली के उत्साह को और भी बढ़ाता है। मगर ध्यान से। मौज-मस्ती में खुद को इतना ना डुबो लें कि आप अपने आप को ही संभाल ना सकें। क्योंकि पहली होली के चक्कर में अपना इम्प्रैशन खराब करने का रिस्क लेना सही नहीं है।

holi 2023,holi celebration,first holi celebration after marriage,relationship tips in hindi

होली पर डांस

होली पर मौज मस्ती और नाच गाना भी होता है। आप भी पार्टनर संग होली के मौके पर डांस कर सकते हैं। हालांकि ऐसा जरूरी नही कि होली के उल्हड़ गानों पर डांस किया जाए, आप स्लो और रोमांटिक म्यूजिक पर भी जीवनसाथी संग डांस कर सकते हैं।

मिलकर खाना बनाएं

होली का मतलब यह नहीं है कि एक बाहर जाकर होली खेले और दूसरे की होली किचन में ही खत्म हो जाए। ऐसे में आपको पार्टनर की हेल्प जरूर करनी चाहिए। ऐसा करके आप दोनों अपने लिए काफी टाइम बचा लेंगे और किचन में भी एक-दूसरे का साथ मिलेगा।

holi 2023,holi celebration,first holi celebration after marriage,relationship tips in hindi

होली का तोहफा

शादी के बाद पहली होली को यादगार बनाने के लिए जीवनसाथी को एक खास तोहफा देकर स्पेशल महसूस करा सकते हैं। गिफ्ट महंगा न हो, लेकिन उनकी पसंद और जरूरत का हो सकता है। जब भी वह उस तोहफे को देखेंगे आप दोनों की पहली होली की याद ताजा हो जाएगी।

साथ वक्त बिताएं

शादी के पहले आपने अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ कई बार होली मनाई होगी। लेकिन शादी के बाद जीवनसाथी के साथ आपकी पहली होली है। इस बात का ध्यान रखें और इस बार होली पार्टनर के साथ मनाएं। शाम में रंग खेलने के बाद अक्सर पुरुष अपने दोस्तों या रिश्तेदारों में व्यस्त हो जाते हैं। लेकिन इस बार पार्टनर का साथ दें। घर पर आने वाले मेहमानों और परिजनों की मिलकर मेहमान नवाजी करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत