न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्लफ्रेंड से अच्छी गर्लफ्रेंड बनना कोई मुश्किल काम नहीं, बस फॉलो करे इन टिप्स को

इसके लिए आपसे प्यार भी करेगा।अगर आप जानना चाहते हैं कि एक अच्छी गर्लफ्रेंड कैसे बनें, तो कुछ चीजें हैं जो दूसरों की तुलना में बहुत अधिक मायने रखती हैं।

Posts by : Karishma | Updated on: Wed, 29 Jun 2022 11:27:55

गर्लफ्रेंड से अच्छी गर्लफ्रेंड बनना कोई मुश्किल काम नहीं, बस फॉलो करे इन टिप्स को

गर्लफ्रेंड से अच्छी गर्लफ्रेंड बनना कोई मुश्किल काम नहीं है बस इसके लिए आपको कुछ आसान से टिप्स फॉलो करने होते है। जिसके बाद आप अपने बॉयफ्रेंड के दिल पर राज कर सकती हैं। इसके लिए आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाएं और उसकी देखभाल करें, और आपका पार्टनर भी बदले में ऐसा ही करेगा और इसके लिए आपसे प्यार भी करेगा। अगर आप जानना चाहते हैं कि एक अच्छी गर्लफ्रेंड कैसे बनें, तो कुछ चीजें हैं जो दूसरों की तुलना में बहुत अधिक मायने रखती हैं।

ek acchi girlfriend kese bane,mates and me,relationship tips

पहले बने एक अच्छी दोस्त

आपको एक अच्छी गर्लफ्रैंड बनने से पहले एक अच्छी दोस्त बनना होगा। याद रखें, आप एक ऐसे महत्वपूर्ण रिश्ते में हैं जहां आप केवल एक-दूसरे के साथ पार्क में घूमने और एक ही बिस्तर पर सोने के लिए नहीं हैं। ये एक ऐसा रिश्ता होता है जिसमे आपसी समझ और गहरी अंतरंगता होनी चाहिए। इसके लिए आपको एक-दूसरे का साथी बनाना पड़ेगा। अपनी रुचियों को आपस में शेयर करें और एक दूसरे के विचारों और भावनाओं का सम्मान करें।

अपने बॉयफ्रेंड को दे स्पेस

एक अच्छी गर्लफ्रैंड बनने के लिए आपको अपने बॉयफ्रेंड को थोड़ा स्पेस देना होगा। जब आप किसी नए रिश्ते में कदम रखते हैं तो हो सकता है कि शुरू शुरू में आपका लगातार मैसेज और कॉल करना आपके पार्टनर को अच्छा लगता हो। लेकिन अगर यही रवैया धीरे धीरे समय गुज़रने के साथ और बढ़ता जाता है, तो हो सकता है कि आपका पार्टनर आपसे परेशान हो जाए या आपमें उसकी रूचि खत्म हो जाए इसलिए यदि आप अपने पार्टनर का ध्यान अपनी तरह खींचना चाहते हैं, तो आपको अपने पार्टनर को उसका स्पेस देना बहुत जरुरी हो जाता है। आपको अपने पार्टनर को महसूस करवाना होगा कि आप उसपर भरोसा करती हैं।

इसलिए उसे उसकी ज़िंदगी उसके ही तरह से बिना किसी हस्तक्षेप के खुल कर जीने दें। अंत में, आप देखेंगे कि आपका पार्टनर आपको कभी खुद से दूर नहीं होने देगा।

ek acchi girlfriend kese bane,mates and me,relationship tips

बॉयफ्रेंड के दोस्तों को भी करें पसन्द

एक अच्छी गर्लफ्रेंड कभी भी अपने पार्टनर और उसके दोस्तों के बीच लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहेगी और न ही उनके बीच कोई ग़लतफ़हमी पैदा करेगी। एक अच्छी गर्लफ्रेंड वो होती है जो अपने पार्टनर के सामने खुद में और उसके दोस्तों में से किसी एक को चुनने का विकल्प सामने न रखे। याद रखें, आपका रिश्ता भले ही बहुत खास होगा लेकिन जब आप अपने पार्टनर की जिंदगी का हिस्सा नहीं थे, उस समय आपके पार्टनर के दोस्त ही उसकी जिंदगी का अहम हिस्सा थेl इसलिए आपको उनका सम्मान करना चाहिए। वे कभी-कभी मूर्ख और बचकाने हो सकते हैं, लेकिन वे उनके दोस्त हैं। आप नहीं चाहेंगे कि उनके दोस्तों से आपकी नापसंदगी, आपके रिश्ते में कोई तनाव पैदा करें।

ईमानदार बने रहे

अपने साथी के साथ ईमानदार रहना महत्त्वपूर्ण है, बल्कि सबसे महत्त्वपूर्ण है, साथ ही, स्वयं से ईमानदार रहना भी महत्त्वपूर्ण है। यदि आप अतिरिक्त प्रतिक्रिया करती हैं, या कोई भूल करती हैं, तो उसे स्वीकार करिए और क्षमा मांग लीजिये। यदि आप अति संवेदनशील या परेशान महसूस कर रही हैं, तब अपनी भावनाओं को छांट लीजिये और आरोप लगाए बिना उससे कह डालिए।

पसंद-नापसंद का रखें ख्याल

अगर आप एक अच्छी गर्लफ्रेंड बनाना चाहती है तो आपको आपके बॉयफ्रेंड की पसंद-नापसंद का ख्याल रखना पड़ेगा। जैसे उन्हें खाने में क्या पसंद है, उन्हें कहां घूमना पसंद है। कहते है न दिल का रास्ता पेट से होकर गुजरता है ऐसे में आप अपने बॉयफ्रेंड के लिए उनकी पसंद का खाना बना कर उनका दिल जीत सकती है।

प्यार दें

रिश्ता कोई भी हो उसमें जब तक प्यार नहीं होता तब तक उस रिश्ते को मजबूती नहीं मिलती है। ऐसे में आपको ये ख्याल रहे कि प्यार जताने का कोई समय नहीं होता है, जब भी आपको लगे कि आपके पार्टनर को आपके प्यार की जरूरत है उन्हें कडल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती