न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पहली बार स्कूल जा रहा हैं बच्चा, जानें कैसे करें उन्हें इसके लिए तैयार

जुलाई का महीना जारी हैं जो कि स्कूल की शुरुआत के लिए जाना जाता हैं। इस महीने की शुरुआत के साथ ही बैग लेते हुए स्कूल ड्रेस में बच्चे चहलकदमी करते हुए दिखाई देते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Jul 2023 10:18:32

पहली बार स्कूल जा रहा हैं बच्चा, जानें कैसे करें उन्हें इसके लिए तैयार

जुलाई का महीना जारी हैं जो कि स्कूल की शुरुआत के लिए जाना जाता हैं। इस महीने की शुरुआत के साथ ही बैग लेते हुए स्कूल ड्रेस में बच्चे चहलकदमी करते हुए दिखाई देते हैं। कुछ बच्चे तो इन दिनों में ही पहली बार स्कूल में कदम रखते हैं। क्या आपका बच्चा भी पहली बार स्कूल जा रहा हैं? ऐसे में आपको बच्चों को इसके लिए तैयार करने की जरूरत होती हैं। कई बच्‍चे स्‍कूल जाने के नाम से डरते हैं, माता-प‍िता उन्‍हें जबरदस्‍ती या डरा-धमकाकर स्‍कूल भेजते हैं। यह सही तरीका नहीं हैं। आपको इसके लिए अपने बच्चे को सही बातों की जानकारी देते हुए उनके मन में स्कूल के प्रति इंटरेस्ट जगाने की कोशिश करनी चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह पहली बार स्कूल जा रहे बच्चे को तैयार किया जाए।

first day of school preparation tips,easy ways to prepare for the first day of school,getting ready for the first day of school,simple strategies for a smooth first day of school,preparing for a successful first day of school,back-to-school preparation made easy,first day of school readiness tips,stress-free ways to prepare for the first day of school,quick and efficient preparation for the first day of school,making the first day of school a breeze

ट्रेनिंग जरूर दें

अगर आपका बच्चा पहली बार स्कूल जा रहा है, तो हो सकता है कि उसके मन में स्कूल के माहौल के प्रति डर हो। इसलिए कोशिश करें कि आप अपने बच्चे के मन में बैठे इस डर को भगाएं। इस डर को कम करने के सिए बच्चों को स्कूल जाने से पहले ट्रेनिंग दें। ट्रेनिंग देने के लिए कुछ दिनों तक घर में ही स्कूल जैसा माहौल बनाएं। उन्हें बीच-बीच में लिखना सिकाएं, नर्सरी में आप उन्हें राइम्स भी सिखा सकते हैं।

बच्‍चे को खुद खाना लेना स‍िखाएं

अक्‍सर जब बच्‍चे पहली बार स्‍कूल में जाते हैं, तो पूरे द‍िन उनके व्‍यवहार में च‍िड़च‍िड़ापन और गुस्‍सा भरा होता है। कारण है भूखा रहना। बच्‍चे अचानक से अपनी आदतों को नहीं बदल पाते। ज्‍यादातर बच्‍चों को मां या पापा ही घर पर खाना ख‍िलाते हैं। स्‍कूल में जाकर बच्‍चे खुद से या टीचर के हाथों खाना खाने के ल‍िए तैयार नहीं होते और परेशान हो जाते हैं। बच्‍चों को घर पर खुद से खाना लेने की आदत डालें ताक‍ि उन्‍हें इसकी आदत हो।

first day of school preparation tips,easy ways to prepare for the first day of school,getting ready for the first day of school,simple strategies for a smooth first day of school,preparing for a successful first day of school,back-to-school preparation made easy,first day of school readiness tips,stress-free ways to prepare for the first day of school,quick and efficient preparation for the first day of school,making the first day of school a breeze

प्लेस्कूल से करें शुरुआत

बहुत से बच्चे घर वालों के अलावा किसी से घुल-मिल नहीं पाते और घर वालों से दूर होते ही वो बेचैन हो जाते हैं और रोने लगते हैं। अगर आपके बच्चे को भी अजनबियों से मिलने-जुलने में दिक्कत आती है। ऐसे में आप अपने बच्चे को पार्क, म्यूजियम जैसी जगहों पर ले जाएं। वहां उसके हमउम्र बच्चों से उसकी मुलाकात करवाएं। अगर जरूरी लगे तो आप उसे स्कूल से पहले प्लेस्कूल भेज सकती हैं, जिससे वो दुसरे बच्चों से दोस्ती करना और उनके साथ अपना खाना और खिलौने शेयर करना सीखे।

बच्चों से बातचीत करें

बच्चे को दाखिला दिलवाने और उनको प्लेग्रुप या स्कूल भेजने के बाद बच्चों से बातचीत करना भी जरूरी है। बच्चों के वापस आने पर उनसे खूब सारी बातें करें और स्कूल में उनका दिन कैसा बीता इसकी जानकारी भी लें। इसके साथ ही स्कूल में उनको क्या अच्छा लगा और क्या नहीं ये भी जरूर पूछें। इससे आप बच्चों के मन की बात समझ सकेंगे और उनको सही-गलत समझाकर उनके मन का डर दूर कर सकेंगे।

first day of school preparation tips,easy ways to prepare for the first day of school,getting ready for the first day of school,simple strategies for a smooth first day of school,preparing for a successful first day of school,back-to-school preparation made easy,first day of school readiness tips,stress-free ways to prepare for the first day of school,quick and efficient preparation for the first day of school,making the first day of school a breeze

बच्‍चे का रूटीन बनाएं

बच्‍चे को स्‍कूल भेजने से पहले उसे वहां के रूटीन के मुताब‍िक ढालें। बच्‍चे को सुबह जल्‍दी उठने की आदत डालें। फ‍िर तय समय तक कुछ एक्‍ट‍िव‍िटीज के बाद बच्‍चे को खाने के ल‍िए कुछ दें और फ‍िर एक जगह ब‍िठाकर खेल ख‍िलाएं। शुरुआत में बच्‍चे प्‍लेग्रुप में जाते हैं और वहां पढ़ाई के बजाय बच्‍चे को स्‍कूल जाने की आदत बनाने पर जोर द‍िया जाता है। अगर बच्‍चा पहले से ही उस रूटीन में ढल जाएगा, तो स्‍कूल जाने के दौरान उसे परेशानी नहीं होगी।

बेसिक मैनर्स जरूर सिखाएं

बच्चों का दाखिला करवाने से पहले उनको बेसिक मैनर्स जरूर सिखाएं। उनको टॉयलेट जाने के लिए टीचर की परमिशन लेना सिखाएं साथ ही स्कूल के तौर-तरीकों के बारे में भी समझाएं। बच्चों को टीचर्स और सहभागियों से तरीके से बात करने और झगड़ा न करने की भी सीख जरूर दें।

first day of school preparation tips,easy ways to prepare for the first day of school,getting ready for the first day of school,simple strategies for a smooth first day of school,preparing for a successful first day of school,back-to-school preparation made easy,first day of school readiness tips,stress-free ways to prepare for the first day of school,quick and efficient preparation for the first day of school,making the first day of school a breeze

बच्‍चे के साथ प्रैक्‍ट‍िस करें

स्‍कूल के वातावरण में बच्‍चे को ढलने में समय लगेगा। लेक‍िन उसे मानस‍िक रूप से तैयार करने के ल‍िए बच्‍चे के साथ प्रैक्‍ट‍िस कर सकते हैं। ज‍िस तरह स्‍कूल में सुबह प्रेयर्स फ‍िर एक्‍ट‍िव‍िटी, ब्रेक और खेल आद‍ि होता है। ठीक उसी तरह घर पर भी बच्‍चों के साथ कलर‍िंग करें, उन्‍हें एक्‍ट‍िव‍िटीज दें और तय समय तक कुछ एक्‍ट‍िव‍िटीज करवाएं। इससे बच्‍चे को स्‍कूल जाकर समस्‍या नहीं होगी।

चीजें शेयर करने की आदत डालें

बहुत से बच्चे अपनी चीजों को किसी के साथ शेयर नहीं करते हैं। लेकिन स्कूल जाने से पहले आप बच्चों को अपनी चीजें दोस्तों के साथ शेयर करना जरूर सिखाएं। इस तरीके से बच्चे स्कूल में जल्दी दोस्त बना लेंगे। जिससे उनका मन स्कूल या प्लेग्रुप में जल्दी ही लगने लगेगा और आपकी टेंशन धीरे-धीरे दूर हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू

विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां

कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर

‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत

कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत