न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन कारणों के चलते लोग देते हैं प्यार में धोखा, जानें और संभाले अपने रिश्ते

आज इस कड़ी में हम आपको उन कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके चलते लोग प्यार में धोखा देते हैं। इन्हें जानकर आप अपने रिश्ते को बिगड़ने से बचा सकते हैं।

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 27 Dec 2022 9:59:33

इन कारणों के चलते लोग देते हैं प्यार में धोखा, जानें और संभाले अपने रिश्ते

प्यार जैसे खूबसूरत एहसास को महसूस करने की कोई सीमा नहीं होती हैं, यह किसी से भी एक झलक में भी हो सकता हैं। किसी भी रिलेशनशिप की शुरुआत इस प्यार के एहसास के साथ ही होती हैं। शुरुआती दिनों में लोग इस प्यार के रिश्ते में इस तरह खो जाते हैं कि उनको प्यार के अलावा कोई दूसरा रिश्ता अच्छा ही नहीं लगता है। लेकिन जैसे-जैसे समय निकलता हैं वैसे ही रिश्ते की सच्चाई सामने आती हैं और चमक फीकी पड़ने लगती है। ऐसे में कई बार ऐसा होता हैं कि एक पार्टनर प्यार में धोखा देने लगता हैं और यह रिश्ता टूटने का कारण बन जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके चलते लोग प्यार में धोखा देते हैं। इन्हें जानकर आप अपने रिश्ते को बिगड़ने से बचा सकते हैं।

due to these reasons people cheat in love know and handle your relationship,mates and me,relationship tips

प्यार ना मिलना

पति या पत्नी के धोखा देने का मुख्य कारण अपने पार्टनर से प्यार ना मिलना है। शादी के कुछ साल तक तो लोग अपनी पार्टनर से बहुत प्यार करते है। लेकिन जैसे जैसे समय बीतता है वो अपनी पार्टनर से प्यार करना कम कर देते है या फिर काम में अधिक व्यस्त हो जाते हैं। प्यार ना मिलने पर पार्टनर का झुकाव कहीं और होने लगता है।

पार्टनर की उपलब्धियों से जलन

आजकल के बदलते जीवन में लड़का हो या लड़की, हर कोई सफलता प्राप्त करना चाहता है। लोगों में एक दूसरे से आगे बढ़ने का यही जोश रिश्ते को कमजोर कर देता है। अकसर देखा जाता है कि रिश्ते में बंधे दो लोगों में जब किसी एक व्यक्ति को ज्यादा सफलता मिलती है तो दूसरे पार्टनर को इस चीज से कहीं ना कहीं जलन जरूर होती है और इसी जलन के कारण लोग अपने पार्टनर को धोखा देते हैं।

due to these reasons people cheat in love know and handle your relationship,mates and me,relationship tips

अहंकार के कारण भी धोखा देते हैं पुरुष

कई बार पुरूष अपने अहंकार के कारण भी पत्नी को धोखा देने लगते हैं। गलत परवरिश या खराब सोसाइटी में पले-बढ़े होने के कारण कुछ पुरूष अपने-आपको महिलाओं से अधिक बेहतर मानते हैं। कुल मिलाकर वे स्त्रियों का सम्मान नहीं करते। ऐसी स्थिति में कई बार अपने अहंकार को संतुष्ट करने के लिए वे दूसरी स्त्रियों के प्रति आकर्षित हो जाते हैं। दरअसल वे अपने पार्टनर को दिखाना चाहते हैं कि वे महिलाओं को कितनी आसानी से अट्रैक्ट कर सकते हैं।

रिश्ते में बोरियत


रिश्ते में जो ताजगी और प्यार शुरुआती दिनों में महसूस होती है, कुछ सालों बाद वो कहीं खोने लगती है। वैसे तो ज्यादातर लोग इस कमी को दूर करने के लिए बहुत सारे तरीके अपनाते हैं, लेकिन आजकल लोग अपने पार्टनर को ही बदलने लगे हैं और अगर आपका पार्टनर भी हर रोज रिश्ते को बोरिंग बता रहा हो तो समझ लीजिए कि वह अब इस रिश्ते को आगे नहीं ले जाना चाहता।

due to these reasons people cheat in love know and handle your relationship,mates and me,relationship tips

सोसाइटी में आया खुलापन

यह सच है कि आज के समय में विवोहत्तर संबंध बहुत आम बात है। आज वर्कप्लेस पर महिलाएं और पुरूष दोनों कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। ऐसे में पुरूष और महिलाएं एक साथ उठते-बैठते अपनी भावनाएं शेयर करने लगते है, जिससे वह चाहे-अनचाहे नए रिश्तों में बंधते चले जाते है और अपने पार्टनर को धोखा देने लगते है। हालांकि ध्यान में रखने वाली बात यह है कि इसके पीछे भी कई बार मन के भीतर रिलेशनशिप को लेकर असंतोष होना मुख्य कारण होता है। इसके अलावा कई मामलों में फ्रेंडस या को-वर्कर्स के दबाव में भी लोग भटक जाते हैं और अपने पार्टनर को धोखा देने लगते हैं।

रोज का झगड़ा

जब पति रोज रोज अपनी पत्नी से झगड़ा करता है तो पत्नी इससे परेशान हो जाती है। इससे दोनों के बीच प्यार खत्म हो जाता है और दूरियां बढ़ जाती है। ऐसा होने पर पत्नी कहीं ओर प्यार को तलाशने लगती है और अपने पति को धोखा दे देती है।

due to these reasons people cheat in love know and handle your relationship,mates and me,relationship tips

पार्टनर का नजरअंदाज करना

प्यार के रिश्ते में बंधे ज्यादातर लोगों की अपने पार्टनर से यह शिकायत होती है कि वो उन्हें समय नहीं दे पाते। आजकल के लाइफस्टाइल में लोग इतने बिजी हो गए हैं कि उनके पास किसी चीज के लिए समय ही नही रहता। समय ना मिलने की वजह से व्यक्ति को लगता है कि उसका पार्टनर उसे नजरअंदाज कर रहा है। जिस कारण वो किसी दूसरे व्यक्ति के साथ रिश्ता बना लेते हैं जो उनका ध्यान रखता हो।

रिश्ते में असुरक्षा का एहसास

किसी भी रिश्ते में अगर असुरक्षा का एहसास होने लगे तो उस रिश्ते को टूटने में ज्यादा समय नहीं लगता। यह एहसास सबसे ज्यादा टीनेजर्स में देखा जाता है। अकसर लोग अपने पार्टनर की उनके दोस्तों के साथ नजदीकियों को पसंद नहीं करते। दिल ही दिल उनको अपने पार्टनर को लेकर असुरक्षा महसूस होने लगती है। जो रिश्ते में धोखे का एक कारण बनता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत