न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Happy Father’s Day Wishes: 'पिता के बिना जिंदगी वीरान होती है...', फादर्स डे पर शेयर करें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश

माता-पिता की हमारे जीवन में सबसे अलग जगह होती है। मां हमें प्यार और ममता देती हैं वहीं पिता जीवन की मजबूत नींव रखते हैं। पिता अपनी पूरी जिंदगी अपने बच्‍चों पर न्‍यौछावर कर देते हैं। पिता के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है, जो इस साल 19 जून 2022 को मनाया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Jun 2022 8:25:59

Happy Father’s Day Wishes: 'पिता के बिना जिंदगी वीरान होती है...', फादर्स डे पर शेयर करें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश

माता-पिता की हमारे जीवन में सबसे अलग जगह होती है। मां हमें प्यार और ममता देती हैं वहीं पिता जीवन की मजबूत नींव रखते हैं। पिता अपनी पूरी जिंदगी अपने बच्‍चों पर न्‍यौछावर कर देते हैं। पिता के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है, जो इस साल 19 जून 2022 को मनाया जा रहा है। इस दिन बच्चे अपने जीवन में पिता के महत्व, उनके आदर और उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट करते हैं। कई लोग अपने पिता को कई शुभकामना संदेश भी भेजकर उन्हें फादर्स डे की शुभकामानएं देते हैं। ऐसे में हम आपके लिए कुछ खास संदेश लेकर आए है जिनको आप अपने पिता को भेज सकते हैं...

किसी ने पूछा: वो कौन सी जगह है
जहां हर गलती, हर जुर्म और
गुनाह माफ़ हो जाता है?
बच्चे ने मुस्कुराते हुए कहा,
मेरे पापा का दिल।
Happy Father's Day!

मेरे पापा सबसे प्यारे न्यारे पापा,
मेरी छोटी चाहत के लिए सबकुछ कर जाते पापा,
उनके जैसा कोई नहीं इस दुनिया में अपना,
सबसे अच्छे मेरे पापा ।।
Happy Father's Day!

माता और पिता ऐसे होते हैं
जिनके होने का अहसास कभी नहीं होता,
लेकिन ना होने का एहसास बहुत होता है।

अपने पापा को आज मैं क्या उपहार दूं,
तोहफे दूं फूलों के या गुलाबों का हार दू,
मेरी जिंदगी में है वो सबसे प्यारे,
उन पर तो मैं अपनी जान निसार दूं।।
Happy Father's Day!

fathers day 2022 date,fathers day 2022 significance,fathers day wishes in hindi,fathers day quotes in hindi,fathers day messages in hindi,happy fathers day

पिता के बिना जिंदगी वीरान होती है
तनहा सफर में हर राह सुनसान होती है
जिंदगी में पिता का होना जरूरी है
पिता के साथ से हर राह आसान होती है।
Happy Father's Day!

नसीब वाले हैं जिनके सर पर पिता का हाथ होता है,
जिद भी पूरी होती है अगर पिता का साथ होता है।
Happy Father's Day!

कुछ लोगों का प्यार कभी नहीं बदलता उनको मां-बाप कहा जाता है
जिंदगी में अच्छा लिबास हो तो उसे कुदरत कहते हैं
रंगीन दोस्त हो तो उसे जन्नत कहते है हसींन हमसफर हो तो उसे मोहब्बत कहते है
और जिंदगी में आप जैसे पापा हो तो उसे किस्मत कहते हैं।
Happy Father's Day!

अपने पापा को आज मैं क्या उपहार दूं?
तोहफे में फूल दूं या गुलाबों का हार दूं?
और मेरी जिंदगी में मेरे पापा हैं सबसे प्यारे
उन पर तो मैं अपनी जिंदगी ही वार दूं।
Happy Father's Day!

अगर मैं रास्ता भटक जाऊं
मुझे फिर राह दिखाना
आपकी जरुरत मुझे हर कदम पर होगी
नहीं है दूजा कोई पापा आपसे बेहतर चाहने वाला।
Happy Father's Day!

धरती सा धीरज दिया और आसमान सी ऊंचाई है,
जिंदगी को तरस के खुदा ने ये तस्वीर बनाई है।
हर दुख वो बच्चों का खुद पर सह लेते हैं,
उस खुदा की जीवित प्रतिमा को हम पिता कहते हैं।
Happy Father's Day!

वो हाथ सिर पर रख दें तो आशीर्वाद बन जाता है,
वो रोते हैं तो हमारा भी दिल दुख जाता है।
पिता का दिल कभी न दुखाना, उनका तो झूठन भी प्रसाद बन जाता है।
Happy Father's Day!

चंद सिक्कों में कहां तुम को वफा मिलती है,
बाप के हाथ भी चूमो तो दुआ मिलती है…
तुम मोहब्बत की नजर से उन्हें देखो यारों,
उन की मुस्कान में जन्नत की अदा मिलती है।
Happy Father's Day

उसके लफ्जों को कभी गलत मत समझना,
कि उसके हर अलफ़ाज़ में एक गहराई होती है…
न समझना उसकी हरकतों को अपने लिए परेशानियां तुम,
तुम्हारे लिए तो ‘पिता’ ने दिल में एक दुनिया बसाई होती है।
Happy Father's Day

दुख चाहे कितना भी आये लेकिन दुख की परछाई कभी
अपने बच्चो पर नही आने देते है ऐसे होते है पिता।
Father's Day की शुभकामनाएं!!

पिता नीम के पेड़ जैसे होते हैं
उसके पत्ते भले ही कड़वे हो पर वो छाया ठंडी देता है
मेरा साहस, मेरी इज्जत, मेरा सम्मान हैं पिता
मेरी ताकत, मेरी पूंजी, मेरी पहचान हैं पिता।
Happy Father's Day!

अजीज भी वो है नसीब भी वो है
दुनिया की भीड़ में करीब भी वो है
उनकी दुआ से चलती है जिन्दगी
क्यों की खुदा भी वो है और तकदीर भी वो हैं।
Happy Father's Day!

fathers day 2022 date,fathers day 2022 significance,fathers day wishes in hindi,fathers day quotes in hindi,fathers day messages in hindi,happy fathers day

थके होते हुए थककर सोते नहीं देखा,
पिता जी को मैंने कभी रोते नहीं देखा।

जो मांगता हूं चुपचाप दे दिया कर,
ऐ ज़िंदगी तू कभी तो मेरे पिता जैसी बन।
पिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!!

शौक तो पिता की कमाई से पूरे होते हैं,
अपनी कमाई से तो बस गुज़ारे होते हैं।

कंधो पर झुलाया कंधो पर घुमाया,
एक पापा की बदौलत ही मेरा जीवन खुबसूरत बन पाया।

दुनिया की भीड़ में सबसे करीब जो है,
मेरे पापा मेरे खुदा मेरी तकदीर वो है।

जो चाहूं वो मिल जाए मुमकिन नहीं,
ये किस्मत है मेरे पापा का घर नहीं।

न हो तो रोती हैं जिदे, ख्वाहिशों का ढेर होता हैं,
पिता हैं तो हमेशा बच्चो का दिल शेर होता हैं।

क्या कहूं उस पिता के बारे में
जिसने सोचा नहीं कभी खुद के बारे में …
पिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!!

बेमतलब सी इस दुनिया में वो ही हमारी शान है,
किसी शख्स के वजूद की ‘पिता’ ही पहली पहचान है।
पिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!!

मुझे रख दिया छांव में, खुद जलते रहे धूप में ,
मैंने देखा है ऐसा एक फरिश्ता अपने पिता के रूप में।

किसी ने पूछा! वो कौन सी जगह है जहां हर गलती,
हर जुर्म और हर गुनाह माफ़ हो जाता है?
मैं मुस्कुराई और कहा, मेरे पापा का दिल!

तोतली जुबान से निकला पहला शब्द,
उसे सारे जहां की खुशियां दे जाता है…
बच्चों में ही उसे नजर आती है जिंदगी अपनी,
उनके लिए तो ‘पिता’ अपनी जिंदगी भी दे जाता है।

मां के बिना घर सुना होता है और बाप के बिना जिंदगी …
पिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!!

कभी अभिमान तो कभी स्वाभिमान है पिता,
कभी धरती तो कभी आसमान है पिता …

पिता की दौलत पर क्या घमंड करना,
मजा तो तब है जब दौलत अपनी हो और घमंड पिता करे …

घर में रौशनी कुछ ज्यादा बढ़ जाती थी,
जब पापा ऑफिस से घर वापस आ जाते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती