न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के बाद किसी से शेयर ना करें अपने ससुराल की ये बातें, सुखी रहेगा वैवाहिक जीवन

इससे जुड़ी कुछ बातें राज ही रहें तो सभी के लिए अच्छा होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें किसी से भी शेयर नहीं करना ही बेहतर होगा। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 20 Apr 2022 5:39:06

शादी के बाद किसी से शेयर ना करें अपने ससुराल की ये बातें, सुखी रहेगा वैवाहिक जीवन

शादी किसी भी लड़की के लिए एक जिंदगी बदलने वाला फैसला होता हैं जिसके बाद उसे एक नए घर में जाकर जिम्मेदारियों के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करनी होती हैं। ऐसे में लड़की की मां को हमेशा फिक्र लगी रहती हैं कि उसकी बेटी ससुराल में सुखी तो है ना और वह उसके हालचाल पूछती रहती हैं। इस दौरान शादीशुदा लड़कियों को समझदारी दिखाते हुए सभी बातें अपनी मां या किसी और से नहीं कह देनी चाहिए। जी हां, अब आपका ससुराल ही नया घर हैं और इससे जुड़ी कुछ बातें राज ही रहें तो सभी के लिए अच्छा होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें किसी से भी शेयर नहीं करना ही बेहतर होगा। आइये जानते हैं इनके बारे में...

dont tell these things to anyone of your in laws,mates and me,relationship tips

सभी बातें बताना नहीं है जरूरी

शादी के शुरुआती दिनों में सभी 'मां' के मन में ये सवाल रहता है कि 'मेरी बेटी खुश तो है?' ऐसे में उन्हें अपने दिन के बारे में बताने में कोई हर्ज नहीं, लेकिन धीरे-धीरे लड़कियों को इस चीज में कमी करना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह चीजों को तीसरे व्यक्ति के दृष्टिकोण से देखेंगी। ऐसे में संभव है कि वह कुछ चीजों को लेकर आपत्ति दर्ज करें, जो आपके मन में भी शंका का बीज बो दे। फिर जब कभी आपके ससुराल में किसी भी बात को लेकर कुछ बाते उठे तो आपके मन में पहले ही मां द्वारा बताई गई बातें होगी, जिसका हिसाब से पहले भी आप छवि बना लेंगे।

घर की आर्थिक स्थिति

अधिकतर देखा जाता है कि लड़कियां अपने घर की स्थिति को दूसरों से शेयर करने लगती है, जैसे पति की इनकम और घर में चल रही तंगी आदि। भले आपका पति कम या ज्यादा कमाता है लेकिन इन बातों को बाहर वालों से शेयर न करें।

सास-ससुर की बुराई

सास-ससुर से आपके संबंध कैसे है इस बारे में किसी को बता कर आपको क्या मिल जाएगा। कोशिश करें कि सभी के सामने उनकी तारीफ करे, या ज्यादा बात ही ना करें। हांलाकि आपको हर दूसरी महिला अपनी सास की बुराई करती मिल जाएगी, पर यकीं मानिए वो असल में खुद की इज्जत को कम कर रहीं होती है। तो दूसरों के सामने सास-ससुर की बुराई ना करें।

dont tell these things to anyone of your in laws,mates and me,relationship tips

पति से झगड़ा होने पर ना बताएं

दूसरा अगर अपके पति से झगड़ा होता है तो जरूरी नहीं ये सब बातें आप अपनी मां को बताएं। क्योंकि ऐसा कोई कपल नहीं है, जहां पर झगड़ा नहीं होता है। अगर छोटी-मोटी बात पर आपके बीच में बहस हुई है, तो इसे अपने घर पर शेयर न करें। हालांकि, अगर झगड़ा काफी गंभीर था या कुछ ऐसा हुआ हो, जिससे आप आहत हुई हों या चोट पहुंची हो, तो इसके बारे में मां को बताने से बिल्कुल भी झिझकें नहीं।

पति का कैरेक्टर

अगर आपके पति आपकी बेहद केयर करते है तो जाहिर कि इस बात को लेकर लोग सड़ेंगेेे। इसलिए बेहतर होगा कि पति के कैरेस्ट के बारे में दूसरों से चर्चा न करें। फिर चाहें आपके पति का व्यहवार अच्छा ही क्यों न हो।

सास की बातें न करें

शादी के बाद अक्सर लड़कियां अपनी मां से अपनी सास के बारे में बहुत बातें करती हैं, लेकिन आपको बता दें कि सास के बारे में ज्यादा बातें अपनी मां से शेयर नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि आपकी और सास की अपनी एक आपसी समझ है। इसमें अगर तीसरा व्यक्ति अपनी सोच डालेगा, तो चीजें बिगड़ने की संभावना होती है।

dont tell these things to anyone of your in laws,mates and me,relationship tips

फैमिली प्लानिंग

आपको परिवार कब बढ़ाना चाहिए, इसका फैसला आपकी सहेलियां नहीं, आप और आपके पति करेंगे। यहां तक कि जरूरी नहीं है कि आपके फैमिली मेंबर्स भी इस बारें में ज्यादा राय दे। तो अच्छी बात यहीं है कि अपने पति से इस बारे में खुल कर बात करें, ना कि अपनी सहेली के साथ गप्पबाजी। हो सकता है आपकी ये बातें आपका मजाक उडवा दें।

ससुराल की गॉसिप्स न करें शेयर

जब अपने नए परिवार में जाती हैं तो सबके अपने गॉसिप्स होती हैं। इसका मतलब ये नहीं है कि आप अपने ससुराल की गॉसिप्स अपने मायके में मां के साथ शेयर करें।बेहतर तो यही है कि आप इस तरह की चर्चा से दूर ही रहें। हालांकि, दूसरों से जुड़ी गॉसिप्स को सुनने के लिए अगर आपको जबरन शामिल किया ही जाता है, तो बात को वहीं सुनकर खत्म करें।

बेडरूम की बातें

आपके बेडरूम की बातें अपने तक ही रखें, दोस्तों को छोडियें कमरे के बाहर के लोगों को भी इस बारें मे नहीं पता चलना चाहिए। फिर चाहे वो छोटी मोटे झगड़े, या फिर घर के किसी अन्य सदस्यो को लेकर होने वाली जरूरी बात। लड़कियां अक्सर सारी बातें फिर चाहें उनसे संबंध बनाने का तरीका हो क्यों ना हो, सब अपीन दोस्तों के बीच में शेयर कर देती है। ये गलत है।

न बताएं परिवार के राज

शादी के बाद आप ससुराल की बेटी बन जाती हैं। यानी इस परिवार का हिस्सा। ऐसे में उस परिवार के राज किसी को न बताना आपकी जिम्मेदारी बनती है। ऐसे में हो सके तो अपनी मां से बिल्कुल भी अपने ससुराल के राज शेयर न करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर