न्यूज़
Budget 2026 Yogi Adityanath Tejashwi Yadav Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लड़कों से पहली मुलाकात के दौरान उनमें ये खूबियां ढूंढती हैं लड़कियां, आइये जानें

किसी भी रिलेशनशिप की शुरुआत अचानक नहीं होती हैं उसके लिए पहले मुलाकात होती हैं, फिर बात होती हैं और तब कहीं बात बनती हैं। पहली मुलाकात ही होती हैं जब आपका इम्प्रेशन किसी दूसरे पर पड़ता हैं। ऐसे में किसी लड़के से पहली मुलाकात लड़की के लिए बेहद खास होती हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 13 Oct 2022 4:37:10

लड़कों से पहली मुलाकात के दौरान उनमें ये खूबियां ढूंढती हैं लड़कियां, आइये जानें

किसी भी रिलेशनशिप की शुरुआत अचानक नहीं होती हैं उसके लिए पहले मुलाकात होती हैं, फिर बात होती हैं और तब कहीं बात बनती हैं। पहली मुलाकात ही होती हैं जब आपका इम्प्रेशन किसी दूसरे पर पड़ता हैं। ऐसे में किसी लड़के से पहली मुलाकात लड़की के लिए बेहद खास होती हैं। लड़के को लेकर उनके मन में कई सवाल होते हैं। पहली मुलाकात में लड़कियां लड़कों के अंदर कई तरह के स्वभाव को ढूंढने की कोशिश करती हैं जिसका असर उनके आगे आने वाले रिश्ते पर पड़ना तय हैं। ऐसे में लड़कों को भी इन चीजों को जानते हुए ध्यान रखने की जरूरत हैं ताकि खुद की छवि अच्छी बनाई जा सकें। हम यहां आपको बताने जा रहे हैं उन चीजों के बारे में जो पहली मुलाकात में लड़कियां नोटिस करती हैं।

first date tips in hindi,dating tips,dating,relationship tips

आत्मविश्वास

लड़कियां देखती हैं कि लड़के के अंदर कितना आत्मविश्वास भरा है। लड़के ने कौन से ब्रैंड के कपड़े पहने हैं या फिर उसके पैरों में कौन से ब्रांड के जूते हैं इससे लड़कियों को कोई फर्क नहीं पड़ता बल्कि वह देखती हैं कि उनके साथ डेट कर रहा लड़का कितना कॉन्फीडेंट है। आप चाहे कितने भी फन लविंग क्यों न हों लेकिन अगर आपके भीतर आत्मविश्वास की कमी है तो समझिए लड़कियां आपको रिजेक्ट कर सकती हैं।

ईमानदार

लड़कियों को ईमानदार लड़के पसंद होते हैं। पहली डेट पर लड़की के साथ खुलकर बात करें लेकिन ज्यादा मजाकिया न बनें। किस विषय पर कितना बोलना इस बात का ध्यान रखें। अगर आप किसी विषय पर ज्यादा नहीं जानते हैं तो साफ मना कर दें। झूठ न बोलें।

बॉडी लैंग्वेज

लड़कियां लड़कों के बॉडी लैंग्वेज को देखकर ही उनके स्वभाव के बारे में पता लगाती हैं। जो लड़का पहली मुलाकात में ही बात करते समय ज्यादा हाथ-पैर हिलाए और चेहरे पर अलग-अलग रिऐक्शन देता है। वह लड़के लड़कियों को ज्यादा पसंद नहीं होते।

पर्सनल हाइजीन

लड़कियां अक्सर लड़कों के साथ पहली डेट पर पर्सनल हाइजीन भी देखती हैं। अगर आपके नाखून बड़े और गंदे हैं या फिर आपके बाल बिखरे हुए हैं तो समझिए आपकी पहली डेट ही आखिरी डेट हो सकती है। पहली डेट पर जाने से पहले अपनी साफ-सफाई के बारे में ध्यान जरूर दें।

first date tips in hindi,dating tips,dating,relationship tips

आई कॉन्टेक्ट

आई कॉन्टेक्ट आपके कॉन्फीडेंस को दर्शाता है। आप कितने कॉन्फीडेंट हो यह आपकी आंखे बता देती हैं। लड़कियां पहली मुलाकात में देखती हैं कि वह जिस लड़के के साथ डेट कर रही हैं उसकी नजरें कहां हैं। क्या बात करते वक्त वो अपनी आंखें चुरा रहा है। लड़कियां बहुत जल्दी ही बुरी निगाहों को भांप लेती है। पहली डेट पर अगर आप लड़की के साथ आई कॉन्टेक्ट की जगह अपने फोन पर लगे हैं तो इससे गलत प्रभाव पड़ता है। बात करते वक्त कॉन्फिडेंस के साथ आई कॉन्टेक्ट बनाए रखें।

मुस्कुराहट

लड़कियां लड़कों की मुस्कुराहट की तरफ भी बहुत ध्यान देता है। मगर इस बारे में ज्यादा सोचने की आवश्यकता नहीं है मुस्कुराता हुआ इंसान हर किसी को अच्छा लगता है। अगर आप भी पहली बार किसी लड़की से मिलने जा रहे है तो चेहरे पर हल्की सी मुस्कुराहट जरूर रखें।

व्यवहार

पहली डेट पर लड़कियां देखती हैं कि लड़के में कितनी समझदारी है। लड़का दूसरों के साथ किस तरह का व्यवहार करता है। अगर आप किसी लड़की के साथ पहली डेट पर जा रहे हैं तो आपको अपने आसपास के लोगों से अच्छा व्यवहार करना होगा क्योंकि लड़कियां इस बात का विशेष ध्यान रखती हैं। पहली ही डेट पर किसी के साथ बहसबाजी न करें। किसी के साथ झगड़ा न करें और अपश्बद भी न कहें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

IND vs PAK: टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों ने तोड़ा पाकिस्तान का आत्मविश्वास, बने जीत के नायक
IND vs PAK: टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों ने तोड़ा पाकिस्तान का आत्मविश्वास, बने जीत के नायक
IND vs PAK: ईशान किशन ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड जो धोनी-पंत भी नहीं बना पाए, बने पहले भारतीय विकेटकीपर
IND vs PAK: ईशान किशन ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड जो धोनी-पंत भी नहीं बना पाए, बने पहले भारतीय विकेटकीपर
पाकिस्तान के खिलाफ बेटे की तूफानी पारी देख भावुक हुए ईशान किशन के पिता, बोले– 'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता'
पाकिस्तान के खिलाफ बेटे की तूफानी पारी देख भावुक हुए ईशान किशन के पिता, बोले– 'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता'
पोस्ट ऑफिस की खास स्कीम: ₹1 लाख निवेश पर मिलेगा ₹44,995 का तय ब्याज, सुरक्षित रिटर्न के साथ सरकारी भरोसा
पोस्ट ऑफिस की खास स्कीम: ₹1 लाख निवेश पर मिलेगा ₹44,995 का तय ब्याज, सुरक्षित रिटर्न के साथ सरकारी भरोसा
‘सांसद बनने की योग्यता नहीं, फिर भी नेता प्रतिपक्ष’, केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार
‘सांसद बनने की योग्यता नहीं, फिर भी नेता प्रतिपक्ष’, केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार
बेजान और डल स्किन के लिए रामबाण है मुल्तानी मिट्टी, जानें सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल
बेजान और डल स्किन के लिए रामबाण है मुल्तानी मिट्टी, जानें सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल
जिद्दी ब्लैक हेड्स हटाने का नया जुगाड़, अंडा और टिशू पेपर से मिनटों में पाएं साफ स्किन, देखें वीडियो
जिद्दी ब्लैक हेड्स हटाने का नया जुगाड़, अंडा और टिशू पेपर से मिनटों में पाएं साफ स्किन, देखें वीडियो
₹19,000 की भारी कटौती के साथ मिल रहा है OnePlus का प्रीमियम फोन, Amazon पर सीमित समय के लिए शानदार ऑफर
₹19,000 की भारी कटौती के साथ मिल रहा है OnePlus का प्रीमियम फोन, Amazon पर सीमित समय के लिए शानदार ऑफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में हुई औपचारिक घोषणा
केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में हुई औपचारिक घोषणा
बिहार की सियासत में नई सरगर्मी, AIMIM के मंच पर दिखे आईपी गुप्ता, क्या महागठबंधन से दूरी के संकेत?
बिहार की सियासत में नई सरगर्मी, AIMIM के मंच पर दिखे आईपी गुप्ता, क्या महागठबंधन से दूरी के संकेत?
सिर्फ सेहत नहीं, स्किन के लिए भी कमाल है अमरूद, जानें घर पर कैसे तैयार करें असरदार फेस पैक
सिर्फ सेहत नहीं, स्किन के लिए भी कमाल है अमरूद, जानें घर पर कैसे तैयार करें असरदार फेस पैक
बसपा और कांग्रेस के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- इससे PDA को मिलेगी मजबूती
बसपा और कांग्रेस के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- इससे PDA को मिलेगी मजबूती
Post Office RD स्कीम में हर महीने ₹3500 निवेश करें तो 5 साल बाद कितना मिलेगा? जानें पूरी गणना
Post Office RD स्कीम में हर महीने ₹3500 निवेश करें तो 5 साल बाद कितना मिलेगा? जानें पूरी गणना
शहद की तासीर और सेवन का सही तरीका, जान लीजिए सेहत के लिए कितना फायदेमंद है हनी?
शहद की तासीर और सेवन का सही तरीका, जान लीजिए सेहत के लिए कितना फायदेमंद है हनी?