न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हर पुरुष को पता होनी चाहिए महिलाओं के मन की ये बाते, रखती हैं सीक्रेट

ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको महिलाओं के मन में बसे कुछ सीक्रेट्स बताने जा रहे हैं जो हर पुरुष को पता होने चाहिए। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Mar 2022 4:26:07

हर पुरुष को पता होनी चाहिए महिलाओं के मन की ये बाते, रखती हैं सीक्रेट

कहते हैं महिलाओं को समझना काफी मुश्किल काम हैं और जिसने समझ लिया वह इंसान सबसे सुखी हैं। महिला के मन में कई राज छिपे होते हैं जिसे वह उजागर नहीं करती हैं और ये सीक्रेट उनके मन में पुरुषों को लेकर होते हैं। महिलाओं को ऐसा हमसफर चाहिए होता है जो उनकी बात कहे बिना ही समझ जाएं। किसी भी रिलेशनशिप में महिला पार्टनर को खुश करने के लिए पुरुष कई चीजें करते हैं जिसके बावजूद भी वह उन्हें इंप्रेस नहीं कर पाते। पुरुषों के मुकाबले महिलाएं काफी रहस्यमय होती हैं। कई बार स्त्री जो कहती है, उसका मतलब वह नहीं होता है, जो वो कहना चाहती है। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको महिलाओं के मन में बसे कुछ सीक्रेट्स बताने जा रहे हैं जो हर पुरुष को पता होने चाहिए। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

every man should know these things of women mind,mates and me,relationship tips

जेंटलमैन पहली पसंद

आज स्त्री-पुरुष समानता का ज़माना है, बाहर स्त्री चाहे जितना पुरुषों की तरह सबल और कठोर दिखने की कोशिश कर ले, पर अपना पार्टनर वो ऐसा चाहती है, जिस पर वो निर्भर हो सके। वह ऐसा पुरुष चाहती है, जो न केवल उसकी अच्छाइयों को, बल्कि उसकी कमज़ोरियों को भी जाने। और न स़िर्फ उन्हें जाने, बल्कि उन्हें आत्मसात् कर ले और स्वीकार कर ले। वह चाहती है कि उसका पार्टनर कभी उसकी कमज़ोरियों को किसी बाहरवाले के सामने न आने दे।

सम्मान दें

प्रत्येक महिला को सेंसिटिव पुरुषों की महिलाओं को सम्मान देनेवाली, उनके साथ नम्रता पूर्वक पेश आने की, उनकी भावनाओं को समझने की और उन्हें स्पेस देनेवाली आदत अच्छी लगती है। महिलाएं ज़िंदगीभर साथ निभाने के लिए इसी तरह के गुणोंवाले पुरुष की चाहत रखती हैं। सेंसिटिव नेचर के पुरुष आपके लिए कार का दरवाज़ा खोलते हैं, डिनर पर कुर्सी ऑफर करते हैं, डिनर का बिल चुकाते हैं और आपकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हैं। वे इस बात का पूरा ख़्याल रखते हैं कि आपको कोई परेशानी न हो। यही बातें महिलाओं को सेंसिटिव पुरुषों का मुरीद बनाती हैं।

प्यार जताने के लिए करे कुछ खास

हर महिला का ख्वाब होता है कि उसकी लव स्टोरी किसी फेयरी टेल की तरह हो। ऐसे में बहुत सी महिलाओं को प्यार जताने का मॉर्डन तरीका नहीं बल्कि ट्रेडिशनल तरीका काफी पसंद आता है। महिलाएं चाहती हैं कि आप उनके लिए कुछ खास करें। साथ ही उनके लिए कुछ सरप्राइज भी प्लान करें। रोमांटिक डेट पर जाना भी महिलाओं को काफी पसंद आता है। आप पार्टनर को स्पेशल फील कराने लिए उन्हें प्यार से संबंधित कुछ बुक्स भी गिफ्ट कर सकते हैं।

every man should know these things of women mind,mates and me,relationship tips

अपनी कमियों को न छुपाएं

महिलाएं पुरुषों को उनकी शक्ल से पसंद नहीं करती बल्कि यह देखती हैं कि उनका दिल और मन कैसा है। वे एक ऐसे पुरुष से प्यार करती हैं जो विचारशील और संवेदनशील हो।" ऐसे में अपने पार्टनर के आगे अपनी चीजों को ना छुपाएं। आप जैसे हैं उसी तरह से रहने की कोशिश करें।

रोमांस में में ना रहे पीछे

रोमांस में विश्वास करने वाले इस तरह के पुरुष थोड़े फिल्मी टाइप के होते हैं। वे अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी के लिए हमेशा फूल, बुके, चॉकलेट या गिफ्ट लेकर आते हैं, उसे लॉंग ड्राइव और कैंडल लाइट डिनर पर ले जाते हैं, बार-बार फोन करते हैं और ज्यादातर समय यह एहसास कराते हैं कि आप हमेशा उनके ख़्यालों में रहती हैं। चूंकि महिलाएं अपनी तारीफ़ सुनना पसंद करती हैं। वे ख़ुद को ख़ास समझती हैं और रोमांटिक पुरुष उन्हें स्पेशल होने का एहसास दिलाते हैं। महिलाओं को लगता है कि ऐसे पुरुष दुनिया में किसी अन्य चीज़ की नहीं, बल्कि उनकी परवाह करते हैं, इसलिए महिलाएं उनके रोमांटिक अंदाज़ पर मर मिटती हैं।

लाइफ में ना दें दखल

महिलाओं को ऐसे पुरुष पसंद आते हैं जो उनकी बात को ध्यान से सुनें, लेकिन उनकी जिंदगी में दखल ना दें। बहुत से पुरुष अपने पार्टनर की जिंदगी में बहुत ज्यादा दखलअंदाजी करने लगते हैं जबकि महिलाओं को यह सब बिल्कुल भी पसंद नहीं आता। महिलाएं चाहती हैं कि वह अपनी दिक्कतों को खुद सुलझाएं। महिलाओं को ऐसे पुरुषों से सख्त चिढ़ होती है जो खुद को ओवर स्मार्ट या ज्यादा ज्ञानी समझने और दूसरों को बेवकूफ समझने की गलती करते हैं। ऐसे लोगों से महिलाएं कोसों दूर भागती हैं। ऐसे में अगर आप भी पार्टनर का दिल जीतना चाहते हैं तो उन्हें कमअक्ल समझने की भूल करने से बचें।

every man should know these things of women mind,mates and me,relationship tips

बातों को ना करें नजरअंदाज

महिलाएं चाहती हैं कि अगर वह किसी पुरुष से अपने दिल की बात कर रही हैं तो सामने वाला व्यक्ति उनकी बातों को ध्यान से सुनें। महिलाओं को ऐसे लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं आते जो उनकी बातों पर ध्यान नहीं देते हैं। इसके अलावा, महिलाओं को ऐसे लोग बेहद पसंद होते हैं जो उनकी परेशानी का हल निकाल सकें।

बिन कहे समझ लें

थोड़ा अजीब है ना, पर यह सौ फ़ीसदी सही है। सभी स्त्रियां चाहती हैं कि उन्हें किसी भी ज़रूरत या किसी भी चीज़ के लिए अपने पार्टनर से कहना न पड़े। वे चाहती हैं कि पुरुष बिना कहे ही उनकी सारी ज़रूरतों को समझ ले और उन्हें पूरा कर दे। फिर वह ज़रूरत प्यार की हो, सहारे की या फिर कोई और। ऐसा इसलिए है कि स्त्रियां ख़ुद भी ऐसी ही होती हैं, वे बिना कहे ही अपने साथी की सारी ज़रूरतों को समझ लेती हैं। स्त्रियों के लिए प्यार मांगने के लिए नहीं होता है। वे बिना मांगे मिलनेवाले प्यार में विश्वास रखती हैं।

प्यार की राह में चलें धीरे

किसी भी रिलेशनशिप में आने पर कुछ पुरुषों को फिजिकल रिलेशन बनाने की काफी जल्दी होती है। लेकिन महिलाओं के साथ ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। महिलाओं को भी फिजिकल रिलेशन बनाना होता है लेकिन उनका तरीका पुरुषों से अलग होगा। किसी से भी फिजिकल रिलेशन बनाने से पहले महिलाएं चाहती हैं, उनके मन में सामने वाले के लिए प्यार हो।

सेंटर ऑफ अट्रैक्शन

स्त्री चाहे कई सारी सहेलियों-रिश्तेदारों से घिरी रहे, पर वह हमेशा अपने पति या साथी का पूरा ध्यान पाना चाहती है। वह चाहती है कि उनके साथी का केंद्रबिंदु वो ही रहे। स्त्री की ख़ुद की दुनिया बहुत छोटी होती है। वो हर छोटी से छोटी बात में अपने साथी का प्रोत्साहन चाहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक घटना, शव से बालियां निकालते दो युवक गिरफ्तार; VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक घटना, शव से बालियां निकालते दो युवक गिरफ्तार; VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता